आप सही डाइट से रह सकते है फिट।

आज के समय हर कोई अपने बारे में यहीं सोचता है। की वह ऐसा क्या खाएं। जिससे शरीर स्वस्थ और तंदरुस्त रहें। न तो वह और न हीं उसके परिवार के सदस्य बीमार हों। सोचता है। की अपने और अपने परिवार वालों के स्वास्थ्य के लिए कुछ करे। दिमाग में इस बात को लेकर असमंजस बनी रहती। फिट रहने के लिए डायट चार्ट कारगर है। डायट चार्ट में फाइबर, न्यूट्रिशन, कैल्सियम युक्त भोजन को शामिल करना चाहिए।

लोगो के मन में एक बात यह भी आती है। की वह डायट चार्ट को क्यू फ़ॉलो करें। वह तो फिट है। लेकिन व इस बात से अनजान है। की खाने पीने का असर उस पर और उसके परिवार की सेहत पर पड़ता है।

आहार में शामिल करें फाइबर।

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए अनेक प्रकार के भोजन की आवश्यकता होती है। स्वस्थ शरीर के लिऐ फाइबर युक्त भोजन खाने से पाचन शक्ति बढ़ जाती है। इसमें आप रेशेदार सब्जियां, मक्का, दाल, सुखे मेवे, मटर, दलिया ले सकते है। इनसे शरीर को एनर्जी प्राप्त होती है। और ये सब शरीर के लिए लाभदायक होते है।      
        

प्रोटीन युक्त भोजन।

स्वस्थ शरीर के लिऐ भोजन के माध्यम से लिया गया न्यूट्रिशन फ़ायदेमंद रहता है। प्रोटीन शरीर की मशपेशियो को मजबूत बनता है। शरीर की कोशिकाओं में वृद्धि करता है। अंडा, मछली, सोयाबीन, माशारी खान पान को शामिल करें। इस प्रकार के भोजन के माध्यम से कैलोरी शरीर में पहुँचाई जाती है।

विटामिन को करे शामिल।

फल व सब्जियां विटामिन के अच्छे स्त्रोत है। जो शरीर के इम्यून सिस्टम को बूस्ट करते है। विटामिन की कमी से शारीरिक अंगों से संबंधित बीमारियाँ हो जाती है। सुबह, डोपहार या शाम के समय केला, सेब, अंगूर, तरबूज, आम, मोशमी, संतरा खाना चाहिए। फल खाने से चेहरे पर रौनक आती है। चेहरा खिलखिलाने लगता है। शरीर को हाइड्रेट रखता है।

डेयरी उत्पाद।

 डेयरी से प्राप्त होने वाले दूध, दही ,मक्खन छाछ, पनीर से शरीर को कैल्सियम प्राप्त होते है। जो शरीर की हड्डियों को मज़बूत बनाता है। हेल्दी खान पान शरीर को फिट रखता है। शरीर को आंतरिक रूप से मज़बूत बनाता है।

पानी रखता है शरीर को हाइड्रेट।

दिन की शुरूआत 1 गिलास गर्म पानी पीकर करें। कुछ समय के अंतराल पानी पीते रहना चाहिए। एक दिन में 3-4 लीटर पानी से पीने से कब्ज की समस्या दूर होती है। पानी शरीर को शारीरिक व मानसिक स्फूर्ति ताज़गी प्रदान करता है। शरीर व मस्तिष्क के निर्माण में पानी का हिस्सा अधिक है। पानी शरीर का संचालन करके इसको क्रियाशील बनाता है।

सुबह उठने के बाद ।

सुबह उठने के बाद आप क्या खा रहें हो। इसका विशेष ध्यान देना चाहिए। आम लोग अपने दिन की शुरूआत चाय पीकर करते है। इसकी बजाय उन्हें दूध, ज्यूस, खीरा टमाटर या एक गिलास गर्म पानी में एक नींबू डालकर पीना चाहिए। इससे पेट की बीमारियाँ साफ़ हो जाती है। एसिडिटी की समस्या नहीं रहतीं।

नाश्ते के समय।

आपका नाश्ता हल्का होना चाहिए। इसमें आप पोहा, उपमा, सोयाबीन,अंकुरित भोजन, इटली, पास्ता, एक गिलास दूध, दही के साथ दो रोटी खा सकते है। इनसे शरीर को एनर्जी मिलती रहेगी। काम में मन लगा रहेगा।

दोपहर के समय।

नाश्ता करने के कुछ घंटो बाद आप खाना खा ले। दोपहर के खाने में अंडा, पनीर, पालक, मैथी, दाल, कड़ी, बैगन, मछली, के साथ लिक्विड वाली चीजें दही, छाछ लें।

शाम के समय खाएं फल।

मोशमी रंग बिरंगे दिखाई देने वाले फल खाने में खट्टे मिटे व विटामिन युक्त होते हैं। शरीर के रक्त में वृद्धि कर ब्लड सर्कुलेशन को बनाएं रखते है। मेटाबॉलिज़म को सही रखते है। ताजे फल खाने से एनीमिया की बीमारी दूर होती है। नाश्ते के समय या शाम के समय फल खाएं। आम, पपीता, संतरा, तरबूज, ख़रबूज़ा, स्टोबेरी, केला, चीकू, अनार, अंगूर, आदि फल खाएं।

रात को हल्का भोजन।

रात के समय शरीर को किसी तरह का कोई काम नहीं करना होता। खाने के बाद सोने का काम रहता है। इसके लिए शरीर को किसी बाहरी भोजन कि आवश्यकता नहीं रहती। भारी खाना रात को डाइजेस्ट नहीं हो पाता। इसके लिए रात के समय खिचड़ी, दाल चावल, कड़ी रोटी खाएं। खाने के कुछ समय बाद दूध पी ले।

फिट रहने के लिए एक्सरसाइज।

फिट रहने के लिए हेल्दी डायट के साथ, योग एक्सरसाइज भी जरूरी है। पोष्टिक खान पान के साथ ये भी शरीर को, फिजिकली व मेंटली दोनों तरीकों से फिट रखता है। एक्सरसाइज के द्वारा शरीर का मेटाबॉलिक रेट स्तर कम होने लगता है। जो स्वास्थ्य के लिए सही है। एक्सरसाइज के साथ साथ योग भी जरुरी है। जिससे आपको मानसिक और शारीरिक दोनों बल मिलते है।