12 जुलाई के इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएँ

12 july in history - 12 जुलाई का इतिहास

आज का इतिहास

  • 1290 – इंग्लैंड के सम्राट एडवर्ड प्रथम के आदेश पर यहूदियों को बाहर निकाला गया था।
  • 1346 – लक्जमबर्ग के चार्ल्स चतुर्थ को रोमन साम्राज्य का शासक चुना गया था।
  • 1543 – इंगलैंड के राजा हेनरी अष्टम ने छठी एवं अंतिम पत्नी कैथरीन पार के साथ विवाह किया था।
  • 1673 – नीदरलैंड और डेनमार्क के बीच रक्षा संधि पर हस्ताक्षर हुए थे।
  • 1674 – शिवाजी ने ईस्ट इंडिया कंपनी के साथ मित्रता के अनुबंध पर हस्ताक्षर किये थे।
  • 1801 – अल्जीसिरास की लड़ाई में ब्रिटेन ने फ्रांस और स्पेन को पराजित किया था।
  • 1812 – जनरल हुल के नेतृत्व में अमेरिकी सेना ने कनाडा पर हमला किया था।
  • 1823 – भारत में निर्मित पहला वाष्प जहाज डायना का कलकत्ता में अनावरण किया गया था।
  • 1879 – बुल्गारिया में नेशनल गार्ड्स यूनिट की स्थापना हुई थी।
  • 1912 – क्वीन एलिज़ाबेथ अमेरिका में प्रदर्शित होने वाली पहली विदेशी फिल्म बनी थी।
  • 1918 – टोकायाम की खाड़ी में जापानी युद्ध पोत में विस्फोट हुआ था। 
  • 1935 – बेल्जियम ने तत्कालीन सोवियत संघ को मान्यता दी थी।
  • 1949 – महात्मा गाँधी की हत्या के बाद आरएसएस पर लगाए गए प्रतिबद्ध को सशर्त हटाया गया था।
  • 1957 – अमेरिकी सर्जन लेरोय इ बर्नी ने बताया कि धुम्रपान और फेफड़े के कैंसर में सीधा संबंध होता है।
  • 1973 – अमेरिका के नेशनल पर्सनल रिकॉर्ड्स सेंटर के ऑफिस में आग लगी थी।
  • 1990 – रूस के तत्कालीन राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने सोवियत कम्युनिस्ट पार्टी से इस्तीफ़ा देने की घोषणा की थी।
  • 1993 – जापान में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था।
  • 1994 – फ़िलिस्तीनी मुक्ति संगठन के अध्यक्ष यासर अराफात 27 वर्षों का निर्वासित जीवन जीने के बाद गाजा पट्टी में आये थे।
  • 1998 – 1.7 अरब लोगों ने फ्रांस और ब्राजील के बीच हुए फुटबॉल विश्वकप का फाइनल देखा था।
  • 1998 – 16वें विश्वकप फ़ुटबाल के फ़ाइनल में फ़्रांस ने ब्राजील को 3-0 से हराया था।
  • 2001 – भारत और बांग्लादेश अगरतल्ला और ढाका के बीच मैत्री बस सेवा प्रारम्भ हुई थी।
  • 2003 – उत्तर और दक्षिण कोरिया परमाणु हथियार मुद्दे पर बातचीत के लिए सहमत हुए थे।
  • 2005 – मशहूर क्रिकेट अंपायर डेविड शेफर्ड ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायर्मेंट लिया था।

12 जुलाई को जन्म लेने वाले प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1895 – हिन्दी के प्रसिद्ध उपन्यास लेखक दुर्गा प्रसाद खत्री का जन्म हुआ था।
  • 1965 – क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर का जन्म हुआ था।
  • 1982 – भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंत शरत कमल का जन्म हुआ था।
  • 1997 – नोबल पुरस्कार से सम्मानित मलाला युसुफजई का जन्म पाकिस्तान में हुआ।

12 जुलाई को निधन हुए प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1982 – प्रख्यात साहित्यिक संस्था प्रसाद परिषद के भूतपूर्व सभापति विश्वनाथ प्रसाद मिश्र का निधन हुआ था।
  • 1999 – हिन्दी फ़िल्मों के सदाबहार अभिनेता राजेंद्र कुमार का निधन हुआ था।
  • 2012 – विश्व प्रसिद्ध पहलवान और हिन्दी फ़िल्मों के अभिनेता दारा सिंह का निधन हुआ था।
  • 2013 – हिन्दी फ़िल्मों के जाने माने नायक, खलनायक और चरित्र अभिनेता प्राण का निधन हुआ था।