11 सितम्बर का इतिहास एवं जुडी कई महत्वपूर्ण घटनाएँ।

11 september today in history ११ सितम्बर आज का इतिहास

आज का इतिहास – 11 सितम्बर

  • 1789 – ऐलॅक्सैण्डर हैमिलटन अमेरिका के प्रथम वित्त सचिव के पद पर निर्वाचित हुए थे।
  • 1893 – शिकागो में विश्व धर्म सम्मेलन में स्वामी विवेकानंद ने कट्टरता, सहिष्णुता और सभी धर्मों में निहित सच्चाई पर ऐतिहासिक भाषण दिया था।
  • 1906 – महात्मा गाँधी ने दक्षिण अफ़्रीका में सत्याग्रह आन्दोलन आरंभ किया था।
  • 1939 – इराक और सऊदी अरब ने द्वितीय विश्व युद्ध में एक साथ मिलकर जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।
  • 1962 – इंग्लिश रॉक बैंड ‘दि बीटल्स’ ने एलबम लव मी डू के गाने को रिकार्ड किया था।
  • 1965 – भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान भारतीय सेना ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए दक्षिण पूर्वी लाहौर के निकट बुर्की शहर पर कब्ज़ा कर लिया था।
  • 1971 – मिस्र में संविधान को अंगीकार किया गया था।
  • 1973 – चिली के राष्ट्रपति साल्वाडोर अलांदे का सैन्य तख्तापलट हुआ था।
  • 1996 – राष्ट्रमंडल संसदीय संघ में पहली बार एक महिला अध्यक्ष को चुना गया था।
  • 2001 – अमेरिका के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर आतंकी हमले में 6 हजार से अधिक लोग मारे गए थे।
  • 2003 – स्वीडन की विदेश मंत्री एना लिंध की एक अस्पताल में मौत हुई थी।
  • 2003 – तिब्बत के धार्मिक दलाई लामा से अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश मिले थे।
  • 2005 – गाजा पट्टी में 38 सालों से जारी सैन्य शासन समाप्त करने की घोषणा की थी।
  • 2006 – पेस और डेम की जोड़ी ने अमेरिकी ओपन का युगल ख़िताब जीता था।
  • 2006 – स्विट्ज़रलैंड के रोजर फ़ेडरर को लगातार तीसरी बार अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट का ख़िताब जीता।
  • 2007 – येरूशलम से सटे डेविड शहर में लगभग 2000 साल पुरानी सुरंग का पता लगा था।
  • 2012 – सोमालिया सेना के साथ संघर्ष में अल शबाब के 50 आतंकवादी मारे गए थे।

11 सितम्बर को जन्म लेने वाले प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1882 – सुब्रह्मण्य भारती का जन्म हुआ था।
  • 1895 – भारत के सामाजिक कार्यकर्ता और गाँधीवादी नेता विनोबा भावे का जन्म हुआ था।
  • 1911 – भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहला शतक लगाने वाले क्रिकेटर लाला अमरनाथ का जन्म हुआ था।
  • 1919 – आधुनिक काल के हिन्दी व राजस्थानी लेखक कन्हैयालाल सेठिया का जन्म हुआ था।

11 सितम्बर को निधन हुए प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1948 – मुस्लिम लीग के अध्यक्ष मुहम्मद अली जिन्ना का निधन हुआ था।
  • 1973 – भारतीय गुरु नीम करोली बाबा का निधन हुआ था।
  • 1987 – हिन्दी साहित्य और हिन्दी कवयित्री में से एक महादेवी वर्मा का निधन हुआ।