29 जून के इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएँ

आज का इतिहास

  • 1444 – सिकंदरबेग ने ऑटोमन साम्राज्य की सेना को हरा दिया था।
  • 1850 – ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री सर रॉबर्ट पील घुड़सवारी के दौरान गिर गये जिसके तीन दिन बाद उनका निधन हो गया था।
  • 1864 – कनाडा में रेलवे दुर्घटना में 90 लोग मारे गए थे।
  • 1913 – यूनान, सर्बिया, मोन्टे नेग्रो, रोमानिया और उस्मानी शासन के साथ बुल्गारिया का युद्ध आरंभ हुआ, जो दूसरे बाल्कान युद्ध के नाम से जाना जाता है।
  • 1932 – सोवियत संघ और चीन ने अनाक्रमण संधि पर हस्ताक्षर किये थे।
  • 1956 – अभिनेत्री मार्लिन मुनरो ने पटकथा लेखक आर्थर मिलर से विवाह रचाया था।
  • 1966 – अमेरिका ने उत्तरी वियतनाम के निकट ईंधन भंडारण की सुविधा पर बम गिराये थे।
  • 1976 – सिशेल्स द्वीप समूह को स्वतंत्रता मिली थी। 
  • 1991 – सोवियत संघ के विघटन के बाद पूर्वी देशों के सहयोग संगठन कामकोन को भंग कर दिया गया था।
  • 2000 – विश्व की प्रमुख कंपनी आई.बी.एम. द्वारा विश्व का सबसे तेज कम्प्यूटर निर्मित किया गया था।
  • 2002 – अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति जार्ज बुश के कोलोनोस्कोपी उपचार शुरु होने की वजह से उप-राष्ट्रपति डिक चेने ने ढाई वर्ष तक कार्यकारी राष्ट्रपति का कार्य संभाला था।
  • 2004 – पूर्वी एशिया सम्मेलन (जकार्ता) आसियान को प्रमुख ताकत बनाने पर सहमति।
  • 2007 – सचिन तेंदुलकर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फ्यूचर कप के दूसरे मैच में आंद्रे नेल की गेंद पर वनडे करियर के 15 हजार रन पूरे किए। भारत ने यह मैच छह विकेट से जीता था।
  • 2008 – दुनिया के पहले प्रेगनेंट पुरुष थॉमस ने बेटी को जन्म दिया था।
  • 2011 – मानव तस्करी की निगरानी सूची (वॉच लिस्ट) से भारत को बाहर कर दिया गया था। 
  • 2012 – हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूड और उनकी पत्नी केटी होम्स का तलाक हुआ था।
  • 2012 – करीब 15 हजार परमाणु विरोधी आंदोलनकारियों ने तोक्यो में जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के कार्यालय का घेराव किया था।
  • 2013 – कैलिफ़ोर्निया ने समलैंगिक विवाह पर लगी रोक हटाई थी।
  • 2014 – सायना नेहवाल ने ऑस्ट्रेलियन सुपर सीरिज़ जीती थी।

29 जून को जन्म लेने वाले प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1861 – हिन्दी के प्रथम तिलिस्मी लेखक देवकीनन्दन खत्री का जन्म हुआ था।
  • 1893 – प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक एवं सांख्यिकीविद पी. सी. महालनोबिस का जन्म हुआ था।
  • 1901 – भारत के अमर शहीद क्रांतिकारी राजेन्द्र नाथ लाहिड़ी का जन्म हुआ था।
  • 1970 – पाकिस्तान के क्रिकेट खिलाड़ी मुश्ताक अहमद का जन्म पंजाब में हुआ था।

29 जून को निधन हुए प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1961 – भारत के स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ एवं प्रथम रक्षा मंत्री रहे, सरदार बलदेव सिंह का निधन हुआ था।
  • 1873 – बंगला भाषा के प्रसिद्ध कवि माइकल मधुसूदन दत्त का निधन हुआ था।
  • 1988 – राजस्थान की प्रसिद्ध मांड गायिका गवरी देवी का निधन हुआ था।
  • 2016 – भारतीय मूर्तिकार और भित्ति चित्रकार के.जी.सुब्रह्मण्यम का निधन हुआ था।
Exit mobile version