8 अगस्त का इतिहास एवं जुडी कई महत्वपूर्ण घटनाएँ।

08 august in history

आज का इतिहास – 8 अगस्त

  • 1549 – फ्रांस ने इंग्लैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।
  • 1864 – जेनेवा में रेड क्रॉस की स्थापना हुई थी।
  • 1899 – ए. टी. मार्शल ने रेफ्रीजरेटर का पेटेंट करवाया था।
  • 1900 – बोस्टन में पहले डेविस कप श्रृंखला की शुरुआत हुई थी।
  • 1919 – रावलपिंडी संधि के तहत ब्रिटेन ने अफग़ानिस्तान की आजादी को मान्यता दी थी।
  • 1942 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने बम्बई सत्र में भारत छोड़ो प्रस्ताव पारित किया था।
  • 1945 – अमेरिकी राष्ट्रपति टुमैन ने संयुक्त राष्ट्र चार्टर पर हस्ताक्षर किए थे।
  • 1947 – 8 अगस्त का इतिहास पाकिस्तान ने अपने राष्ट्रीय ध्वज को मंजूरी दी थी।
  • 1967 – आजादी के बाद पहली बार केंद्र सरकार को लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था।
  • 1967 – दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के समूह की स्थापना के लिए इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर और थाईलैंड की बैठक आयोजित की गई थी।
  • 1988 – अफग़ानिस्तान में नौ साल के युद्ध के बाद रूसी सेना की वापसी शुरू हुई थी।
  • 1991 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने उत्तरी और दक्षिण कोरिया की सदस्यता को मंजूरी दी थी।
  • 1994 – चीन और ताईवान के जन प्रतिनिधियों ने सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।
  • 2002 – ताइवान आज़ाद होने के लिए जनमत संग्रह योजना से पीछे हटा था।
  • 2003 – पन्द्रह छोटे देशों ने संयुक्त राष्ट्र संघ में ताइवान की सदस्यता का समर्थन किया था।
  • 2004 – जापान ने चीन को पराजित करके एशिया कप फुटबाल जीता था।
  • 2010 – तेजस्विनी सावंत म्युनिख में आयोजित विश्व निशानेबाजी प्रतियोगिता के 50 मीटर की स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर यह उपलब्धि प्राप्त करने वाली प्रथम भारतीय महिला बनीं थी।

8 अगस्त को जन्म लेने वाले प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1908 – शास्त्रीय संगीत गायिका सिद्धेश्वरी देवी का जन्म हुआ था।
  • 1915 – भारतीय लेखक भीष्म साहनी का जन्म हुआ था।
  • 1940 – भारतीय क्रिकेटर दिलीप सरदेसाई का जन्म हुआ था।
  • 1948 – प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ कपिल सिब्बल का जन्म हुआ था।
  • 1949 – बारहवीं और तेरहवीं लोकसभा के सदस्य प्रसन्न आचार्य का जन्म हुआ था।
  • 1968 – भारतीय क्रिकेटर अबेय कुरुविला का जन्म हुआ था।

8 अगस्त को निधन हुए प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 2000 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 1968-1969 में अध्यक्ष एस. निजलिंगप्पा का निधन हुआ था।