3 सितम्बर का इतिहास एवं जुडी कई महत्वपूर्ण घटनाएँ।

history of 3 september आज का इतिहास 3 सितम्बर

आज का इतिहास – 3 सितम्बर

  • 1650 – इंग्लैंड तथा स्कॉटलैंड के बीच डनबर की लड़ाई हुई थी।
  • 1791 – फ्रांसीसी संविधान को फ्रांस की नेशनल एसेंबली ने पारित किया था।
  • 1783 – अमेरिका और ब्रिटेन के बीच पेरिस की संधि के साथ युद्ध समाप्त हो गया था।
  • 1812 – लंदन शहर में डब्बों में खाना भरने वाला संसार का पहला कारखाना खुला था।
  • 1833 – अमेरिका में पहली समाचार पत्र न्यूयार्क सन बेंजामिन एच डे के द्वारा शुरू किया था।
  • 1843 – ग्रीस के राजा ओटो को एथेंस में विद्रोह के बाद संविधान देना पड़ा था।
  • 1900 – रूसी सेना ने रूस और आमूर नदी पर नियंत्रण स्थापित किया था।
  • 1918 – प्राचीन इस्लामी नगर दमिश्क़ पर ब्रिटेन की सेना का अधिकार हो गया था।
  • 1921 – बेल्जियम में कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना हुई थी।
  • 1924 – चीन में गृह युद्ध की शुरुआत हुई थी।
  • 1939 – ब्रिटेन और फ्रांस का जर्मनी के खिलाफ युद्ध से ही द्वितीय विश्व युद्ध शुरु हुआ था।
  • 1943 – दूसरे विश्व युद्ध के दौरान मित्र राष्ट्रों ने इटली पर हमला किया था।
  • 1950 – पहले F1 वर्ल्‍ड चैपिंयन एमिलियो नीनो फरिना बने थे।
  • 1964 – अमेरिकी अटॉर्नी जनरल रॉबर्ट केनेडी ने इस्तीफा दिया था।
  • 1971 – कतर एक स्वतंत्र राज्य बन गया था।
  • 1984 – दक्षिण अफ्रीका ने संविधान को स्वीकार किया था।
  • 1998 – नेल्सन मंडेला द्वारा गुट निरपेक्ष आंदोलन शिखर सम्मेलन में कश्मीर का मुद्दा उठाये जाने पर प्रधानमंत्री वाजपेयी ने कड़ी आपत्ति व्यक्त की थी।
  • 2003 – पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने का निर्णय लिया गया था।
  • 2004 – रुसी सैनिकों ने अपहरणकर्ताओं के कब्‍जे से स्कूल मुक्त कराया था।
  • 2006 – यूरोप का पहला त्रिवर्षीय चंद्र मिशन समाप्त हुआ था। 
  • 2006 – भारतीय मूल के भरत जगदेव ने गुयाना के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी।
  • 2007 – चीन के झिंगजियांग प्रान्त में चीनी व जर्मन विशेषज्ञों ने लगभग 16 करोड़ साल पुराने जीव के 17 दाँत खोजने का दावा किया था।
  • 2008 – राजेन्द्र कुमार पचौरी को संयुक्त राष्ट्र की संस्था जलवायु परिवर्तन के अन्तर सरकारी पैनल (आईपीसीसी) का पुनः प्रमुख चुना गया था।
  • 2009 – आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई. एस. रेड्डी की हेलिकाप्टर दुर्घटना में मौत हो गयी थी।
  • 2011 – उसैन बोल्ट ने 13वीं विश्व चैंपियनशिप में 200 मीटर की दौड़ में जीत हासिल की थी।
  • 2013 – माइक्रोसॉफ्ट ने 7.2 अरब में नोकिया को ख़रीदा था।
  • 2016 – अमेरिका और चीन पेरिस वैश्विक जलवायु समझौते में शामिल हुई थे।
  • 2017 – उत्तरी कोरिया ने छठे और सबसे शक्तिशाली परमाणु परीक्षण का आयोजन किया था।

3 सितम्बर को जन्म लेने वाले प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1905 – भारतीय राजनीतिज्ञ और स्वतंत्रता सेनानी कमलापति त्रिपाठी का जन्म हुआ था।
  • 1922 – फिरोज़ी चित्रकार स्टेफन डैनिएल्स का जन्म हुआ था।
  • 1923 – तबला वादक किशन महाराज का जन्म हुआ था।
  • 1926 – भारत की हिन्दी और बांग्ला फ़िल्मों के अभिनेता उत्तम कुमार का जन्म हुआ था।
  • 1940 – भारतीय सिनेमा के संगीतकार प्यारेलाल का जन्म हुआ था।
  • 1976 – भारतीय अभिनेता विवेक ओबराय का जन्म हुआ था।
  • 1992 – भारत की महिला पहलवान साक्षी मलिक का जन्म हुआ था।

3 सितम्बर को निधन हुए प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1634 – अंग्रेजी न्यायाधीश और राजनेता एडवर्ड कोक निधन हुआ था। 
  • 1991 – अमेरिकी के फिल्म निर्माता और लेखक फैंक केपरा का निधन हुआ था।  
  • 2010 – ग्रेट ब्रिटेन के संगीतकार माइक एडवर्ड्स का निधन हुआ था।
  • 2012 – संयुक्त राज्य अमेरिका के अभिनेता माइकल क्लार्क डंकन का निधन हुआ था।