नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी का कैंसर कैसे ठीक हुआ। (How was Navjot Singh Sidhu’s wife’s cancer cured) 

नवजोत सिंह सिद्धू  की पत्नी का कैंसर

नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी, डॉ. नवजोत कौर सिद्धू, ने कैंसर की चौथी स्टेज को हराकर इतिहास रच दिया है। आप को बता दे की हाल ही में कौर सिद्धू ने कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को मात देकर वो मौत के मुँह से बहार आयी है। जिसे चिकित्सा विशेषज्ञों ने अत्यंत गंभीर और लगभग असंभव बताया। डॉक्टर्स ने उनके बचने की संभावना मात्र 5% बताई थी। इसके बावजूद, डॉ. कौर ने न केवल कैंसर से लड़ाई लड़ी बल्कि इसे हराने में भी कामयाबी हासिल की। और फोर्थ स्टेज कैंसर को हरा दिया तथा ये अब ठीक है। 

बीमारी और उपचार

नवजोत कौर सिद्धू को मार्च 2023 में सार्वजनिक रूप से कैंसर की जानकारी दी गयी। तथा सिद्धू उस समय जेल में थे, और उनकी पत्नी ने इस कठिन समय में अकेले ही अपनी बीमारी का सामना किया। उन्होंने ट्वीट (सोशल मिडिया) के जरिए अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि यह समय उनके लिए बहुत कठिन था।

डाइट और जीवनशैली में बदलाव

नवजोत कौर ने अपनी रिकवरी के दौरान एक कठोर आहार योजना अपनाई, जिसमें उन्होंने शुगर और कार्बोहाइड्रेट का सेवन को पूरी तरह से बंद कर दिया गया। तथा अपने आहार में प्राकृतिक चीजें जैसे नींबू पानी, नीम की पत्तियां, हल्दी, ड्राई फ्रूट्स और नारियल का दूध आदि शामिल किये। उन्होंने बताया की वे दिन का आखिरी भोजन शाम 6 बजे तक कर लिया करती थी, और अगला भोजन अगले दिन सुबह लगभग 10 बजे लिया करती थी। इस डाइट से उन्हें कैंसर को हराने और स्वस्थ होने में काफी मदद मिली​। 

आधुनिक चिकित्सा का समर्थन

चिकित्सको और विशेषज्ञों ने बताया की नवजोत कौर सिद्धू के इलाज में केवल प्राकृतिक डाइट ही नहीं बल्कि कीमोथेरेपी, रेडिएशन और सर्जरी जैसी पारंपरिक चिकित्सा प्रक्रियाओ का भी एक बड़ा योगदान है। डाइट को सहायक उपचार के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन इसे प्राथमिक उपचार के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए​। 

वर्तमान स्थिति

नवजोत सिंह सिद्धू ने हाल ही में घोषणा की कि उनकी पत्नी अब कैंसर मुक्त हैं, और स्वस्थ भी। उन्होंने इसे उनके अनुशासन और जीवनशैली में किए गए बदलावों का परिणाम बताया। इस यात्रा में उन्होंने न केवल कैंसर को हराया, बल्कि अपने स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाया और नवजोत सिंह सिद्धू का वजन भी 25 किलो तक कम हुआ​ यह कहानी न केवल चिकित्सा और मानसिक धैर्य का प्रतीक है, बल्कि यह दिखाती है कि सही दृष्टिकोण और दृढ़ इच्छाशक्ति से असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है। और कैंसर जैसी बड़ी बीमारी को भी हराया जा सकता है। 

नवजोत कौर सिद्धू की डाइट उनके कैंसर उपचार व रिकवरी में राम बाण साबित हुई है। तथा उनके आहार की दिनचर्या को नीचे विस्तार से दी गयी है। 

सम्बंधित पोस्ट :- हार्ट अटैक – लक्षण, कारण, उपचार एवं सावधानियाँ

नवजोत सिंह सिद्धू  की पत्नी का कैंसर

सुबह का रूटीन (सुबह 10 बजे)

  1. नींबू पानी:
    • दिन की शुरुआत गुनगुने पानी में एक नींबू का रस मिलाकर की जाती थी।
    • लाभ: नींबू शरीर को डिटॉक्स करता है और विटामिन C प्रदान करता है।
  2. नीम और तुलसी की पत्तियां:
    • 10-12 नीम की पत्तियां और तुलसी का सेवन किया जाता था।
    • लाभ: यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं।
  3. कच्ची हल्दी:
    • हल्दी का सेवन किसी भी रूप में (कच्चे दूध के साथ) किया जाता था।
    • लाभ: इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं।

नाश्ता

  • फलों का सेवन:
    • ताजे फल जैसे अनार, आंवला, संतरा, और मौसमी शामिल किए गए।
    • लाभ: ये फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं।
  • स्मूदी या जूस:
    • चुकंदर, गाजर, और कद्दू का जूस।
    • लाभ: कैंसर कोशिकाओं को रोकने में मदद कर सकता है।

दोपहर का भोजन (1-2 बजे)

  1. सादा और पोषक आहार:
    • सब्जियों का सूप, दाल, और सलाद।
    • बिना तेल का खाना, जिसमें हरी पत्तेदार सब्जियां अधिक होती थीं।
  2. सूखे मेवे:
    • एक मुठ्ठी ड्राई फ्रूट – अखरोट, काजू या बादाम।
    • लाभ: इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड होते हैं, जो शरीर को ऊर्जावान रखते हैं।

शाम का हल्का स्नैक (5-6 बजे)

  • नारियल पानी या नारियल दूध।
  • कुछ हल्के स्नैक्स जैसे भुना हुआ चना या मूंगफली।
  • लाभ: ये प्राकृतिक ऊर्जा स्रोत हैं।

रात का भोजन (6:30 बजे तक)

  1. सादा और जल्दी पचने वाला खाना:
    • उबली हुई सब्जियां, खिचड़ी, या बिना मसाले का सूप।
    • रात में भारी भोजन से बचा गया।
  2. चीनी और प्रोसेस्ड फूड पर पूरी तरह प्रतिबंध:
    • कैंसर कोशिकाओं के विकास को रोकने के लिए चीनी पूरी तरह हटाई गई।

विशेष बातें

  1. इंटरमिटेंट फास्टिंग:
    • रात के भोजन के बाद अगला भोजन अगले दिन सुबह 10 बजे लिया जाता था।
    • लाभ: यह शरीर को सेल रिपेयर और डिटॉक्स में मदद करता है।
  2. हाइड्रेशन:
    • दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीने पर ध्यान दिया गया।

नोट: इस डाइट को विशेषज्ञ की सलाह के बिना न अपनाएं। हर व्यक्ति के शारीरिक जरूरतें अलग होती हैं।

नवजोत सिंह सिद्धू  की पत्नी का कैंसर

पढ़े :- योग – शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के सफल राज़

सेहत बनाने के लिए Best Diet Plan 

स्वस्थ रहने के नियम 

शीघ्रपतन, स्वप्न दोष(Night fail), मासिक धर्म(पीरियड्स ), और संभोग से जुडी समस्याओ के आयुर्वेदिक सुझाव व उपचार