15 जून के इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएँ

1908 : कलकत्ता शेयर बाज़ार की शुरुआत की गयी।

1947 : अखिल भारतीय कांग्रेस ने नई दिल्ली में भारत के विभाजन के लिए ब्रिटिश योजना स्वीकार की।

1954 : यूरोप के फुटबॉल संगठन UEFA (यूनियन ऑफ यूरोपियन फुटबाल एसोसिएशन) का गठन।

1982 : फ़ाकलैंड में अर्जेंटीना की सेना ने ब्रिटिश सेना के सामने घुटने टेके।

1988: नासा ने स्‍पेस वीइकल एस-213 लॉन्‍च किया।

1994 : इस्रायल और वैटीकन सिटी में राजनयिक संबंध स्थापित।

1997 : आठ मुस्लिम देशों द्वारा इस्तांबुल में डी-8 नामक संगठन का गठन।

1999 : लाकरबी पैन एम. विमान दुर्घटना के लिए लीबिया पर मुकदमा चलाने की अमेरिकी अनुमति।

2001 : शंघाई पांच को शंघाई सहयोग संगठन का नाम दिया गया। भारत और पाकिस्तान दोनों को सदस्यता न देने का निर्णय।

2004 : ब्रिटेन के साथ परमाणु सहयोग को राष्ट्रपति बुश की स्वीकृति मिली।

2006 : भारत और चीन ने पुराना सिल्क रूट खोलने का निर्णय लिया।

2008 : ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने पहली बार अल्ट्रावायलेट प्रकाश का विस्फोट कर बड़े सितारों की स्थिति देखी।

15 जून को जन्म लेने वाले प्रसिद्ध व्यक्ति

1912 : प्रसिद्ध साहित्यकार श्रीमन्नारायण अग्रवाल का जन्म हुआ था।

1932 : भारत के मशहूर ध्रुपद गायक ज़िया फ़रीदुद्दीन डागर का जन्म हुआ।

1950 : भारतीय उद्योगपति लक्ष्मी मित्तल का जन्म हुआ।

15 जून को निधन हुए प्रसिद्ध व्यक्ति

1878 : दीक्षित हिन्दू संप्रदाय ‘राधा स्वामी सत्संग’ के संस्थापक शिव दयाल साहब का निधन हुआ था।

1979 : प्रसिद्ध कवि और संपादक उर एस परमेस्वार अय्यर का निधन हुआ था।