कैसे बनाये स्पोर्ट्स में करियर

career in sports - कैसे बनाये स्पोर्ट्स में करियर

आज हम आपके लिए जो आर्टिक्ल लाये है।  वह खेल में  करियर से संबंधित है। हमे अपने जीवन में किसी न किसी खेल में रूचि होती हैं। तो क्यों ना खेलो में करियर बनाया जाये।  जिस प्रकार क्रिकेट, शूटिंग, एथलेटिक्स और भी बहुत खेल है। जिसमे हम अपना करियर बन सकते है। करियर बनाने से पहले आप की मेहनत  और लगन होनी चाहिए उस खेल के प्रति। 

वर्तमान में जिस प्रकार भारतीय खिलाड़ी अपना प्रदर्शन कर रहे है। और कामयाबी हासिल कर रहे है। उससे युवा वर्ग को प्रोत्साहन और खेलो के प्रति रुझान बढ़ रहा है। खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय मुक़ाबलों में हिस्सा ले रहे हैं। लगन और मेहनत से जीत रहे है। आज हर खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय खेलो में  देश का प्रतिनिधित्व करना चाहता है। पर कैसे एक खिलाड़ी अपना करियर स्पोर्ट्स में बना है। उसे क्या करना चाहिए। इसके बारे में आज हम इस आर्टिकल में पढ़ने वाले है। 

क्रिकेट

आज की तारीख में सबसे लोकप्रिय खेल क्रिकेट है। बढ़ती लोकप्रियता के कारण यह स्पोर्ट्स हर पीढ़ी के लोगो को अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है। क्या आप इस खेल में करियर बनाना चाहते है। तो आज हम क्रिकेट में बढ़ते करियर के बारे में बताने जा रहे है। 

मुख्य खेल जिनमे आप स्पोर्ट्स करियर बना सकते है।

  • चेस 
  • हॉकी 
  • फुटबॉल 
  • बैडमिंटन

क्रिकेट में करियर बनाने की सही उम्र

  • क्रिकेट खेलने की उम्र 5 साल से शुरू होती है। बच्चों को शुरुआती दौर में एथलेटिक्स की प्रक्टिक्स करवाई जाती है। जिससे बच्चा शारीरिक स्तर पर फिट हो सके।
  • शुरूआती दौर के बाद बच्चों के अलग अलग ऐज ग्रुप बने हुए है। जैसे 6-8 और 9-15 साल।
  • अलग अलग ऐज ग्रुप के कारण ही बच्चों की खेल क्षमता का विकास है। स्पोर्ट्स एकेडमी भी बच्चों के शारीरिक और मानसिक स्तर का आंकलन  करके ही सही खेल की ट्रेनिंग देती है। 

कैसे करे अच्छी क्रिकेट एकेडमी का चुनाव

क्रिकेट खेलने से पहले हर खिलाड़ी और उसके माता-पिता की यही चिंता रहती है की अच्छी क्रिकेट एकेडमी का चुनाव कैसे करे। 

कोच :- क्रिकेट एकेडमी का कोच कोन है और उसको क्रिकेट का कितना अनुभव है। कोच की फिज़िकल फिटनेस कैसी है। कोच की टेक्निक कैसी है। 

क्रिकेट एकेडमी का इंफ्रास्ट्रक्चर :- जिस एकेडमी में आप का बच्चा खेलने रहा है वहाँ का इंफ्रास्ट्रक्चर अंतराष्ट्रीय स्तर का होना चाहिए जिससे खिलाड़ी को विश्व स्तर की ट्रेनिंग मिलेगी।

क्रिकेट एकेडमी का पिछला रिकॉर्ड :- क्रिकेट एकेडमी के कितने खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके है। एकेडमी का पुराना रिकॉर्ड चेक कर सकते है। 

खिलाड़ी में ये गुण होने चाहिए करियर से पहले

एकेडमी में सिर्फ एडमिशन लेने से ही सफलता नहीं मिल जाती है। एक अच्छे खिलाड़ी के तोर पर आप में  ये गुण होने चाहिए। 

  • एकेडमी में खेल की बारीकियों को समझना। 
  • खेल के प्रति समर्पित भाव होना। 
  • जो खेल आप खेलना छाह रहे है। उसकी जानकारी होनी चाहिए। 
  • शारीरिक और मानसिक तौर पर फिट होना जरूरी।  
  • एक अच्छे खिलाड़ी में निर्णय लेने की क्षमता और धैर्य का होना जरूरी। 
  • एक अच्छे खिलाड़ी को चाहिए की वह रोज समय पर प्रैक्टिस के लिए एकेडमी पहुंचे।     

क्रिकेट में करियर बनाना है, तो इन एकेडमी में एडमिशन ले सकते है। 

  • स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया।
  • मदनलाल क्रिकेट एकेडमी, दिल्ली।
  • गवर्नमेंट स्पोर्ट्स कॉलेजेस।
  • सेहवाग एकेडमी, दिल्ली।
  • वीबी क्रिकेट एकेडमी, चेन्नई।
  • कर्नाटक इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिकेट, बेंगलुरू।
  • नेशनल स्कूल ऑफ क्रिकेट, देहरादून।
  • नेशनल क्रिकेट एकेडमी, बेंगलुरू।