2 दिसंबर के इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएँ

आज का इतिहास

  • 1804 में फ्रांस के सम्राट नेपोलियन बोनापार्ट की ताजपोशी की गई थी।
  • 1848 में फ्रांस के जोसेफ प्रथम ऑस्ट्रिया के सम्राट बने थे।
  • 1911 में जॉर्ज पंचम और क्वीन मैरी भारत आने वाले ब्रिटेन के पहले राजा और रानी बनें थे।
  • 1942 में पांडिचेरी में श्री अरविंदो आश्रम स्कूल की स्थापना हुई थी।
  • 1954 में अमरीका और नेशनलिस्ट चीन के बीच सुरक्षा संधि हुई थी।
  • 1971 में संयुक्त अरब अमीरात ने ब्रिटेन से स्वतंत्र होने की घोषणा की थी।
  • 1976 में फिदेल कास्त्रो क्यूबा के राष्ट्रपति बने थे।
  • 1988 में बेनजीर भुट्टो ने पाकिस्तान का प्रधानमंत्री का पद संभाला था।
  • 1989 में विश्वनाथ प्रताप सिंह भारत के सातवें प्रधानमंत्री बने थे।
  • 1999 में भारत के बीमा क्षेत्र में निजी क्षेत्र के निवेश को मंजूरी मिली थी।
  • 2002 में प्रशान्त महासागर मे एक जलते यात्री जहाज़ विडस्टार से 219 लोगों को सुरक्षित बचाया गया था।
  • 2007 में परवेज मुशर्रफ़ ने 8 जनवरी चुनावों को देखते हुए देश में विरोध प्रदर्शनों और रैलियों पर प्रतिबन्ध लगाया था।
  • 2008 में पंजाब नेशनल बैंक ने एफसीएनआर ब्याज दरों में कटौती की थी।

2 दिसंबर को जन्म लेने वाले प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1855 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष एन.जी. चन्दावरकर का जन्म हुआ था।
  • 1886 में उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध जनसेवक तथा संत बाबा राघवदास का जन्म हुआ था ।
  • 1901 में हिन्दी के साहित्यकार आचार्य रामचन्द्र शुक्ल के सहयोगी पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल का जन्म हुआ था।
  • 1912 में दक्षिण भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक बी. नागी रेड्डी का जन्म हुआ था।
  • 1937 में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी का जन्म हुआ था।
  • 1939 में फ़िल्म पटकथा लेखिका अचला नागर का जन्म हुआ था।
  • 1963 में भारतीय-अमेरिकी वैज्ञानिक शिवा अय्यदुरई का जन्म हुआ था।

2 दिसंबर को निधन हुए प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1918 में भारत के प्रमुख शिक्षाशास्त्री गुरुदास बनर्जी का निधन हुआ था।
  • 1969 में सोवियत संघ के राष्ट्रपति क्लिमेंट वोरोशिलोव का निधन हुआ था।
  • 1995 में कनाडा के उपन्यासकार, नाटककार राबर्टसन डेविस का निधन हुआ था।
  • 1996 में प्रांतीय कांग्रेस कमेटी के महामंत्री मर्री चेन्ना रेड्डी का निधन हुआ था।
  • 1999 में विश्व प्रसिद्ध गिटार वादक चार्ली ली बर्ड का निधन हुआ था।
  • 2012 में हिंदी सिनेमा की अभिनेत्री प्रीति गांगुली का निधन हुआ था।
  • 2014 में हिन्दी सिनेमा के हास्य अभिनेता देवेन वर्मा का निधन हुआ था।
  • 2014 में महाराष्ट्र के 8वें मुख्यमंत्री ए आर अंतुले का निधन हुआ था।