24 मई के इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएँ

आज का इतिहास

  • 1653 : जर्मन संसद ने फर्डिनेंड द्वितीय को ऑस्ट्रिया का राजा घोषित किया।
  • 1689 : ब्रिटिश संसद ने प्रोटेस्टेंट इसाइयों को धार्मिक स्वतंत्रता की गारंटी दी।
  • 1830 : अमेरिका में पहली बार यात्री रेल रोड सेवा की शुरुआत हुई थी।
  • 1875 : सैय्यद अहमद खान ने मुहम्मदीन एंग्लो ओरिएंटल स्कूल की स्थापना की जो वर्तमान में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के नाम से प्रसिद्ध है।
  • 1883 : ब्रुकलिन और मैनहट्टन को जोड़ने वाले ब्रुकलिन ब्रिज को यातायात के लिए खोला गया।
  • 1915 : थॉमस अल्वा एडिशन ने टेलीस्क्राइब का आविष्कार किया था।
  • 1930 : एमी जॉनसन नामक महिला ने अकेले विमान उड़ाकर लंदन से ऑस्ट्रेलिया पहुंची थी।
  • 1956 : बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध की 2500 वीं जयंती धूमधाम से मनायी गयी।
  • 1957 : कोलंबिया में आये भूकंप के झटके महसूस किए गए।
  • 1985 : बांग्लादेश में आये चक्रवाती तूफान से दस हजार लोग मरे थे।
  • 1986 : मार्गरेट थैचर इजरायल का दौरा करने वाली ब्रिटेन की पहली प्रधानमंत्री बनी।
  • 2002 : रूस और अमेरिका ने मास्को संधि पर हस्ताक्षर किया।
  • 2003 : इजरायल के प्रधानमंत्री एरियल शैरोन ने पश्चिम एशिया शांति योजना को स्वीकार किया।
  • 2004 : उत्तर कोरिया ने मोबाइल फोन पर प्रतिबंध लगाया।
  • 2005 : एनबी इंकबेयर मंगोलिया के राष्ट्रपति चुने गये।
  • 2013 : राफेल कोरेया ने तीसरी बार इक्वाडोर के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।

24 मई को जन्म लेने वाले प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1819 : ग्रेट ब्रिटेन और आयरलैंड की महारानी विक्टोरिया का जन्म हुआ।
  • 1899 : बांग्ला कवि, संगीतज्ञ और दा- र्शनिक काज़ी नज़रुल इस्लाम का जन्म हुआ।
  • 1954 : माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली प्रथम भारतीय महिला बछेंद्री पाल का जन्म हुआ।
  • 1973 : निर्देशक, संपादक, निर्माता और पटकथा लेखक शिरीष कुंदर का जन्म हुआ।

24 मई को निधन हुए प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1543 : प्रसिद्ध यूरोपियन खगोल शास्त्री व गणितज्ञ निकोलस कॉपरनिकस का निधन हुआ।
  • 1905 : ब्रह्मसमाज के प्रसिद्ध नेता प्रताप चंद्र मज़ूमदार का निधन हुआ।
  • 1990 : विधिवेत्ता, राजनीतिज्ञ और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष के. एस. हेगड़े का निधन हुआ।
  • 2000 : प्रसिद्ध गीतकार और शायर मजरूह सुल्तानपुरी का निधन हुआ।