12 मई के इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएँ

history of may 12 - newscount

आज का इतिहास

  • 1459 : राव जोधा ने जोधपुर की स्थापना की थी।
  • 1666 : पुरंदर की संधि के अंतर्गत छत्रपति शिवाजी महाराज औरंगज़ेब से मिलने आगरा गए थे।
  • 1915 : आज ही के दिन रास बिहारी बोस ने जापानी नौका पर सवार होकर भारत छोड़ा था।
  • 2008 : चीन के सिचुआन में भूकंप से 87 हजार से अधिक लोगों की मौत। 
  • 2008 : जजों की बहाली के मामले पर सहमति नही होने के कारण पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने साझा सरकार से हटने का फैसला किया।
  • 2010 : लीबिया में अफ्रीका एयरवेज़ का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार 103 लोगों की मौत हो गयी।
  • 2015 : नेपाल में भूकंप से 218 लोगों की मौत हो गयी।

12 मई को जन्म लेने वाले प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1875 : प्रसिद्ध हिन्दू दार्शनिक कृष्ण चन्द्र भट्टाचार्य का जन्म हुआ। 
  • 1895 : एक दार्शनिक एवं लेखक जे. कृष्णामूर्ति का जन्म हुआ। 
  • 1945 : भारत के 37वें मुख्य न्यायाधीश के. जी. बालकृष्णन का जन्म हुआ। 
  • 1989 : भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी शिखा पांडे का जन्म हुआ।

12 मई को निधन हुए प्रसिद्ध व्यक्ति

1993 : हिन्दी कवि शमशेर बहादुर सिंह का निधन हुआ।

12 मई को मनाया जाने वाला दिन व उत्सव

12 मई’- इंटरनेशनल नर्सेस डे’