28 अक्टूबर का इतिहास एवं जुडी कई महत्वपूर्ण घटनाएँ।

28 October in history - २८ अक्टूबर आज का इतिहास

आज का इतिहास – 28 अक्टूबर

  • 1492 – क्रिस्टोफ़र कोलम्बस ने क्यूबा के पूर्वी तट की खोज की थी।
  • 1851 – बंगाल मे ब्रिटिश इंडियन एसोशिएसन की स्थापना हुई थी। 
  • 1863 – जिनेवा मे हुए कांफ्रेंस के तहत अंतरराष्ट्रीय रेड क्रास समिति का गठन किया गया था।
  • 1886 – अमेरिका के राष्ट्रपति ग्रोवर क्लीवलैंड ने फ्रांस से उपहार में मिली स्टैच्यु ऑफ लिबर्टी का औपचारिक अनावरण किया था।
  • 1891 – जापान में भूकंप से 7300 लोगों की मौत हो गयी थी।
  • 1918 – आस्ट्रिया और हंगरी के अलग होने के बाद चेकोस्लोवाकिया स्वतंत्र हुआ था।
  • 1913 – जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा की स्थापना हुई थी। 
  • 1922 – इटली में रोम मार्च के द्वारा फासिस्ट शक्तियों ने सत्ता पर अधिकार कर लिया और मुसोलनी वहाँ का प्रधानमंत्री बना था।
  • 1922 – लाल सेना ने व्लादिवोस्तोक का अधिग्रहण किया था।
  • 1929 – वॉल स्ट्रीट धराशायी हुआ था। अमेरिकी इतिहास की सबसे बड़ी गिरावट कहा जाता है।
  • 1940 – मोसोलीनी के नेतृत्व में देश की दो लाख की सेना ने यूनान पर आक्रमण किया था।
  • 1944 – दूसरे विश्व युद्ध में जर्मनी के घटक बुलगारिया ने बिना शर्त सोवियत संघ के सामने समर्पण कर दिया था।
  • 1954 – अर्नेस्ट हेमिंग्वे को साहित्य का नोबल पुरस्कार मिला था।
  • 1955 – मिस्त्र और सऊदी अरब ने रक्षा संधि पर हस्ताक्षर किए थे।
  • 1998 – इंटरपोल की 67वीं आम सभा अत्याधुनिक तकनीक आतंकवाद और अन्य आधुनिक संगठित अपराधों से निपटने की एक नयी रणनीति के साथ समाप्त हुआ था।
  • 2001 – जर्मनी के चांसलर गेरहार्ड श्रोडर भारत की यात्रा पर आये थे।  
  • 2004 – बीजिंग में 4000 वर्ष पुराने मकबरों का पता लगा था। 
  • 2005 – चेकोस्लोवाकिया देश ने अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की थी।
  • 2009 – पाकिस्तान के पेशावर में बम धमाके से 117 मरे, 213 घायल हुए थे।
  • 2012 – सीरिया में संघर्ष विराम का उल्लंघन हुआ, जिससे 128 लोग मारे गए थे।
  • 2012 – जर्मनी के सेबेस्टियन वेटेल ने 2012 का फार्मूला वन इंडियन ग्रां प्री खिताब जीता था।

28 अक्टूबर को जन्म लेने वाले प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1871 – बांग्ला भाषा के कवि और संगीतकार अतुल प्रसाद सेन का जन्म हुआ था।
  • 1930 – मशहूर गीतकार तथा अपने समय के शायर अंजान का जन्म हुआ था।
  • 1955 – माइक्रोसाफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स का वाशिंगटन में जन्म हुआ था।
  • 1963 – भारतीय रिजर्व बैंक के 24वें गवर्नर उर्जित पटेल का जन्म हुआ था।
  • 1956 – विचारक, चिन्तक और साहित्यकार डॉ. मनोज चतुर्वेदी का जन्म हुआ था।

28 अक्टूबर को निधन हुए प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1627 – अकबर के बेटे जहाँगीर का निधन हुआ था।
  • 1900 – जर्मन भाषाविद तथा विद्या विशारद फ्रेडरिक मैक्स मूलर का निधन हुआ था।
  • 2011 – व्यंग्यकार श्रीलाल शुक्ल का निधन हुआ था।
  • 2013 – उपन्यासकार राजेंद्र यादव का निधन हुआ था।