29 जुलाई का इतिहास एवं जुडी कई महत्वपूर्ण घटनाएँ।

29 जुलाई का इतिहास एवं जुडी कई महत्वपूर्ण घटनाएँ - today 29 july in history

आज का इतिहास – 29 जुलाई

  • 1748 – ईस्ट इंडिया कंपनी की सहायता के लिये ब्रिटिश सेना की पहली सैन्य टुकड़ी भारत पहुंची थी।
  • 1858 – यूनाइटेड स्टेट्स और जापान ने हैरिस संधि पर हस्ताक्षर किए थे।
  • 1876 – भारत में विज्ञान संगठन की स्थापना की गई थी।
  • 1899 – न्यूयॉर्क में पहली मोटरसाइकिल रेस का आयोजन किया गया था।
  • 1911 – मोहन बगान ने आईएफ शील्ड पहली बार जीता था।
  • 1937 – जापानी सेना ने चीन के पेकिंग और टिनट्सीन पर कब्जा किया।
  • 1941 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी के घटक जापान ने चीन और भारत पर अधिकार करने के लिए अपने सैनिक इस क्षेत्र के दक्षिणी तट पर उतारे थे।
  • 1949 – ब्रिटिश ब्राडकॉस्टिंग कार्पोरेशन रेडियो पर प्रसारण शुरू हुआ था।
  • 1957 – संयुक्त राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) का गठन किया था।
  • 1980 – मॉस्को ओलंपिक में भारत ने हॉकी में स्वर्ण पदक हासिल किया था।
  • 1996 – 29 जुलाई का इतिहास चीन में लोपनोर में अपना 45वां भूमि गत परमाणु परीक्षण किया था।
  • 2000 – सीमा भदौरिया ने को अपने दाँतों से 3390 किलोग्राम के विमान को खींचा था।
  • 2006 – श्रीलंकाई बल्लेबाज माहेला जयवर्धन और कुमार संगाकारा ने 624 रनों की भागीदारी का टेस्ट क्रिकेट में विश्व रिकार्ड बनाया था।
  • 2007 – वैज्ञानिकों ने एथेंस में प्री हिस्टोरिका पीरियड के हाथी के दाँत की खोज की थी।
  • 2010 – संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद ने 122 देशों के समर्थन से स्वच्छ पानी को मानवाधिकार बनाने का गैरबाध्यकारी प्रस्ताव पारित किया था।
  • 2013 – फ्रांस के कांस के एक होटल से 10.3 करोड़ यूरो के हीरे की चोरी हो गयी थी।
  • 2013 – पाकिस्तान के डेरा इस्माल खान में तालिबान हमले के बाद 300 कैदी फरार हो गए थे।

29 जुलाई को जन्म लेने वाले प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1904 – आधुनिक भारत की बुनियाद रखने वाली औद्योगिक हस्तियों में से एक जे.आर.डी. टाटा का जन्म हुआ था।
  • 1931 – ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित तेलुगू भाषा के प्रख्यात कवि सी. नारायण रेड्डी का जन्म हुआ था।

29 जुलाई को निधन हुए प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1890 – नीदरलैण्ड के प्रसिद्ध चित्रकारों में से एक विन्सेंट वैन गो का निधन हुआ।
  • 1891 – समाज सुधारक, शिक्षा शास्त्री और स्वाधीनता सेनानी ईश्वर चन्द्र विद्यासागर का निधन हुआ था।
  • 1996 – भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाली प्रमुख महिलाओं में से एक अरुणा आसफ़ अली का निधन हुआ था।
  • 2003 – भारतीय सिनेमा के सुप्रसिद्ध हास्य अभिनेता जॉनी वॉकर का निधन हुआ था।
  • 2009 – जयपुर की महारानी महारानी गायत्री देवी का निधन हुआ था।