पंजाब के शीर्ष 5 दर्शनीय स्थल

golden temple - news count best places to visit in punjab

पंजाब राज्य की स्थापना 1 नवम्बर, 1966 को हुई। यहाँ का खान-पान, परिवेश, प्राकृतिक स्थल आदि यहाँ की ख़ूबसूरती को दर्शाते है। खासतौर से यहाँ के लोगों का व्यवहार सभी का मन मोह लेते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए पंजाब के मशहूर पर्यटन स्थल लेकर आए हैं, जो घूमने के लिए लोगों की पहली पसंद माने जाते हैं।

अमृतसर शहर

सन 1570 के दशक में सिख गुरु राम दास द्वारा स्थापित अमृतसर शहर बसाया गया। सबसे पवित्र गुरुद्वारा हरमंदिर साहिब का स्थान है। जिसे गोल्डन टेम्पल के रूप में जाना जाता है। अमृत के तालाब से घिरा हुआ यह एक प्रमुख तीर्थ स्थल है। 

अमृतसर मे घूमने लायक स्थान :- अमृतसर में आप जलियांवाला बाग, अकाल तख्त, तारा तरन साहिब, वाघा बॉर्डर, महाराजा रणजीत सिंह संग्रहालय, पक्षी अभ्यारण्य, दुर्गियाना मंदिर, भटिंडा किला (Bathinda Fort) जैसे पर्यटन स्थलों की यात्रा कर सकते हैं।

चंडीगढ़ शहर

पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ को स्विस-फ्रांसीसी वास्तुकार ले कोर्बुसियर द्वारा डिजाइन किया गया था। इस शहर का नाम दुर्गा के एक रूप ‘चंडिका’ के कारण हुआ है और चंडी का मंदिर आज भी इस शहर की धार्मिक पहचान है।

 चंडीगढ़ मे घूमने लायक स्थान :- रॉक गार्डन, चण्डिका मंदिर, मोहाली, पंचकुला और ज़ीरकपुर आते हैं।

पटियाला शहर

पंजाब के पटियाला शहर में गहन संस्कृति और शाही कलाओं से लेकर अद्भुत वास्तुकलाएं दिखाई देती है। खरीदारी के शौकीनों के लिए पटियाला जैसे एक जन्नत है जो उन्हें ज़रीदार पंजाबी जूतियों, रंग-बिरंगे परांदों, पटियाला सलवारों जैसी कई चीजें मुहैया कराता है। वह पटियाला रियासत के ही महाराजा भूपिंदर सिंह थे जिन्होंने भारत में सबसे पहले हवाई जहाज़ ख़रीदा था।

पटियाला मे घूमने लायक स्थान :- बहादुरगढ़, मोती बाग पैलेस, शीश महल और मुगल सराय।

लुधियाना शहर 

लुधियाना पंजाब प्रांत का एक शहर है। इसका प्राचीन नाम लोदी-आना था, जो कि लोदी वन्श के नाम पर था। सतलुज नदी के किनारे स्थित यह शहर 1480 में दिल्ली के लोदी वंश द्वारा स्थापित किया गया था। प्रथम सिख युद्ध (1845) में लुधियाना में एक बड़ी लड़ाई लड़ी गयी थी। विश्व प्रसिद्ध पंजाब कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना में स्थित है। यहाँ ऐतिहासिक लोधी किला है, जो लगभग 500 वर्ष पुराना है, और मुस्लिम शासक सिकंदर लोदी द्वारा सतलुज नदी के तट पर बनाया गया था।

लुधियाना मे घूमने लायक स्थान :- लोधी किला, गुरुद्वारा मंजी साहिब, फिल्लौर क़िला, घंटा घर

जालंधर शहर

जालंधर पंजाब (भारत) प्रांत का एक शहर है। जालंधर जिले का नाम राक्षस के नाम पर रखा गया है, जिसका उल्लेख पुराण और महाभारत में भी हुआ है। जबकि कुछ का मानना है कि यह जगह राम के पुत्र लव की राजधानी थी।जालंधर एक बड़ा औद्योगिक शहर है।इस शहर के मुख्य उत्पाद चमड़ा,खेल और हैंड टूल्स हैं। इस कारण यह सम्पूर्ण विश्व में विख्यात है। 

लुधियाना मे घूमने लायक स्थान :- देवी तालाब मंदिर, शिव मंदिर, शहीद-ए-आजम सरदार भगत संग्रहालय, गुरूद्वारा चेवीन पदशाही, तुलसी मंदिर।