27 अप्रैल के इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएँ

इतिहास की घटनाएँ

  • बराक ओबामा ने अपने जन्म को लेकर हुए विवाद के बाद सार्वजनिक तौर पर 2011 में जन्म प्रमाण पत्र की एक प्रति जारी की।
  • 1963 में क्यूबा के प्रधानमंत्री फिदेल कास्त्रो रूस की अपनी यात्रा के दौरान राजधानी मॉस्को पहुंचे।
  • 2008 में पाकिस्तान ने अपने विदेश सचिव रियाज मुहम्मद ख़ान को बर्ख़ास्त कर उनके स्थान पर चीन में पाकिस्तान के राजदूत सलमान बशीर को विदेश सचिव नियुक्त किया।
  • लंदन में सन 1908 में चौथे ओलंपिक खेल शुरू किये गए।
  • दक्षिण अफ्रीका का स्वतंत्रता दिवस 1994 को मनाया गया।
  • सन 1960 में नयी दिल्ली में नेशनल डिफेंस कॉलेज की स्थापना।
  • सन 1961 में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने पृथ्वी की कक्षा में ‘एक्सप्लोरर 11’ लांच किया।
  • सन 1662 में नीदरलैंड और फ्रांस ने सैन्य संधि पर हस्ताक्षर किये।
  • सन 2005 में दुनिया के सबसे बड़े विमान ए-380 ने पहली परीक्षण उड़ान भरी।
  • सन 1805 में अमेरिकी नौ सैनिकों ने त्रिपोली के तटीय क्षेत्रों में हमला किया।
  • 2010 में भारत के नागरिकों की पहचान के लिए यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर को अब नया नाम ‘आधार’ तथा लोगो पेश किया।
  • बाबर ने दिल्ली के सुल्तान को सन 1526 में पराजित कर बादशाह बना।
  • सन 1972 में  ‘अपोलो 16’ अंतरिक्ष यान पृथ्वी पर वापस लौटा।
  • महिलाओं को विश्वविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में पात्रता के लिये कलकत्ता विश्वविद्यालय ने सन 1878 में मंजूरी दी।
  • नेवादा परीक्षण स्थल पर अमेरिका ने सन 1967 में परमाणु परीक्षण किया।
  • पोलैंड के ओस्वीसिम में नाजियों ने 1940 में यातना शिविर का निर्माण शुरू हुआ।
  • सन 1961 में ब्रिटेन से स्वाधीनता की घोषणा सिएरा लियोन ने की थी।
  • जर्मनी की सेना ने सन 1941 के द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान एथेंस में प्रवेश किया।

27 अप्रैल को जन्म लेने वाले प्रसिद्ध व्यक्ति

  • सन 1947 मे उत्तराखंड के सातवें मुख्यमंत्री हरीश रावत का जन्म में हुआ।
  • आज ही के दिन सन 1820 मे समाजशास्त्री हरबर्ट स्पेन्सर का जन्म हुआ।
  • पी. सतशिवम का जन्म सन 1949 में हुआ जो आगे चलकर भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश हुए।
  • सन 1912 मे अभिनेत्री जोहरा सहगल का जन्म हुआ।
  • सन 1920 में आज ही के दिन स्वतंत्रता सेनानी मनीभाई देसाई का जन्म हुआ।

27 अप्रैल को निधन हुए प्रसिद्ध व्यक्ति

  • मुगल शासक मुहम्मद शाह का 1748 में दिल्ली में निधन हुआ।
  • हिंदी फिल्म अभिनेता, निर्देशक और निर्माता फिरोज खान का निधन सन 2009 में आज ही के दिन हुआ।
  • हिन्दी फ़िल्म अभिनेता विनोद खन्ना का 70 वर्ष की आयु कैंसर से पीड़ित होने के कारण 2017 में निधन हो गया।
  • सन 1930 में टी. के. माधवन जो की केरल के समाज सुधारक का निधन हुआ।
  • आज ही के दिन उड़िया फिल्म अभिनेता हेमंत दास का निधन सन 2010 में हुआ।
  • बंगाली लेखक राजशेखर बसु का निधन सन 1960 में हुआ।
Exit mobile version