7 जून के इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएँ

आज का इतिहास

  • 1539 : बक्सर के पास चौसा की लड़ाई में अफगान शेर शाह सूरी ने मुग़ल बादशाह हुमायूँ को हराया।
  • 1546 : इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड/आयरलैंड के साथ आंद्रेस शांति समझौता किया था।
  • 1654 : लुई चतुर्दश फ्रांस के राजा बने थे।
  • 1692 : जमाइका के पोर्ट राॅयल में आये भूकंप से 3000 लोगों की मौत हुई थी।
  • 1862 : संयुक्त राज्य अमेरिका तथा ब्रिटेन दास व्यापार खत्म करने पर राजी हुए।
  • 1863 : फ्रांसीसी सेना ने मेक्सिको शहर पर कब्ज़ा किया।
  • 1893 : महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ़्रीका में प्रथम बार सविनय अवज्ञा का प्रयोग किया।
  • 1939 : जार्ज षष्टम तथा एलिज़ाबेथ ब्रिटेन के पहले राजा और रानी बने जिन्होंने अमेरिका का दौरा किया।
  • 1948 : वामपंथियों ने पूरी तरह से चेकोस्लोवाकिया पर कब्ज़ा कर लिया था।
  • 1975 : पहले विश्व कप का पहला मैच भारत-इंग्लैंड के बीच लंदन के लॉडर्स स्टेडियम में खेला गया।
  • 1979 : भारत के उपग्रह भास्कर-एक को सोवियत संघ के बीयर्स लेक से छोड़ा गया था।
  • 1998 : स्पेन के कार्लोस मोया ने फ़्रेंच ओपन प्रतियोगिता का पुरुष एकल ख़िताब जीता था।
  • 1999 : इंडोनेशिया में बाद पहली बार लोकतांत्रिक चुनाव हुआ।
  • 2000 : एक अमेरिकी अदालत द्वारा माइक्रोसॉफ़्ट को दो भागों में बांटने का निर्देश दिया।
  • 2006 : भारत द्वारा नेपाल को आर्थिक मदद के लिए एक अरब रुपये देने का निर्णय लिया।
  • 2008 : उत्तर प्रदेश सरकार ने रसोई गैस पर लगने वाले 4% वैट को पूरी तरह से समाप्त किया।
  • 2008 : अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश ने स्टेम सेल के अनुसंधान को मंजूरी देने के विरुद्ध दूसरी बार वीटो का प्रयोग किया।

7 जून को जन्म लेने वाले प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1914 : फ़िल्म निर्देशक, पटकथा और उर्दू लेखक ख़्वाजा अहमद अब्बास का जन्म हुआ था। 
  • 1974 : भारत के टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति का जन्म हुआ था।

7 जून को निधन हुए प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1954 : अँग्रेज़ गणितज्ञ और कम्प्यूटर वैज्ञानिक एलेन ट्यूरिंग का निधन हुआ था।
  • 2002 : भारत के कार्यवाहक राष्ट्रपति बी डी जत्ती का निधन हुआ।