19 जून के इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएँ

आज का इतिहास

  • 1843 – दास कैपिटल के लेखक और समाजशास्त्री काल मार्क्स ने विवाह किया।
  • 1910 – पहला फादर्स डे वाशिंगटन में मनाया गया।
  • 1968 – मार्टिन लूथर किंग के नेतृत्व में आर्थिक न्याय के लिए 50,000 लोगों ने प्रदर्शन किया था।
  • 1991 – सोवियत संघ ने हंगरी को अपने कब्ज़े से आजाद किया था।
  • 1996 – प्रसिद्ध अंपायर डिकी बर्ड एम.सी.सी. को आजीवन सदस्यता से सम्मानित किया गया।
  • 2002 – पाकिस्तान के विदेश सचिव इनामुल हक को पाकिस्तान का विदेश मंत्री बनाया गया।
  • 2003 – फ़िनलैंड की प्रथम महिला प्रधानमंत्री एनेली जाटिनमांकी ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया था।
  • 2005 – फ़ोर्ब्स पत्रिका ने ओफ़्रा विनफ़े को दुनिया की सौ ताक़तवर हस्तियों में पहला स्थान दिया।
  • 2006 – जापान ने उत्तरी कोरिया को परमाणु परीक्षण मामले पर कड़ी चेतावनी दी थी।
  • 2007 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने सूचना मंत्री के पद से मोहम्मद अली दुर्रानी को हटाया। 
  • 2008 – उत्तराखण्ड सरकार ने गंगा पर निर्माणाधीन 480 मेगावाट की पाला मनेरी व 380 मेगावाट की भैरोंधारी परियोजना को स्थगित किया।
  • 2008 – गाजापट्टी में हिंसक संघर्ष रोकने के लिए इस्रायल व हमास के बीच युद्ध विराम समझौता लागू हुआ।
  • 1269 – फ्रांस के राजा लुई ने सभी यहूदियों को शर्म का बिल्ला पहनने का फऱमान जारी कर दिया।

19 जून को जन्म लेने वाले प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1922 – डेनमार्क के भौतिक विज्ञानी, नोबेल पुरस्कार प्राप्त आजे नील्स बोर का जन्म हुआ था।
  • 1945 – दुनिया में आजादी का प्रतीक बनकर उभरीं आंग सान सू की का जन्म हुआ था।
  • 1948 – राजनीतिज्ञ तथा मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री ओकरम इबोबी सिंह का जन्म हुआ था।
  • 1970 – भारत की संसद के सदस्य राहुल गांधी का जन्म को नई दिल्ली में हुआ था।

19 जून को निधन हुए प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1949 – भारतीय दार्शनिक सैयद जफरुल हसन का आज ही के दिन निधन हुआ था। 
  • 2013 – संयुक्त राज्य अमेरिका के अभिनेता जेम्स गंडॉल्लिनी का निधन हुआ था।