14 जुलाई के इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएँ

आज का इतिहास

  • 1456 – बेलग्रेड के युद्ध में हंगरी ने ऑटोमन को पराजित किया था।
  • 1536 – फ्रांस एवं पुर्तगाल ने स्पेन के खिलाफ लियोंस के नौसैनिक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।
  • 1789 – फ़्रांसीसी क्रांति की शुरुआत हुई थी।
  • 1798 – अमेरिकी कांग्रेस ने राजद्रोह एक्ट को मंजूरी दी थी। 
  • 1850 – कृत्रिम तौर पर जमाई गई बर्फ का पहला सार्वजनिक प्रदर्शन हुआ था।
  • 1861 – कॉट लिंग नामक अमरीकी व्यक्ति ने मशीनगन बनाई थी।
  • 1914 – पहले तरल ईंधन आधारित रॉकेट की डिज़ाइन का पेटेंट रॉबर्ट एच गोगार्ड ने हासिल किया था।
  • 1927 – हवाई द्वीप में विमान की पहली व्यावसायिक उड़ान शुरू हुई थी।
  • 1933 – जर्मनी में नाजी पार्टी को छोड़ शेष सभी को गैर कानूनी घोषित किया गया था।
  • 1940 – द्वितीय विश्व युद्ध में जर्मनी के बमवर्षक विमानों ने स्वेज पर बम बारी की थी।
  • 1951 – CBS चैनल पर घुड़दौड़ के रूप में किसी खेल कार्यक्रम का पहली बार रंगीन प्रसारण किया गया था।
  • 1958 – इराक़ में जनरल अब्दुल करीम के विद्रोह के बाद राजशाही व्यवस्था का अंत और प्रजातंत्र की स्थापना हुई थी।
  • 1969 – जयपुर में मालगाड़ी और पसेंजर ट्रेन की टक्कर में 85 लोगों की मौत हुई थी।
  • 1972 – तत्कालीन सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया था।
  • 1976 – अमेरिका की डेमोक्रेटिक पार्टी ने जिमी कार्टर को राष्ट्रपति का उम्मीदवार घोषित किया था।
  • 1987 – ताइवान में 37 वर्षों के सैनिक शासन का अंत हुआ था।
  • 1996 – अमेरिका ने पाकिस्तान को ब्राउन संशोधन के अंतर्गत हथियार भेजने प्रारम्भ किये थे।
  • 1999 – मेकरी मोरीटा पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री नियुक्त किये थे।
  • 2007 – फ़िलिस्तीन के प्रधानमंत्री सलम फ़याद ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया था।
  • 2014 – मिस्र की सरकार ने इजरायल और गाजा के बीच जारी हिंसा को समाप्त करने के लिए संघर्ष विराम का प्रस्ताव रखा था।
  • 2014 – इंग्लैंड के चर्च ने महिलाओं को भी बिशप बनाने के पक्ष में वोट किया था।
  • 2015 – नासा का न्यू हॉरिजन प्लूटो पर जाने वाला पहला अंतरिक्ष यान बना था।

14 जुलाई को जन्म लेने वाले प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1656 – सिखों के आठवें गुरु, गुरु हर किशन का जन्म हुआ था।
  • 1900 – स्वतंत्रता सेनानी और पत्रकार देश बंधु गुप्त का जन्म हुआ था।
  • 1909 – केरल के प्रथम मुख्यमंत्री ई. एम. एस. नमबूद्रिपद का जन्म हुआ था।
  • 1945 – टेक्नोलॉजी क्षेत्र के दिग्गज और देश के बड़े उद्योगपति शिव नादर का जन्म हुआ था।

14 जुलाई को निधन हुए प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1975 – हिन्दी फ़िल्मों संगीत निर्देशक मदन मोहन का निधन हुआ था।
  • 2003 – हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्री लीला चिटनिस का निधन हुआ था।