2 मई के इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएँ

इतिहास की घटनाएँ

  • महात्मा गांधी की हत्या से संबंधित मामले की सुनवाई वर्ष 1949 में शुरू हुई।
  • अमेरिका ने 20 सेंट का सिक्का ढालना वर्ष 1875 के बाद से बंद कर दिया।
  • अनिल अम्बानी ग्रुप की फर्म रिलायंस पावर लिमिटेड ने वर्ष 2008 में इंडोनेशिया में तीन कोयला खदानों का अधिग्रहण किया।
  • वर्ष 2004 में मारेक बेल्का पोलैंड के नये प्रधानमंत्री बने।
  • नीदरलैंड ने सोवियत संघ को वर्ष 1924 में मान्यता देने से इनकार किया।
  • मिरया मोस्कोसो को वर्ष 1999 में पनामा की प्रथम महिला राष्ट्रपति नियुक्त किया ।
  • वर्ष 1998 में भारतीय सेना द्वारा बांदीपुरा बाजार से 10.5 किलोग्राम चरस पर कब्ज़ा किया गया।
  • जर्मनी की आर्मी ने इटली में वर्ष 1945 में आत्मसमर्पण कर दिया। 
  • सं.रा. अमेरिका की 30 वर्षीया एन. बैन्क्राफ़ वर्ष 1986 में उत्तरी ध्रुव पर पहुँचने वाली प्रथम महिला थी।
  • प्रसिद्ध गुरु चंद्रास्वामी को 1996 में धोखाधड़ी के आरोप में तिहाड़ जेल की सज़ा सुनाई गयी थी।
  • सार्वजनिक भविष्य निधि विधेयक वर्ष 1968 में लोक सभा ने पारित कर दिया।
  • दुनिया का पहला जेट विमान वर्ष 1952 में डी हैविलैंड कॉमेट 1 ने लंदन से जोहान्सबर्ग तक पहली उड़ान भरी।
  • वर्ष 1955 में टी विलियम्स ने अपने नाटक ‘कैट ऑन अ हॉट टिन रूफ’ के लिए पुलित्ज़र पुरस्कार जीता।
  • कोलकाता में अपने उपनिवेश चंद्र नगर को फ्रांस ने वर्ष 1950 में भारत सरकार को सौंपा।

2 मई को जन्म लेने वाले प्रसिद्ध व्यक्ति

  • वर्ष 1929 में भूटान के तीसरे राजा जिग्मे दोरजी वांग्चुक का जन्म हुआ।
  • विष्णु कांत शास्त्री भारतीय राजनीतिज्ञ एवं साहित्यकार जिनका जन्म वर्ष 1929 में  हुआ।
  • वर्ष 1921 में फ़िल्म निर्माता, निर्देशक और लेखक सत्यजीत राय का जन्म हुआ। 
  • ब्रज बासी लाल का जन्म वर्ष 1921 में हुआ भारत के विख्यात पुरातत्त्वविद् हैं।
  • वर्ष 1922 में भारत के पेशेवर बिलियर्ड्स खिलाड़ी विल्सन जोन्स का जन्म हुआ 

2 मई को निधन हुए प्रसिद्ध व्यक्ति

  • वर्ष 1975 में भारतीय राजनीतिज्ञ श्रीमती सरोजिनी नायडू की पुत्री पद्मजा नायडू का निधन हुआ।
  • लिओनार्दो दा विंची जो की इटलीवासी महान चित्रकार थे जिनका निधन वर्ष 1519 में हुआ।
  • वर्ष 1985 में प्रसिद्ध पत्रकार और साहित्यकार बनारसीदास चतुर्वेदी का निधन हुआ।