7 जनवरी के इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएँ

आज का इतिहास

  • 1761 : मराठों ने पानीपत की तीसरी लड़ाई में अफ़ग़ान शासक अहमद शाह अब्दाली को हराया था।
  • 1789 : जाॅर्ज वाशिंगटन को अमेरिकी जनता ने देश का पहला राष्ट्रपति चुनने के लिए मतदान किया था।
  • 1929 : कलकत्ता पहुंचकर मदर टेरेसा ने ग़रीब और बीमार लोगों के लिए चिकित्सा कार्य आरंभ किया था।
  • 1953 : हाइड्रोजन बम बनाने की घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति हैरी ट्रूमैन ने आज ही के दिन की थी।
  • 1959 : संयुक्त राज्य अमेरिका ने क्यूबा में फिदेल कास्त्रो की नई सरकार को मान्यता प्रदान की थी।
  • 1972 : विमान दुर्घटना में स्पेन के इबीसा क्षेत्र में चालक दल के छह सदस्यों समेत 108 यात्रियों की मौत हो गयी थी।
  • 1980 : श्रीमती इंदिरा गांधी की सत्ता में वापसी भारी बहुमत के साथ हुई थी।
  • 1987 : कपिल देव ने टेस्ट क्रिकेट में तीन सौ विकेट पूरे किये थे।
  • 1989 : जापान के नए सम्राट आकिहितो को घोषित किया गया था।
  • 1999 : अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के विरुद्ध महाभियोग की कार्रवाही शुरू की थी।
  • 2000 : जकार्ता में 10 हज़ार मुसलमानों ने मोलुकस द्वीप समूह में ईसाईयों के विरुद्ध जेहाद की घोषणा की थी।
  • 2008 : विनोद राय को नियन्त्रक एवं महालेखा परीक्षक के पद की शपथ राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने दिलाई थी।
  • 2008 : नेल मिखै साकाश विली को पुन: जार्जिया का राष्ट्रपति चुना गया था।
  • 2009 : चेयरमैन रामालेंगम राजू ने आई टी कम्पनी सत्यम मे अपने पद से इस्तीफ़ा दिया था।
  • 2010 : जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के लाल चौक पर एक होटल में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच 22 घंटे की मुठभेड़ मे दो आतंकवादियों को मार दिया गया था।
  • 2015 : चार्ली आब्दो पत्रिका के कार्यालय पर पेरिस में दो बंदूकधारियों ने हमला किया था।
  • 2015 : यमन की राजधानी सना में कार बम धमाके में 38 लोगों की मौत और 63 से अधिक लोग घायल हुए थे।

7 जनवरी को जन्म लेने वाले प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1851 : अंग्रेज़ी साहित्यकार तथा इतिहासकार जार्ज अब्राहम ग्रियर्सन का जन्म हुआ था।
  • 1922 : फ्रांसीसी बाँसुरी वादक पियरे रामपाल का जन्म हुआ था।
  • 1947 : भारतीय लेखक शोभा डे का जन्म हुआ था।
  • 1950 : हिन्दी फ़िल्मों के हास्य अभिनेता जॉनी लीवर का जन्म हुआ था।
  • 1950 : बालश्रम विरोधी भारतीय कार्यकर्ता शांता सिन्हा का जन्म हुआ था।
  • 1957 : भारतीय अभिनेत्री रीना रॉय का जन्म हुआ था।
  • 1961 : भारतीय अभिनेत्री सुप्रिया पाठक का जन्म हुआ था।
  • 1979 : भारतीय अभिनेत्री बिपाशा बसु का जन्म हुआ था।
  • 1981 : भारत के शतरंज खिलाड़ी कृष्णन शशिकिरण का जन्म हुआ था।

7 जनवरी को निधन हुए प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1966 : भारतीय फिल्म निर्माता बिमल रॉय का निधन हुआ था।
  • 1989 : जापान के सम्राट मिचियोमिया हिरोहितो का निधन आज ही के दिन हुआ था।
  • 2000 : स्वतंत्रता सेनानी अच्युतराव आप्टे का निधन आज ही के दिन हुआ था।
  • 2017 : पुर्तग़ाल के पूर्व राष्ट्रपति मारियो सोरेस का निधन हुआ था।