9 जनवरी के इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएँ

आज का इतिहास

  • 1431 : जोन ऑफ आर्क के विरुद्ध फ्रांस में मुक़दमे की शुरुआत हुई थी।
  • 1718 : स्पेन ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।
  • 1760 : अफगानों ने बरारी घाट की लड़ाई में मराठाओं को हराया था।
  • 1788 : अमेरिका का पाँचवाँ राज्य कनैकिटकट को बनाया था।
  • 1792 : रूस और तुर्की ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये थे।
  • 1793 : अमेरिका के फिलाडेल्फिया में विश्व के पहले गर्म हवा के गुब्बारे ने उड़ान भरी थी।
  • 1811 : विश्व में पहली बार गोल्फ टूर्नामेंट महिलाओं के लिए आयोजित किया गया था।
  • 1816 : पहले डैवी लैम्प का परीक्षण सर हम्फ्री डैवी ने खदानकर्मियों के लिए किया था।
  • 1915 : महात्मा गांधी अफ्रीका से लौटने के बाद पहली बार मुंबई पहुंचे थे।
  • 1923 : पहली ऑटोगायरो फ्लाइट का निर्माण जुआन डि ला सिएर्वा ने किया था।
  • 1957 : स्वास्थ्य समस्याओं के चलते ब्रिटेन के प्रधानमंत्री सर एंथनी एडेन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
  • 1970 : सिंगापुर में संविधान को अपनाया गया था।
  • 1982 : भारतीय वैज्ञानिक दल पहली बार अंटार्कटिका पहुंचा था।
  • 2001 : हिन्दुओं की सम्पत्ति लौटाने संबंधी विधेयक बांग्लादेश में मंजूर हुआ था।
  • 2002 : अमेरिकन म्यूजिक अवार्ड में आर्टिस्ट ऑफ द सेंचुरी का अवार्ड माइकल जैक्सन को दिया गया था।
  • 2011 : फ्लाइट नं 277 ईरान एयरलाइन्स का प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हुआ जिसमे 77 लोगों की मौत हो गयी थी।
  • 2012 : दूसरे वर्ष फीफा का बैलोन डी ओर (सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर) पुरस्कार लियोनेल मेसी ने जीता था।
  • 2020 : अरुणाचल प्रदेश की विधानसभा ने एक नये प्रतीक को अपनाया था।

9 जनवरी को जन्म लेने वाले प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1889 : हिंदी निबंधकार वृंदावनलाल वर्मा का जन्म हुआ था।
  • 1922 : भारतीय नोबेल पुरस्कार प्राप्त कर्ता डॉ. हरगोविंद खुराना का जन्म हुआ था।
  • 1927 : इतिहास मे आज के दिन चिपको आन्दोलन के नेता सुन्दरलाल बहुगुणा का जन्म हुआ था।
  • 1934 : भारतीय सिनेमा के पार्श्व गायक महेन्द्र कपूर का जन्म हुआ था।
  • 1974 : भारतीय अभिनेता और गायक फ़रहान अख़्तर का जन्म हुआ था।
  • 1983 : भारतीय अभिनेता शरद मल्होत्रा का जन्म हुआ था।

9 जनवरी को निधन हुए प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1873 : यूरोप के शक्तिशाली शासक नेपोलियन बोनापार्ट तृतीय का निधन हुआ था।
  • 1945 : आज ही के दिन भारत के राजनेता छोटूराम का निधन हुआ था।
  • 2003 : भारतीय सिनेमा के कवि क़मर जलालाबादी का निधन हुआ था।
गूगल सीईओ सुंदर पिचाई की जीवनी