18 अक्टूबर का इतिहास एवं जुडी कई महत्वपूर्ण घटनाएँ।

18 October in history - १८ अक्टूबर आज का इतिहास

आज का इतिहास – 18 अक्टूबर

  • 1386 – जर्मनी में हैडलबर्ग विश्वविद्यालय की स्थापना हुई थी।
  • 1564 – इंग्लैंड के नौसैनिक कमांडर जॉन हॉकिंस ने दूसरी बार अमेरिका यात्रा शुरू की थी।
  • 1572 – स्पेन की सेना ने मास्ट्रिच पर हमला कर दिया था।
  • 1648 – उत्तर अमेरिकी उपनिवेशों में बोस्टन शूमेकर्स पहला श्रम संगठन बना था।
  • 1878 – थॉमस एल्वा एडीसन ने घरेलू उपयोग के लिए बिजली उपलब्ध करायी थी।
  • 1891 – अमेरिका में पहली अंतरराष्ट्रीय छह दिवसीय साइकिल रेस न्यूयार्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन से शुरू हुयी थी।
  • 1898 – अमेरिका ने स्पेन से प्यूर्टो रिको को अपने कब्ज़े में लिया था।
  • 1922 – ब्रिटिश ब्राॅडकास्टिंग कॉरपोरेशन की स्थापना हुई थी।
  • 1944 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नाजी जर्मनी से चेकोस्लोवाकिया की स्वतंत्रता के लिये सोवियत संघ ने लड़ाई शुरु की थी।
  • 1972 – हेलिकाप्टर एस ए 315 का बैंगलोर में परीक्षण हुआ था।
  • 1973 – अर्थशास्त्री वैसिली लिओन्टीफ को अर्थव्यवस्था के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • 1976 – विलियम एन लिप्सकोंब जूनियर को रसायन का नोबेल पुरस्कार दिया गया था।
  • 1989 – पूर्वी जर्मनी के कम्युनिस्ट नेता एरिक होनेकर को उनके पद से हटा दिया गया था। 
  • 1980 – पहली हिमालय कार रैली काे बम्बई (मुंबई) के ब्रेबोर्न स्टेडियम से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया था।
  • 1991 – दक्षिण पश्चिम एशिया और दक्षिणी पूर्वी यूरोप के मुहाने पर स्थित अजरबैजान ने तत्कालीन सोवियत संघ से स्वतंत्र होने की घोषणा की थी।
  • 1995 – कोलंबिया में गुट निरपेक्ष देशों का ग्यारहवां शिखर सम्मेलन प्रारम्भ हुआ था।
  • 1998 – भारत और पाकिस्तान आणविक ख़तरे रोकने के लिए सहमत हुए थे।
  • 2000 – श्रीलंका में विपक्षी सदस्य अनुरा भंडारनायके को संसद अध्यक्ष बनाने की सहमति थी।
  • 2004 – कुख्यात चंदन तस्कर वीरप्पन मारा गया था।
  • 2004 – म्यांमार के प्रधानमंत्री खिन न्युंट को भ्रष्टाचार के आरोप में अपदस्थ कर नजरबंद कर रखा गया था।
  • 2005 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने नियंत्रण रेखा को भूकंप राहत कार्य के लिए खोलने का सुझाव दिया था।
  • 2007 – आठ वर्ष के बाद बेनजीर भुट्टो अपने वतन पाकिस्तान लौटीं थी। 
  • 2008 – मायावती ने रायबरेली की रेल कोच फैक्ट्री के लिए 189.25 करोड़ एकड़ भूमि रेल मंत्रालय को वापस की थी।
  • 2012 – सीरिया ने मारेत अल नुमान में सैन्य हवाई हमले किये जिसमें 40 लोग मारे गये थे।

18 अक्टूबर को जन्म लेने वाले प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1925 – उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी का जन्म हुआ था।
  • 1950 – हिन्दी फ़िल्मों के अभिनेता ओम पुरी का जन्म हुआ था।

18 अक्टूबर को निधन हुए प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1976 – तेलुगू साहित्यकार विश्वनाथ सत्यनारायण का निधन हुआ था।
  • 1996 – भारत के क्रांतिकारियों में से एक रामकृष्ण खत्री का निधन हुआ था।