25 अक्टूबर का इतिहास एवं जुडी कई महत्वपूर्ण घटनाएँ।

25 October in history - २५ अक्टूबर आज का इतिहास

आज का इतिहास – 25 अक्टूबर

  • 1415 – इंग्लैंड ने उत्तरी फ्रांस में एजिनकोर्ट की लड़ाई जीती थी।
  • 1812 – युद्ध के दौरान अमेरिका फ्रिगेट यूनाइटेड स्टेट्स ने ब्रिटिश पोत मैसिडोनिया पर कब्जा कर लिया था।
  • 1917 – बोल्शेविक (कम्युनिस्टों) व्लादिमीर इलिच लेनिन ने रूस में सत्ता हथिया ली थी।
  • 1924 – ब्रिटिश अधिकारियों ने सुभासचंद्र बोस को गिरफ्तार कर 2 साल के लिए जेल भेजा था।
  • 1945 – द्वितीय विश्व युद्ध के अंत में चीन ने ताइवान पर कब्जा किया था। 
  • 1951 – भारत में पहले आम चुनाव की शुरूआत हुई थी।
  • 1962 – अमेरिकी लेखक जॉन स्टीनबेक को साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया था।
  • 1964 – अवादी कारखाने में पहले स्वदेशी टैंक विजयंत का निर्माण किया गया था।
  • 1971 – संयुक्त राष्ट्र महासभा में ताइवान को चीन में शामिल करने के लिए मतदान हुआ था।
  • 1995 – प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव ने संयुक्त राष्ट्र के 50वें वर्षगांठ सत्र को संबोधित किया था।
  • 2000 – अंतरिक्ष यान डिस्कवरी 13 दिन के अभियान के बाद सकुशल वापस लौटा था।
  • 2005 – ईराक में नये संविधान को जनमत संग्रह में बहुमत के साथ मंजूरी मिली थी।
  • 2008 – सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री नर बहादुर भंडारी को 6 माह की सज़ा सुनाई गई थी।
  • 2009 – बगदाद में बम धमाकों से 155 लोगों की मौत तथा 721 घायल हुए थे।
  • 2012 – क्यूबा और हैती में तूफान सैंडी से 65 लोगों की मौत तथा आठ करोड़ डाॅलर का नुकसान हुआ था।
  • 2013 – नाइजीरिया में सेना ने आतंकवादी संगठन बोको हराम के 74 आतंकवादियों को मार गिराया था।

25 अक्टूबर को जन्म लेने वाले प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1800 -अंग्रेज़ी कवि, निबन्धकार, इतिहासकार तथा राजनीतिज्ञ लॉर्ड मैकाले का जन्म हुआ था।
  • 1896 – भारत के साहित्यकार तथा लेखक मुकुंदी लाल श्रीवास्तव का जन्म हुआ था।
  • 1912 – कर्नाटक संगीत के गायक मदुराई मणि अय्यर का जन्म हुआ था।

25 अक्टूबर को निधन हुए प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1296 – संत ज्ञानेश्वर का निधन हुआ था।
  • 1990 – मेघालय के पहले मुख्यमंत्री कैप्टन संगमा का निधन हुआ था।
  • 2003 – भारतीय दार्शनिक तथा समाज सुधारक पाण्डुरंग शास्त्री अठावले का निधन हुआ था।
  • 2005 – साहित्यकार निर्मल वर्मा का निधन हुआ था।
  • 2012 – हास्य अभिनेता जसपाल भट्टी का निधन हुआ था।