14 फ़रवरी के इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएँ

आज का इतिहास

  • 1628 : आज के इतिहास मे शाहजहाँ आगरा की गद्दी पर बैठा था।
  • 1663 : फ़्रांस का एक प्रान्त कनाडा बनाया गया था।
  • 1899 : अमेरिकी कांग्रेस ने चुनाव में वोटिंग मशीन इस्तेमाल को मंजूरी दी थी।
  • 1920 : महिला मतदाता लीग की स्थापना शिकागो में की गयी थी।
  • 1924 : आइबीएम की स्थापना न्यूयॉर्क में हुई थी।
  • 1989 : भोपाल गैस कांड की जिम्‍मेदार यूनियन कार्बाइड सरकार को मुआवजा देने पर राजी हुई थी।
  • 1993 : भारतीय क्रिकेट ख़िलाड़ी कपिल देव ने 5000 रन और 400 विकेट का रिकार्ड बनाया था।
  • 1999 : आज ही के दिन पांचवे राष्ट्रीय खेलों की शुरुआत इम्फाल में हुई थी।
  • 2004 : जर्मन फिल्म हेड आन को गोल्डन बीयर पुरस्कार मिला था।
  • 2005 : यूट्यूब को आज ही के दिन वीडियो शेयरिंग के लिए एक्टिवेट किया गया था।
  • 2008 : इतिहास मे आज के दिन लघु भोजपुरी फिल्म उधेड़बुन को पुरुस्कार दिया गया था।
  • 2009 : पटाया ओपन टेनिस के फाइनल में सानिया मिर्ज़ा ने प्रवेश किया था।

राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय दिवस

  • आज ही के दिन पुरे विश्व मे वेलेंटाइन डे मनाया जाता है।

14 फ़रवरी को जन्म लेने वाले प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1875 : राज्य परिषद के अध्यक्ष अलेक्जेन्डर मडीमैन का जन्म हुआ था।
  • 1885 : मुस्लिम दार्शनिक सैयद ज़फ़रुल हसन का जन्म हुआ था।
  • 1933 : भारतीय अभिनेत्री मधुबाला का जन्‍म हुआ था।
  • 1938 : हिन्दी के कवि कमला प्रसाद का जन्‍म हुआ था।
  • 1952 : भारतीय जनता पार्टी की राजनीतिज्ञ सुषमा स्वराज का जन्‍म हुआ था।

14 फ़रवरी को निधन हुए प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1964 : भारतीय सिविल सेवक वी.टी. कृष्णमाचारी का निधन आज ही के दिन हुआ था।
  • 2005 : भारतीय साहित्यकार विद्यानिवास मिश्र का निधन हुआ था।
  • 2017 : भारतीय अर्थशास्त्री बी.बी. भट्टाचार्य का निधन हुआ था।