15 जुलाई का इतिहास एवं जुडी कई महत्वपूर्ण घटनाएँ।

15 जुलाई का इतिहास एवं जुडी की महत्वपूर्ण घटनाएँ  | History of 15th July

आज का इतिहास – 15 जुलाई

  • 1588 – इंग्लिश चैनल में ब्रिटिश नौसेना और स्पेन की नौसेना के मध्य युद्ध छिड़ गया था।
  • 1795 – ला मारसेइलेसी को फ्रांस का राष्ट्रीय गान घोषित किया गया था।
  • 1904 – अमेरिका के लॉस एंजिल्स में पहला बौद्ध मंदिर बना था।
  • 1916 – दुनिया की सबसे बड़ी एयरोस्पेस कंपनी बोइंग शुरू हुई।
  • 1926 – पहली मोटरबस सेवा की शुरुआत बॉम्बे में हुई थी।
  • 1927 – ऑस्ट्रियाई पुलिस ने वियना नरसंहार में 89 प्रदर्शनकारियों की हत्या की थी।
  • 1944 – अमरीकी सेना ने दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जापान पर व्यापक स्तर पर बम बारी आरम्भ की थी।
  • 1948 – अमेरिका के राष्ट्रपति हैरी एस टुमैन दूसरे कार्यकाल के लिए निर्वाचित हुए थे।
  • 1955 – प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु को सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देने की घोषणा की थी।
  • 1961 – स्पेन ने पुरुषों और महिलाओं के लिए समान अधिकारों को स्वीकार किया था।
  • 1968 – अमेरिका और तत्कालीन सोवियत संघ के बीच वाणिज्यिक विमान सेवा की शुरुआत हुई थी।
  • 1970 – डेनमार्क ने इटली को 2-0 से हराकर पहला महिला विश्व कप फुटबॉल जीता था।
  • 1979 – भारत के प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया था।
  • 1986 – महिला क्रिकेटर संध्या अग्रवाल ने टेस्ट क्रिकेट में 190 रन बनाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया।
  • 1996 – प्रिंस चार्ल्स और डायना ने अपने तलाक के लिए आवेदन किया था।
  • 1999 – चीन ने न्यूट्रान बम की क्षमता हासिल करने की घोषणा की।
  • 2002 – अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल के हत्यारे उमर शेख़ को पाकिस्तानी अदालत ने मौत की सज़ा सुनाई थी।
  • 2004 – माओवादियों से वार्ता में नेपाल के प्रधानमंत्री ने विदेशी मध्यस्थता स्वीकार की थी।
  • 2008 – नेपाल में दोनों प्रमुख वामपंथी दलों के बीच देश के प्रथम राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति पद पर नियुक्तियाँ तथा नई सरकार के गठन पर सहमति बनी थी।
  • 2011 – भारत ने एक ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान पीएसएलवी द्वारा आधुनिक संचार उपग्रह जीसैट-12 को अंतरिक्ष कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित किया था।
  • 2011 – टाटा समूह ने नैनो के बाद 32 हज़ार रुपए में घर देने की घोषणा की थी।

15 जुलाई को जन्म लेने वाले प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1611 – 15 जुलाई का इतिहास आमेर के राजा जय सिंह के जन्म का सुबूत बना था।
  • 1885 – आधुनिक केरल प्रदेश के प्रमुख नेता पत्तम थानु पिल्लई का जन्म हुआ था।
  • 1909 – आंध्र प्रदेश की प्रथम महिला नेता दुर्गाबाई देशमुख का जन्म हुआ था।
  • 1912 – मोहम्मद उस्मान भारतीय सेना के उच्च अधिकारी, जो भारत और पाकिस्तान के प्रथम युद्ध में शहीद हुए थे उनका जन्म आज ही के दिन हुआ था।  
  • 1925 – प्रसिद्ध अभिनेता, नाटक कार, निर्देशक और इन सबके अतिरिक्त रंगमंच के सिद्धांत कार बादल सरकार का जन्म हुआ था।
  • 1937 – हिंदी के जाने-माने पत्रकार प्रभाष जोशी का जन्म हुआ था।
  • 1977 – आस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर डेविड हसी का जन्म हुआ था।

15 जुलाई को निधन हुए प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1967 – मराठी रंगमंच के महान् नायक और प्रसिद्ध गायक बाल गन्धर्व का निधन हुआ था।
  • 2017 – गणित की दुनिया का प्रतिष्ठित सम्मान फील्ड्स मेडल पाने वाली पहली महिला गणितज्ञ मरियम मिर्ज़ाख़ानी का निधन हुआ था।