हम्पी घूमने की सबसे अच्छी जगह  

हम्पी, कर्नाटक

आप अगर घूमने के शौकीन है, तो आपको एक बार कर्नाटक राज्य मे स्तिथ हम्पी दार्शनिक स्थल घूमना चाहिए। आज का हम्पी प्राचीन समय मे विजयनगर के नाम से जाना जाता था। विजयनगर साम्राज्य का उल्लेख रामायण मे भी पाया जाता है। हम्पी किसी समय विजयनगर साम्राज्य की राजधानी रही थी। यह नगर तुंगभद्रा नदी के तट पर बसा था। हम्पी के खंडहर देखकर लगता है, की यह नगर किसी समय समृद्ध साम्राज्य रहा हो। देसी और विदेशी पर्यटकों की पहली पसंद हम्पी घूमने की सबसे अच्छी जगह है।

हम्पी घूमने की प्रमुख स्थल

हम्पी घूमने की सबसे अच्छी जगहो मे मंदिर, पैलेस और अभयारण प्रमुख है।

  • विरुपाक्ष मंदिर
  • विठ्ठल मंदिर
  • हम्पी
  • हाथी अस्तबल
  • रानी का स्नानागार
  • मतंग हिल
  • लोटस महल
  • मोनोलिथ बुल
  • जेनाना एनक्लोजर
  • बंदर मंदिर
  • लक्ष्मी नरसिम्हा मंदिर
  • दारोजी भालू अभयारण्य
  • ओल्ड पैलेस
  • हजारा राम मंदिर।
सम्बंधित पोस्ट :- मैसूर – घूमने का सबसे अच्छा समय

हम्पी का प्रसिद्ध भोजन

हम्पी मे आप दक्षिण भारत के व्यंजनों का लुफ्त उठा सकते हैं। प्रमुख व्यंजन निम्न प्रकार से खाने को मिल जायेंगे। आप ने इन व्यंजनों का नाम पहली बार देखा या सुना होगा। पर इनका स्वाद आप एक लम्बे समय तक नहीं भूल सकते है।

  • रोटी-भाकरी
  • बदाने-कायी
  • शेंगा-एलु चटनी
  • रंजका
  • कोसंबारी
  • बेले-काली
  • अन्ना
  • सारू
  • हप्पला
  • मोसारू
  • बेन्ने-तुप्पा।

हम्पी का बाजार

आप हम्पी जायेंगे तो अपने आप को कुछ खरीदने से रोक नहीं पाएंगे। हम्पी मे चमड़े के बनी वस्तुएँ, केले के रेशो से बनी कलाकृति, हम्पी कपडे और हस्तकला के और भी कई सामान है। ये सामान यात्री अपने यात्रा अनुभव के लिए साथ ले जाते है।

हम्पी जाने के लिए सबसे अच्छा समय

हम्पी घूमने के लिए सर्दियों का मौसम (अक्टूबर से फरवरी) बहुत अच्छा समय होता है। क्योकि हम्पी में पूरे साल शुष्क मौसम होता है। हम्पी में महत्वपूर्ण त्यौहार सर्दियों के मौसम में भी मनाए जाते हैं। गर्मियों मे मार्च से जून के बीच हम्पी की यात्रा करने का अच्छा समय नहीं है। बारिश के मौसम मे अधिक वर्षा होती है। आप अगर नवंबर मे घूमने आते है तो विजय उत्सव (हम्पी का त्योहार) का आनंद भी ले सकते है। हम्पी घूमने की सबसे अच्छी जगह है।

हम्पी कैसे पहुंचे

हम्पी पहुंचने के लिए आप बस, ट्रेन, फ्लाइट, और अपने व्यक्तिगत साधन से जो की आप की अपनी सुविधा के अनुसार यात्रा कर सकते हैं।

फ्लाइट से कैसे पहुंचे

आप अगर हम्पी फ्लाइट से जाना चाहते है, तो आप को हम्पी से सबसे नजदीकी हवाई अड्डा जिंदाल विजयनगर एयरपोर्ट, बेल्लारी हवाई अड्डा है। जो यहां से लगभग 35 कि.मी. दूर हैं। आप एयरपोर्ट से यहाँ चलने वाले स्थानीय साधनों से हम्पी पहुंच सकते है।

ट्रेन से कैसे पहुंचे

हम्पी, कर्नाटक मे कोई रेल्वे स्टेशन नहीं हैं। फिर भी नजदीकी रेल्वे स्टेशन 13 कि.मी. की दूर होसपेट जंक्शन है। आप यहाँ चलने वाले स्थानीय साधनों से सुविधापूर्वक हम्पी पहुंच सकते है।

सड़क मार्ग से कैसे पहुंचे

आप अगर सड़क मार्ग से हम्पी जाने के सोच रहे हैं। तो आप को बता दें, कि मुंबई, पुणे, बैंगलोर और बेल्लारी जैंसे प्रमुख शहर से हम्पी सड़क मार्ग से जुड़ा हुआ हैं। आप एन.एच. 4 से बैंगलोर से हम्पी आते है। तो लगभग 7 घंटे लगते हैं।

Exit mobile version