11 मई के इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएँ

11 मई का इतिहास: भारत और विश्व में कई ऐसी घटना हुई है, जिनका इतिहास के पन्नों में विवरण है l आज हम आपको 11 मई के इतिहास के बारे में बताने वाले हैं इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको यह जानकारी देंगे कि 11 मई को कौन सी भारत और विश्व में ऐतिहासिक घटना घटी थी और इसी के साथ-साथ 11 मई को किन महापुरुषों का जन्म व मृत्यु हुई थी l

यदि आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो वह आपके लिए यह पोस्ट काफी जरूरी होने वाली है l इस पोस्ट में हम आपको यह भी बताएंगे कि 11 मई को कौन सा दिन मनाया जाता है l चलिए सभी जानकारी विस्तार से जानते हैं l

आज का इतिहास

  • 1752 : फिलाडेल्फ़िया में अग्नि बीमा पॉलिसी की शुरूआत की गयी थी।
  • 1833 : जहाज लेडी ऑफ द लेक के हिमखंड से टकराकर अटलांटिक महासागर में डूबने से 215 लोगों की मौत हो गयी।
  • 1922 : हवाई में रेडियो स्टेशन केजी यू का प्रसारण किया गया था। 
  • 1924 : गॉटलीव डेमलर और कार्ल बेंज ने मिलकर मर्सिडीज बेंज कंपनी बनाई थी। 
  • 1940 : ब्रिटिश ब्राडकास्टिंग सर्विस ने अपनी हिंदी सेवा की शुरूआत की थी।
  • 1943 : अमेरिकी सैनिक कब्ज़े वाले जापानी बलों को द्वितीय विश्व युद्ध में निष्कासित करने के प्रयास में अलेयूतियन द्वीपों में आक्रमण करते थे। 
  • 1951 : राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद ने नवनिर्मित सोमनाथ मंदिर का उद्घाटन किया था।
  • 1962 : सर्वपल्ली राधाकृष्णन को भारत का राष्ट्रपति चुना गया। 
  • 1988 : फ्रांस ने परमाणु परीक्षण किया।
  • 1996 : माउंट एवरेस्ट पर शिखर सम्मेलन के प्रयासों के दौरान आठ लोगों की मौत हो गई थी। 
  • 1998 : भारत ने राजस्थान के पोखरण में तीन परमाणु परीक्षण करने का ऐलान किया।
  • 1998 : यूरोप की एकल मुद्रा यूरो का पहला सिक्का बना।
  • 2007 : उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी ने बहुमत हासिल कर मायावती को मुख्यमंत्री बनाया।
  • 2008 : न्यूयार्क के कोर्नेल विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने देश का पहला जेनेटिकली मोडिफाइड मानव भ्रूण तैयार किया।
  • 2016 : बगदाद में एक आईएसआईएल बम विस्फोट में 110 से ज्यादा लोग मारे गए थे।

11 मई को जन्म लेने वाले प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1918 : प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय नृत्यांगना मृणालिनी साराभाई का जन्म हुआ।
  • 1922 : फिलिपिन्सी सुप्रीम कोर्ट न्यायविद् एमरफिना मेलनसिओ का जन्म हुआ।
  • 1950 : भारतीय अभिनेता सदाशिव अमरापुरकर का जन्म हुआ।

11 मई को निधन हुए प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1994 : अमेरिकी लेखक लुईस बी पॉलर का निधन हुआ।
  • 2002 : भोपाल सियासत की राजकुमारी एवं भारत की पहली महिला पायलट आबिदा सुल्तान का निधन हुआ।  

11 मई को मनाए जाने वाले उत्सव वा दिन

11 मई को हर वर्ष राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के रूप में मनाया जाता है l दरअसल 11 मई को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाने के पीछे भारत का एक इतिहास छिपा हुआ है l 11 मई 1998 को भारत ने पोखरण में सफलतापूर्वक परमाणु परीक्षण की श्रृंखला को अंजाम दिया था l यह भारत के लिए एक काफी बड़ी सफलता थी l

आज के दिन ही भारत ने त्रिशूल मिसाइल का सफल परीक्षण भी किया था l तकनीकी विकास को ध्यान में रखते हुए  हर वर्ष 11 मई को तत्काल प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई जी ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाने की घोषणा की थी और तभी से लेकर अब तक हर वर्ष 11 मई को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया जाता है l

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस 2022 की थीम

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस 2022 का विषय “टिकाऊ भविष्य के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी में एकीकृत दृष्टिकोण(Integrated Approach)” है l राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस 2022 की थीम का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने किया है l