6 सितम्बर का इतिहास एवं जुडी कई महत्वपूर्ण घटनाएँ।

6 september today in history ६ सितम्बर आज का इतिहास

आज का इतिहास – 6 सितम्बर

  • 1522 – समंदर से पृथ्वी का पूरा चक्कर लगाने वाला पहला जहाज विक्‍टोरिया स्पेन लौटा था।
  • 1776 – ग्वाडेलोप द्वीप में तूफान से हजारों से अधिक लोगों की मौत हो गयी थी।
  • 1781 – ग्रोटोन हाइट्स की लड़ाई में ब्रिटिश सेना विजय हुई थी।
  • 1803 – ब्रिटिश वैज्ञानिक जॉन डाल्टन ने परमाणुओं के प्रतीकों का उपयोग शुरू किया था।
  • 1848 – अमेरिकी राज्य ओहियो के शहर क्लीवलैंड में राष्ट्रीय अश्वेत सम्मेलन हुआ था।
  • 1869 – पेंसिल्वेनिया के अवोंदेल में एक खदान में आग लगने से 110 लोग मरे गए थे।
  • 1885 – यूरोपीय देश बुल्गारिया का एकीकरण पूरा हुआ था।
  • 1905 – अटलांटा जीवन बीमा कंपनी की शुरुआत हुई थी।
  • 1915 – इंग्लैंड ने पहला युद्धक टैंक लिटिल विलि बनाया गया था।
  • 1916 – अमेरिका के टेनेसी में पहला सुपर मार्केट खोला गया था।
  • 1924 – इटली के तानाशाह बेनितो मुसोलिनी की हत्या का प्रयास विफल हुआ था।
  • 1937 – स्पेन में इल मजूको युद्ध के साथ गृह युद्ध शुरू हुआ था।
  • 1939 – दक्षिण अफ्रीका ने जर्मनी पर युद्ध की घोषणा की थी।
  • 1948 – जुलियाना नीदरलैंड की महारानी बनीं थी।
  • 1952 – कनाडा टी.वी. की मॉन्ट्रियल में शुरुआत हुई थी।
  • 1958 – अमेरिका ने अटलांटिक सागर में परमाणु परीक्षण किया था।
  • 1965 – ताशकन्द समझौता भारत-पाकिस्तान के मध्य हुआ था।
  • 1969 – अफ्रीकी देश स्वाजीलैंड को ब्रिटेन से आजादी मिली था।
  • 1988 – सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया था।
  • 1991 – सोवियत संघ ने एस्टोनिया, लातविया और लिथुआनिया की आजादी को मान्यता दी थी।
  • 1997 – एक हफ़्ते शोक मनाने के बाद राजकुमारी डायना को ब्रिटेन ने अंतिम विदाई दी थी।
  • 2000 – संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफी अन्नान शिखर सम्मेलन का शुभारम्भ हुआ था।
  • 2003 – फ़िलिस्तीन के प्रधानमंत्री महमूद अब्बास ने इस्तीफ़ा दिया था।
  • 2006 – मैक्सिको के फ़ेलिप काल्देरोन नये राष्ट्रपति मनोनीत किये गए थे।
  • 2007 – इजरायल ने सीरिया में एक परमाणु रिएक्टर को नष्ट करने के लिए हवाई हमले ऑपरेशन ऑर्चर्ड को निष्पादित किया था।
  • 2008 – भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर डी. सुब्बाराव ने कार्यभार संभाला था।
  • 2011 – रूस में मिग-31 लड़ाकू विमान की दुर्घटना में दो पायलटों की मौत के बाद उड़ान पर रोक लगा दी थी।
  • 2012 – राष्ट्रपति पद के लिए बराक ओबामा डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार बने थे।

6 सितम्बर को जन्म लेने वाले प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1838 – पंजाब के महाराज रणजीत सिंह का सबसे छोटा पुत्र दलीप सिंह का जन्म हुआ था।
  • 1929 – फ़िल्म निर्माता यश जौहर का जन्म हुआ था।
  • 1971 – भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी देवांग गांधी का जन्म हुआ था।

6 सितम्बर को निधन हुए प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1972 – शास्‍त्रीय संगीत के दिग्‍गज उस्‍ताद अलाउद्दीन खान का निधन हुआ था।
  • 1998 – जापान के फ़िल्म निर्माता और निर्देशक अकिरा कुरोसावा का निधन हुआ था।
  • 2005 – परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक मेजर धनसिंह थापा का निधन हुआ था।