20 जून के इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएँ

आज का इतिहास

  • 712 – मोहम्मद बिन कासिम ने सिंध में रावर पर हमला कर हिंदू राजा दाहिर की हत्या की।
  • 1837 – ब्रिटेन की महारानी विक्टोरिया बनीं थी।
  • 1840 – सैमुअल मोर्स ने टेलीग्राफ का पेटेंट कराया था।
  • 1858 – ग्वालियर किला ब्रिटिश सैनिकों द्वारा कब्ज़ा कर लिया गया। 
  • 1863 – पश्चिमी वर्जीनिया अमेरिका का 35वां राज्य बना था।
  • 1877 – अलेक्जेंडर ग्राहम बेल ने कनाडा के ओंटारियो में दुनिया का पहला वाणिज्यिक टेलीफ़ोन सेवा शुरू की थी।
  • 1887 – भारत का सबसे व्यस्ततम रेलवे स्टेशन मुंबई स्थित विक्टोरिया टर्मिनल (छत्रपति शिवाजी टर्मिनल) लोगों के लिए खोला गया था।
  • 1960 – माली फेडरेशन को फ्रांस से स्वतंत्रता मिली थी।
  • 1976 – अमेरिकी राजदूत की हत्या के बाद लेबनान से अमेरिका ने सैकड़ों अपने नागरिकों को वहां से निकाला था।
  • 1985 – अमेरिका के उच्चतम नागरिक सजावट, द मेडल ऑफ़ फ़्रीडम, को मदर टेरेसा को प्रस्तुत किया गया था। 
  • 1996 – भारत ने जिनेवा सम्मेलन में सीटीबीटी पर हस्ताक्षर करने से इंकार कर दिया था।
  • 1998 – विश्वनाथन आनंद ने ब्लादीमीर कैमनिक को हराकर पाँचवीं फ़्रैकफ़र्ट क्लासिक शतरंज टूर्नामेंट का ख़िताब जीता था।
  • 1991 – एकीकृत जर्मनी की राजधानी फिर से बर्लिन को बनाने के प्रस्ताव को संसद ने मंजूरी दी थी।
  • 1991 – बर्लिन को फिर से जर्मनी की राजधानी बनाने के लिए संसद में मतदान हुआ था।
  • 1999 – सर्वाधिक वायु प्रदूषण वाले दुनिया के 5 नगरों में क्रमश: मैक्सिको सिटी, पेइचिंग, शंघाई, तेहरान और कलकत्ता शामिल था।
  • 2000 – काहिरा में समूह-15 देशों का दसवाँ शिखर सम्मेलन सम्पन्न हुआ था।
  • 2002 – अमेरिकी कोर्ट ने मानसिक बीमारों की फांसी की सजा पर रोक लगाई थी।
  • 2003 – पीटर्सबर्ग, फ्लोरिडा में विकीमीडिया फ़ाउंडेशन की स्थापना की गई थी।
  • 2005 – रूस मालवाहक यान एम-53 अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुँचा था।
  • 2006 – जापान ने अपनी सेनाओं को इराक से वापस बुलाने का निर्णय लिया था।
  • 2008 – बीज बनाने वाली कम्पनी अवदात इंडिया लिमिटेड ने अमेरिकी कम्पनी लिमाग्रेन के सोयाबीन बीज के कारोबार का अधिग्रहण किया।
  • 2014 – प्रख्यात कवि केदारनाथ सिंह को मिला ज्ञानपीठ पुरस्कार की घोषणा की थी।

20 जून को जन्म लेने वाले प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1869 – भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति किर्लोस्कर उद्योग समूह के संस्थापक लक्ष्मण काशीनाथ किर्लोस्कर का जन्म हुआ था।
  • 1923 – कुशल पत्रकार तथा लेखक गौर किशोर घोष का जन्म हुआ था।

20 जून को निधन हुए प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1987 – सलीम अली ( सलीम मुनुद्दीन अब्दुल अली ) का निधन आज ही के दिन हुआ था।