गर्मी के मौसम में क्या-क्या खाना चाहिए ?

गर्मियों का मौसम आ गया है बस कुछ ही दिनों लु (गरम हवा ) की थपेड़ व तेज़ आंधियां शुरू होने को है। गर्मियों में तापमान के बढ़ने के साथ शरीर का तापमान भी बढ़ने लगता है। गर्मियों के दौरान अधिकतर लोगों के चेहरे पर चिड़चिड़ाहट पन देखा जा सकता है सूर्य की तेज़ किरणें मानव बॉडी में उपस्थित तत्वों को अपनी और खींचता है जिससे शरीर की ऊर्जा कम हो जाती है ऐसे गरम मौसम में शरीर व  त्वचा का खास ख्याल रखा जाना चाहिए। गर्मी से बचने के लिए मौसमी खान पान पर विशेष ज़ोर देना आवश्यक है,अगर ऐसा न किया जाए तो ये पाचन तंत्र को प्रभावित कर ,पेट दर्द, दस्त, पोष्टिक तत्वों की शरीर में कमी कर बीमार कर सकता है। आहर में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन ,पौष्टिक युक्त व अंकुरित भोजन ही खाना चाहिए। मौसमी फलों आम, खरबूजा, तरबूज, नारियल के साथ, लिक्विड चीजें गन्ने का ज्यूस, मौसमी का ज्यूस, छाछ, विल सैक शरीर को ठंडक प्रदान करने वाली चीज़ों का सेवन करने से शरीर की स्फूर्ति व तरो ताज़गी बनी रहती है कचौरी, समोसे, बर्गर, पीजा, गरम चीज़ों से बचाव करना काफ़ी फ़ायदेमंद रहता है।

गर्मियों मे क्या खास खायें

गर्मियों के मौसम में गन्ने का जूस, संतरे का जूस, दही खाने से हमारे शरीर को ठंडक मिलती है |

अब गर्मी आ रही है तो हमें हमारे शरीर का पूरी तरह से ध्यान रखना चाहिए। पानी का सेवन ज्यादा से ज्यादा करना चाहिए। गर्मी के मौसम में स्वास्थ्य संबंधित अनेक समस्याएं होती हैं जैसे कि भूख ना लगना मुंह छाले हो जाना कब्जी आधी बीमारियां हो जाती है

गर्मी के मौसम में क्या खायें और पियें |

  1. दही
    यह आपकी आंतों को दुरुस्त रखता है और इसे खाने से पेट को भी ठंडक मिलती है. इसलिए इस मौसम में लोग दही से लस्सी, छाछ, स्मूदी और रायते जैसी चीजें बनाकर इसको खाना पसंद करते है|
  2. हरा अंकुरित
    मूंग अंकुरित मूंग को रात में भिगोकर उसको सुबह पानी में निकाल कर सुबह नाश्ते में उसको खाने से आंखों में दिमाग के लिए अच्छा रहता है इसके जायदा पानी पीने से लू नहीं लगती है। 
  3. शुद्ध नारियल का सेवन
    नारियल का पानी हमारी बॉडी के लिए बहुत अच्छा होता है इसके सेवन से हमारा शरीर तरो ताजा रहता है और इसके साथ ही नारियल का पानी शरीर की कैल्शियम की पूर्ती भी करता है|
  4. तरबूज
    गर्मियों के मौसम में तरबूज फल भी हमारे शरीर को हाइड्रेशन प्रदान करता है और हमारे शरीर को भीतर से पोषण प्रदान करता है यह शरीर की पानी की मात्रा पूरा करता है। 
  5. संतरा
    संतरे का नाम सुनते ही हमारे मुंह में पानी आ जाता है यह एक पौष्टिक फल होता है गर्मी के मौसम में स्वास्थ्य रहने के लिए संतरे का नियमित रूप से सेवन करना चाहिये। यह खट्टा मीठा फल है इसमें पोटेशियम की मात्रा अधिक पाई जाती है।  इसलिए गर्मी के मौसम में यह फल बहुत आवश्यक होता है। गर्मी के मौसम में पसीने ज्यादा आने से पोटेशियम की कमी को दूर करने के  साथ ही शरीर को हाइड्रेट करता है संतरे में लगभग 80 प्रतिशत पानी होता है  संतरे का जूस शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है। 
  6. गन्ने का जूस
    गन्ने का जूस पानी की कमी को पूरा करता है यह बीमारी में भी प्राकृतिक रूप से इलाज करने में सहायक होता है शरीर को   हाइड्रेट करने के लिए गन्ने का रस का सेवन करना चाहिए। गन्ने के रस में नींबू का रस डालकर और पोदीना डालकर और  स्वाद बना सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- आप सही डाइट से रह सकते है फिट।