राजस्थान के 5 पर्यटन स्थल जो आपके जीवन को रंगों से भर देंगे

rajasthan tourist places - news count

जयपुर 

राजस्थान की राजधानी जयपुर को “गुलाबी नगरीके नाम से भी जाना जाता है। … जयपुर का अर्थ है – जीत का नगर। इसे कुशवाह राजपूत राजा सवाई जय सिंह, द्वितीय ने 1727 में बसाया था। जयपुर की अर्थव्यवस्था पर्यटन, रत्न की कटाई, गहनों और लक्जरी वस्त्रों के निर्माण और सूचना प्रौद्योगिकी से समृद्ध है। “गुलाबी शहर की यात्रा, जो वास्तव में एक अदभुद सफर का अनुभव है, वास्तुशिल्प सौंदर्य से लेकर ऐतिहासिक अवशेष तक, शानदार उद्यानों से शानदार किलों तक, असाधारण आंगनों से शाही आर्किटेक्चर तक, जयपुर शहर वास्तव में आकर्षक है और यह एक अविस्मरणीय सफर जो कभी ना भुलाया जा सके। जयपुर घूमने का यह बिल्कुल सही समय नवंबर में यहां का तापमान 15 से 25 डिग्री रहता है। 

जयपुर के घूमने लायक स्थान :- सिटी पैलेस, आम्बेर फोर्ट, नाहरगढ़, जयगढ़, जलमहल, जंतर मंतर, हवामहल, अल्बर्ट हॉल म्यूजियम, बिड़ला मन्दिर, रामबाग पैलेस।

उदयपुर 

उदयपुर, जो पहले मेवाड़ साम्राज्य की राजधानी थी, पश्चिमी राजस्थान का एक शहर है। सन 1559 में महाराणा उदय सिंह द्वितीय द्वारा स्थापित किया गया, उदयपुर को “झीलों की नगरी” भी कहा जाता है और यह अपने शाही निवासों के लिए जाना जाता है। इसे ‘पूरब का वेनिस’ भी कहा जाता है। उदयपुर जाने का सबसे अच्छा समय ठण्ड का होता है। इस समय तापमान भी अच्छा होता है, न अधिक ठंडा न गरम, लोग ज्यादातर यहाँ सितम्बर, अक्टूबर, नवम्बर, दिसम्बर, फ़रवरी एवं मार्च में जाते है. 

उदयपुर के घूमने लायक स्थान :- बगोरे की हवेली, कुम्भलगढ़, जग मंदिर, फतेहसागर लेक, सहेलियों की बारी, अम्बरी घाट, जयसमंद लेक, पिछोला लेक।

जोधपुर

 राव जोधा ने 12 मई, 1459 ई . में आधुनिक जोधपुर शहर की स्थापना की। वर्ष भर चमकते सूर्य वाले मौसम के कारण इसे “सूर्य नगरी” भी कहा जाता है। यहां स्थित मेहरानगढ़ दुर्ग को घेरे हुए हजारों नीले मकानों के कारण इसे “नीली नगरी” के नाम से भी जाना जाता है। यहाँ विश्व प्रसिद्ध आईआईटी , नेशनल लो यूनिवर्सिटी, एम्स, काजरी , आफरी आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय, कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर स्थित है। यहां घूमने का बेहतर समय अक्टूबर से मार्च का महीना होता है।

जोधपुर के घूमने लायक स्थान :- मेहरानगढ़ किला, कायलाना झील, जसवंत थड़ा, राव जोधा चट्टानी मरुस्थल पार्क, घंटाघर, शीतकालीन महोत्सव, कालबेलिया नृत्य महोत्सव।

जैसलमेर 

जैसलमेर शहर, पश्चिमी राजस्थान मे स्थित है। मधुर लोक संगीत, एवं ऐतिहासिक विरासत को अपने में संजोये हुए यह शहर “स्वर्ण नगरी” के रूप में विख्यात है। जैसलमेर की स्थापना राजपूतों के सरदार रावल जैसल ने 1156 ई. में की थी। यहां घूमने का बेहतर समय अक्टूबर से मार्च का महीना होता है।

जैसलमेर के घूमने लायक स्थान :- जैसलमेर का क़िला, सोनार क़िला, अमरसागर, बादल विलास, गडसीसर जलाशय एवं टीला की पोल, मरुभूमि राष्ट्रीय उद्यान, कलात्मक हवेलियाँ। 

पुष्कर 

यह शहर राजस्थान के अजमेर जिले में है। यहाँ पवित्र “पुष्कर झील” है तथा समीप में ब्रह्मा जी का पवित्र मंदिर है, जो की विश्व मे “एकलौता ब्रह्मा मंदिर” है, यहाँ मह्रिषी अगस्त एवं वाम देव की गुफा भी है, इसी नाग पहाड़ पर राजा भर्तहरि की तपो स्थलि भी है, अक्टूबर, नवंबर के महीनों में यहाँ एक विशेष धार्मिक एवं व्यापारिक महत्व का मेला लगता है। इसका धार्मिक महत्व अधिक है। पुष्कर को मंदिरों के शहर के रूप में भी जाना जाता है। इस शहर में लगभग 500 मंदिर हैं। ब्रह्मा के मंदिर के बीच देश भर में प्रसिद्ध है। यहां घूमने का बेहतर समय अक्टूबर एव नवंबर है। 
पुष्कर के घूमने लायक स्थान :- ऊंट मेला, देश का इकलौता ब्रह्मा मन्दिर, गायत्री मंदिर, पुष्कर मेला, पुष्कर झील।