15 अक्टूबर का इतिहास एवं जुडी कई महत्वपूर्ण घटनाएँ।

15 October in history - १५ अक्टूबर आज का इतिहास

आज का इतिहास – 15 अक्टूबर

  • 1686 – मुग़ल शासक औरंगज़ेब ने बीजापुर के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये थे।
  • 1806 – प्रास और फ्रांस की सेनाओं के मध्य लड़ाई आरंभ हुई थी। 
  • 1815 – नेपोलियन बोनापार्ट हार के बाद निर्वासित जीवन व्यतीत करने सेंट हेलेना द्वीप पहुंचे थे।
  • 1866 – कनाडा स्थित फ्रेंच क्षेत्र में आग लगने से 2500 मकान जलकर खाक हो गए थे।
  • 1894 – अलफ्रेड ड्राइफ़स पर पेरिस में मुक़द्दमा आरंभ हुआ था। 
  • 1917 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान नीदरलैंड की प्रसिद्ध नृत्यांगना माता हारी को जर्मनी के लिए जासूसी करने के आरोप में फ्रांसीसी सैनिकों ने गोली मारी थी।
  • 1923 – पांचवां उष्णकटिबंधीय तूफान लीवर्ड द्वीप के उत्तर में आया था।
  • 1924 – अमेरिकी राष्ट्रपति काल्विन ने स्टेच्यु ऑफ लिबर्टी को राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया।
  • 1932 – टाटा कंपनी के हवाई जहाज ने अपनी पहली उड़ान भरी। जिसके बाद भारत सरकार ने कंपनी का अधिग्रहण करके एयर इंडिया नाम रख दिया था।
  • 1949 – त्रिपुरा राज्य को भारत में सम्मिलित किया गया था।
  • 1951 – मिस्त्र की संसद ने स्वेज नहर समझौते को रद्द करने के फैसले पर मुहर लगाई थी।
  • 1958 – अफ्रीकी देश ट्यूनीशिया ने मिस्र के साथ राजनयिक संबंध समाप्त किए थे।
  • 1964 – सोवियत संघ के नेता निकिता खुर्श्चेव की सेवानिवृति ने पूरे विश्व को चौंका दिया था। 
  • 1970 – अनवर सदत को मिस्त्र का राष्ट्रपति चुना गया था।
  • 1978 – सोवियत संघ ने पूर्वी कजाखस्तान क्षेत्र में वर्ष परमाणु परीक्षण किया था।
  • 1988 – पूरी दुनिया की समुद्री यात्रा करने वाली एशिया की प्रथम महिला उज्ज्वला पाटिल बनी।
  • 1990 – सोवियत संघ के राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचेव को नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया था।
  • 1996 – फिजी व्यापक परीक्षण प्रतिबंध संधि की पुष्टि करने वाला प्रथम देश बना था।
  • 1997 – अरुंधति राय को उनके उपन्यास द गॉड आफ़ स्माल थिंग्स के लिए ब्रिटेन के सबसे प्रतिष्ठित बुकर पुरस्कार के लिए चुना गया था।
  • 1998 – ग़रीबी उन्मूलन के लिए भारत की फ़ातिमा बी को संयुक्त राष्ट्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • 1999 – चीन ने 12 हज़ार किलोमीटर तक मार करने वाले डी.एफ़.-41 आईसीबीएम नामक प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया था।
  • 2006 – संयुक्त राष्ट्र संघ ने उत्तर कोरिया पर प्रतिबंध लगाया था।
  • 2007 – अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार अमेरिका के तीन अर्थशास्त्रियों – लियोनिड हरविक्ज, इरिक मस्किन और रोजर मायरसन को प्रदान किया गया था।
  • 2008 – भारतीय रिजर्व बैंक ने सीआरआर में एक फ़ीसदी की कटौती की घोषणा की थी। 
  • 2012 – ब्रिटिश लेखिका हिलेरी मेंटल को उनके उपन्यास ब्रिंग अप द बडीज़ के लिए मैन बुकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

15 अक्टूबर को जन्म लेने वाले प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1920 – उपन्यास द गॉडफादर के रचयिता मारियो ग्येनल्यूगी पूजो का जन्म हुआ था।
  • 1922 – संगीतकार शंकर जयकिशन का जन्म हुआ था। 
  • 1931 – भारत के 11वें राष्ट्रपति अब्दुल कलाम का जन्म हुआ था।
  • 1957 – भारतीय निर्देशक मीरा नायर का जन्म हुआ था।

15 अक्टूबर को निधन हुए प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1961 – उपन्यासकार और कहानीकार सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला का निधन हुआ था।
  • 1975 – पद्म भूषण से सम्मानित मूर्तिकार देवी प्रसाद राय चौधरी का निधन हुआ था।
  • 1999 – भारत के स्वतंत्रता संग्राम में क्रान्तिकारियों की सहयोगी दुर्गा भाभी का निधन हुआ।
  • 2020 – भारत की प्रथम ऑस्कर विजेता कॉस्ट्यूम डिजाइनर भानु अथैया का निधन।