5 सितम्बर का इतिहास एवं जुडी कई महत्वपूर्ण घटनाएँ।

5 september today in history ५ सितम्बर आज का इतिहास

आज का इतिहास – 5 सितम्बर

  • 1666 – लंदन की भीषण आग में 13,200 घर क्षतिग्रस्त हो गये और आठ लोगों की मौत हुई थी।
  • 1798 – फ्रांस में अनिवार्य सैन्य सेवा कानून प्रभाव में आया था।
  • 1836 – सैम ह्यूस्टन टेक्सास गणराज्य के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए थे।
  • 1839 – यूनाइटेड किंगडम ने चीन के किंग राजवंश पर युद्ध की घोषणा की थी।
  • 1882 – न्यूयॉर्क शहर में पहला संयुक्त राज्य श्रम दिवस परेड आयोजित किया गया था।
  • 1882 – नॉर्थ लंदन के प्रीमियर लीग फुटबॉल क्लब टोटेनहम हॉटस्पर की स्थापना की गयी थी।
  • 1914 – ब्रिटेन, फ्रांस, बेल्जियम और रूस के बीच लंदन समझौता हुआ।
  • 1920 – मेक्सिको में राष्ट्रपति चुनाव आरम्भ हुए थे।
  • 1944 – ब्रिटिश प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल ने अपनी स्कॉटलैंड यात्रा शुरू की थी।
  • 1960 – मोहम्मद अली ने रोम ओलंपिक खेलों में मुक्केबाज़ी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था।
  • 1962 – पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म-दिवस के अवसर प्रतिवर्ष 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। 
  • 1975 – पुर्तगाल के प्रधानमंत्री गोंसालवेज़ ने अपने पद से इस्तीफा दिया था।
  • 1980 – गोथर्डन रोड सुरंग गोस्चेन से एयरोलो तक फैले 10.14 मील (16.32 किमी) पर दुनिया की सबसे लंबी राजमार्ग सुरंग के रूप में स्विट्ज़रलैंड में खुली थी।
  • 1984 – अंतरिक्ष शटल डिस्कवरी अपनी पहली यात्रा के बाद पृथ्वी पर वापस आया था।
  • 1987 – अमेरिका के टेनिस खिलाड़ी जॉन मैकनरॉय पर उनके बयान के लिये 17,500 डॉलर का जुर्माना ठोका गया था।
  • 1991 – नेल्सन मंडेला अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गये थे।
  • 2000 – रूस में अंतर्राष्ट्रीय महिला संगठन की अध्यक्ष नील्जिमालम्बा नियुक्त हुई थी। 
  • 2005 – मंडला एयरलाइंस का विमान 091 इंडोनेशिया में सुमात्रा के एक आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। उसमें सवार 104 लोगों के अलावा आवासीय क्षेत्र के 39 लोगों की मौत हो गई थी।
  • 2008 – रतन टाटा के नेतृत्व में सोसायटी ऑफ़ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स (सियाम) के प्रतिनिधिमण्डल ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भेंट की थी।
  • 2011 – एटीएम के जरिए चेक निर्गम (क्लियर) करने की तकनीकी प्रणाली को अंतिम रूप दिया गया था।
  • 2014 – विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक अनुमान के मुताबिक, गिनी, लाइबेरिया, नाइजीरिया, सेनेगल और सिएरा लियोन में इबाेला वायरस से संक्रमित 3500 लोगों में से 1900 लोगों की मौत हो गयी थी।

5 सितम्बर को जन्म लेने वाले प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1888 – भारत के दूसरे राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म हुआ था।
  • 1905 – उपन्यासकार वाचस्पति पाठक का जन्म हुआ था।
  • 1933 – रेमन मैग्सेसे पुरस्कार पाने वाले लक्ष्मीनारायण रामदास का जन्म हुआ था।
  • 1986 – भारतीय क्रिकेटर प्रज्ञान ओझा का जन्म हुआ था।

5 सितम्बर को निधन हुए प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1986 – अशोक चक्र विजेता विमान परिचारिका नीरजा भनोट का निधन हुआ था।
  • 1986 – भारत शिक्षाविद और साहित्यकार अम्बिका प्रसाद दिव्य का निधन हुआ था।
  • 1995 – फ़िल्मों के संगीतकार सलिल चौधरी का निधन हुआ था।
  • 1997 – विश्व समाज सेविका मदर टेरेसा का कलकत्ता में निधन हुआ था।
Exit mobile version