16 अक्टूबर का इतिहास एवं जुडी कई महत्वपूर्ण घटनाएँ।

16 October in history - १६ अक्टूबर आज का इतिहास

आज का इतिहास – 16 अक्टूबर

  • 1757 – ऑस्ट्रिया की सेना ने जर्मनी की राजधानी बर्लिन पर कब्जा किया था।
  • 1905 – लार्ड कर्जन द्वारा बंगाल का प्रथम विभाजन हुआ था।
  • 1915 – ब्रिटेन ने बुल्गारिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।
  • 1923 – छठा उष्णकटिबंधीय तूफान मैक्सिको की खाड़ी में आया था।
  • 1939 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी ने ब्रिटिश क्षेत्र पर पहला हमला किया था।
  • 1958 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया था। 
  • 1959 – राष्ट्रीय महिला शिक्षा परिषद की स्थापना की थी। 
  • 1964 – चीन ने अपना पहला परमाणु विस्फोट किया था।
  • 1968 – हरगोविंद खुराना को चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • 1978 – कपिल देव ने पाकिस्तान के खिलाफ फैसलाबाद में टेस्ट करियर की शुरुआत की थी।
  • 1982 – सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया था।
  • 1984 – अफ्रीका के डेसमंड टुटु को शांति के लिये नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था।
  • 1996 – ग्वाटेमाला सिटी में फुटबाॅल मैच के दौरान स्टेडियम में क्षमता से अधिक लोगों के पहुंचने के कारण मची भगदड़ में 84 लोगों की मौत और 180 लोग से अधिक घायल हो गए थे।
  • 1999 – सं.रा. अमेरिका ने सैन्य शासन के विरोध में पाकिस्तान पर प्रतिबन्ध लगाया था।
  • 2002 – 14वें एशियाई खेलों में एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक विजेता डोपिंग टेस्ट में असफल रहने के बाद भारत की सुनीता रानी का पदक छीना गया था।
  • 2003 – अडूर गोपाकृष्णन को फ्रांस का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान कमांडर आफ़ द आर्डर आफ़ आर्ट्स एंड लैटर्स दिया गया था।
  • 2004 – दारफुर में मरने वालों का आंकड़ा 70,000 तक पहुँचा था।
  • 2005 – जी-20 देश वर्ल्ड बैंक और आईएमएफ़ में सुधार हेतु एकमत हुआ था।
  • 2011 – भारतीय धावक 100 वर्षीय फ़ौजा सिंह ने सबसे अधिक उम्र में टोरंटो वाटरफ्रंट मैराथन पूरा करके नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। 
  • 2012 – सौर मंडल के बाहर एक नये ग्रह अल्फा सेंचुरी बीबी का पता चला था। 
  • 2013 – दक्षिण पूर्वी एशियाई देश लाओस के पाक्से अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने से कुछ देर पहले लाओ एयरलाइंस के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 49 लोगों की मौत हो गयी थी।
  • 2014 – न्यूजीलैंड, मलेशिया, अंगोला, स्पेन और वेनेजुएला संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में चुने गए थे।

16 अक्टूबर को जन्म लेने वाले प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1894 – इज़राइल के द्वितीय प्रधानमंत्री मोशे शॅरेड का जन्म हुआ था।
  • 1896 – सेनानी, सांसद तथा हिन्दी के साहित्यकार सेठ गोविन्द दास का जन्म हुआ था।
  • 1944 – भारत के तबला वादक लच्छू महाराज का जन्म हुआ था।
  • 1948 – भारतीय अभिनेत्री और भरतनाट्यम की नृत्यांगना हेमा मालिनी का जन्म हुआ था।
  • 1948 – ओडिशा के 14वें मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का जन्म हुआ था।
  • 1995 – भारतीय महिला क्रिकेटर वेद कृष्णमूर्ति का जन्म हुआ था।

16 अक्टूबर को निधन हुए प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1938 – गुजरात के सार्वजनिक कार्यकर्त्ता प्रभाशंकर पाटनी का निधन हुआ था।
  • 1994 – भारतीय स्वतंत्रता सेनानी गणेश घोष का निधन हुआ था।
  • 2020 – कविताएं पढ़ने की अपनी खास शैली के लिए मशहूर बंगाली प्रस्तोता प्रदीप घोष का निधन हुआ था।