10 जुलाई के इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएँ

10 जुलाई - 10 july आज का इतिहास - today in history

10 जुलाई: आज का इतिहास

  • 1246 – नसिरुद्दीन मुहम्मद शाह दिल्ली की गद्दी पर आसीन हुआ था।
  • 1800 – भारत में ब्रिटिश सरकार ने फोर्ट विलियम कॉलेज की स्थापना की थी।
  • 1848 – न्यूयॉर्क और शिकागो के बीच पहला टेलीग्राफ लिंक शुरू हुआ था।
  • 1884 – इंग्लैंड के ओल्ड ट्रेफर्ड में खेले जा रहे प्रथम क्रिकेट टेस्ट मैच का पहला दिन बारिश की भेंट चढ़ा था।
  • 1907 – फ्रांस और जापान के बीच चीन की स्वतंत्रता और अखंडता को बरकरार रखने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किये गये थे।
  • 1924 – डेनमार्क ने ग्रीनलैंड पर कब्ज़ा जमाया लिया था।
  • 1925 – सोवियत संघ के आधिकारिक समाचार एजेंसी के तौर पर टीएएसएस की शुरुआत हुई थी।
  • 1931 – पहली महिला विमान चालक बायनहोज़न ने संसार का चक्कर लगाने के लिए उड़ान आरंभ की थी।
  • 1938 – हावर्ड ह्यूज ने 91 घंटे विमान उड़ाने का रिकॉर्ड बनाया था।
  • 1940 – इटली ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान फ्रांस और ब्रिटेन के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की थी।
  • 1940 – कनाडा ने इटली के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की थी।
  • 1944 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी की सेना ने यूनान के 218 लोगों की हत्या की।
  • 1946 – राजशाही खत्म होने के बाद इटली गणतांत्रिक राष्ट्र बना थी।
  • 1947 – चीन के कैंटोन क्षेत्र में नदी में रेलगाडी गिरने से 200 लोगों की मौत हुई थी।
  • 1965 – मध्य प्रदेश के ग्वालियर में महिलाओं के पहले एनसीसी कॉलेज की शुरुआत हुई।
  • 1966 – वायु सेना के लड़ाकू विमान ‘मिग’ का महाराष्ट्र के नासिक जिले से निर्माण शुरू था।
  • 1967 – इजरायल ने छह दिन से चल रहे अरब युद्ध पर संयुक्त राष्ट्र की ओर से प्रस्तावित युद्ध विराम को मानते हुए लड़ाई का अंत किया था।
  • 1972 – मुम्बई के मडगाँव बंदरगाह से पूर्ण वातानुकुलित पोत हर्षवर्धन का जलावतरण हुआ था।
  • 1986 – भारत ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर पहली बार लॉर्ड्स में टेस्ट मैच जीता था।
  • 1994 – नेपाल के प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला ने इस्तीफ़ा दिया था।
  • 1997 – फिजी में नये संविधान की मंजूरी के साथ भारतीय समुदाय को राजनीतिक अधिकार मिला था।
  • 1999 – जेनेवा में अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन की शुरुआत हुई।
  • 2002 – संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य सम्मेलन रोम में सम्पन्न हुआ था। 
  • 2002 – पाकिस्तान ने विश्व की दूसरी सबसे ऊँची चोटी के-2 का नाम बदलकर ‘चोगोरी’ अथवा ‘शाहगोरी’ कर दिया था।
  • 2003 – नासा का मंगलयान रोवर लॉन्च किया गया।
  • 2005 – अर्जेन्टीना जूनियर विश्वकप हॉकी का नया चैम्पियन बना।
  • 2008 – भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक सलमान रुश्दी को ‘बेस्ट आफ़ बुकर’ पुरस्कार प्रदान किया गया था।
  • 2008 – 54वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार में ‘लगे रहो मुन्नाभाई’ को सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फ़िल्म का पुरस्कार प्रदान किया गया था।
  • 2017 – अमरनाथ यात्रा पर हमला हुआ जिसमें 7 श्रद्धालुओं की मृत्यु हुई थी।

10 जुलाई को जन्म लेने वाले प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1888 – प्रसिद्ध क्रांतिकारी तथा महात्मा हंसराज के पुत्र बलराज भल्ला का जन्म हुआ था।
  • 1906 – भारत के प्रमुख स्वतन्त्रता सेनानियों में से एक दामोदर मेनन का जन्म हुआ था।
  • 1949 – भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर का जन्म हुआ था।
  • 1951 – उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह का जन्म हुआ था।
  • 1955 – सुप्रसिद्ध भूतपूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण का जन्म हुआ था।
  • 1981 – भारत के एथलीट देवेन्द्र झाझरिया का जन्म हुआ था।

10 जुलाई को निधन हुए प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1957 – आधुनिक पंजाबी काव्य और गद्य के प्रसिद्ध कवि भाई वीर सिंह का निधन हुआ था।
  • 1971 – भोजपुरी के समर्थ लोक कलाकार भिखारी ठाकुर का निधन हुआ।
  • 1987 – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता जीवन का निधन हुआ था।
  • 2014 – प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं रंगमंच कलाकार ज़ोहरा सहगल का निधन हुआ था।