26 जून के इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएँ

आज का इतिहास

  • 1498 – चीन में पहला टूथ ब्रश बनाया गया था।
  • 1894 – जर्मनी के कार्ल बेन्ज़ ने गैस से चलने वाले ऑटो का अमेरिकी पेटेंट हासिल किया था।
  • 1909 – लंदन में विक्टोरिया और अल्बर्ट संग्रहालय खोले गये थे।
  • 1919 – अमेरिका में न्यूयॉर्क डेली न्यूज़ का प्रकाशन शुरू हुआ था।
  • 1941 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान फ़िनलैंड ने रूस के खिलाफ मोर्चा खोला था।
  • 1949 – बेल्जियम के संसदीय चुनाव में पहली बार महिलाओं को मतदान का अधिकार दिया था।
  • 1952 – नेल्सन मंडेला और 51 अन्य लोगों ने दक्षिण अफ्रीका में कर्फ्यू का उल्लंघन किया था।
  • 1982 – एयर इंडिया का पहला बोईंग विमान मुंबई में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था।
  • 1994 – पीएलओ नेता यासिर अराफ़ात 27 साल बाद गाजा लौटे थे।
  • 2001 – युगांडा में चुनावी हिंसा में सात लोगों की मौत हो गयी थी।
  • 2004 – पाकिस्तान के प्रधानमंत्री जफरुल्ला जमाली ने सत्तारूढ़ पार्टी के सदस्यों की बैठक में पद से इस्तीफ़ा देकर मंत्रिमंडल को भंग कर दिया और चौधरी शुजात हुसैन को पाकिस्तान मुस्लिम लीग (पीएमएल) का अध्यक्ष नामित किया।
  • 2013 – उत्तराखंड में एक बचाव हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से 20 लोग मारे गये।
  • 2015 – कुवैत की शिया इमाम अल सादिक मस्जिद में एक आत्मघाती हमले में 27 लोगों की मौत हो गयी तथा 227 लोग घायल हो गये थे।
  • 2018 – अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने 5-4 के एक फैसले में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की ओर से कई मुस्लिम देशों के नागरिकों की अमेरिका यात्रा पर लगाये गये प्रतिबंध को बरकरार रखा था।
  • 2019 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने हैती में राजनीतिक मिशन स्थापित करने वाले एक प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।

26 जून को जन्म लेने वाले प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1254 – मार्क पोलो का जन्म इटली में हुआ था जो एक विख्यात नाविक थे।  
  • 1888 – बाल गन्धर्व मराठी भाषा के महान् नायक और गायक का जन्म हुआ था। 
  • 1918 – भारतीय सैनिक सेकेंड लेफ्टिनेंट रामा राघोबा राणे का जन्म आज ही के दिन हुआ जो की परमवीर चक्र से सम्मानित है। 

26 जून को निधन हुए प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1947 – कनाडा की ग्यारहवें प्रधानमंत्री रिचर्ड बेनेट का निधन आज ही के दिन हुआ था। 
  • 1961 – गोविन्द शास्त्री दुगवेकर का निधन हुआ जो की प्रसिद्ध साहित्यकार थे। 
  • 2004 – मशहूर फिल्‍म निर्माता यश जौहर क‍ा निधन हुआ था।