31 अगस्त का इतिहास एवं जुडी कई महत्वपूर्ण घटनाएँ।

31 august in history 31 अगस्त आज का इतिहास

आज का इतिहास – 31 अगस्त

  • 1881 – अमेरिका में पहली बार टेनिस चैंपियनशिप खेला गया था।
  • 1919 – अमेरिकन कम्युनिस्ट पार्टी का गठन हुआ था। 
  • 1920 – अमेरिकी शहर डेट्रायट में रेडियो पर पहली बार समाचार प्रसारित किया गया था।
  • 1947 – हंगरी में सत्ता पर कम्युनिस्टों का अधिकार हो गया था। 
  • 1956 – भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने राज्य पुनर्गठन विधेयक को मंजूरी दी थी।
  • 1957 – फेडरेशन ऑफ मलाया वर्तमान में मलेशिया को ब्रिटेन से आजादी मिली थी। 
  • 1959 – अमेरिकी बेसबॉल खिलाड़ी सैंडी कुफैक्स ने एक नेशनल लीग रिकॉर्ड बनाया था।
  • 1962 – कैरेबियाई देश टोबैगो एवं त्रिनिदाद ब्रिटेन से स्वतंत्र हुए थे।
  • 1964 – कैलिफ़ोर्निया अमेरिका का सबसे अधिक जनसंख्या वाला प्रांत बना था।
  • 1968 – भारत में टू-स्टेज राउंडिंग रॉकेट रोहिणी-एमएसवी 1 का सफल प्रक्षेपण किया गया था। 
  • 1983 – भारत के उपग्रह इनसेट-1 बी को अमेरिका के अंतरिक्ष शटल चैलेंजर से प्रसारित किया गया था।
  • 1990 – पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी ने राजनीतिक और कानूनी व्यवस्था के तालमेल के लिए एक संधि पर हस्ताक्षर किए थे।
  • 1991 – उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान ने सोवियत संघ से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की थी।
  • 1993 – रूस ने लिथुआनिया से अपने आखिरी सैनिकों को वापस बुलाया था।
  • 1995 – पहली बार एमनेस्टी इंटरनेशनल ने चीन में मानवाधिकार पर आपत्ति दर्ज किया था।
  • 1996 – इराक के पूर्व तानाशाह सद्दाम की सेना ने इराक़ के स्वायत्तता प्राप्त इलाक़े कुर्दिस्तान की राजधानी अरबिल पर चढ़ाई कर दी थी।
  • 1997 – ब्रिटेन की राजकुमारी डायना की पेरिस में कार दुर्घटना में मृत्यु हो गयी थी।
  • 1998 – उत्तरी कोरिया ने जापान पर बैलिस्टिक मिसाइल दागी थी।
  • 2002 – पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ ने अपना नामांकन पत्र वापस लिया था।
  • 2005 – बगदाद में धार्मिक अवसर पर फिदायीन हमले के भय से मची भगदड़ में 816 लोग मारे गये थे।
  • 2007 – ब्रिटेन में प्रिंस डायना की 10वीं वर्षगांठ मनायी गयी थी।
  • 2010 – अमेरिका ने उत्तर कोरिया के गुप्त परमाणु कार्यक्रम से जुड़े संगठनों तथा व्यक्तियों की सम्पत्ति जब्त करने तथा हथियारों के व्यापार पर रोक लगाने के लिये नए प्रतिबंध लगाए गए थे।
  • 2010 – भारतीय संसद ने परमाणु संयंत्र में किसी दुर्घटना की स्थिति में शीघ्र मुआवजा सुनिश्चित करने वाला परमाणु जन दायित्व विधेयक पारित किया था।

31 अगस्त को जन्म लेने वाले प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1871 – भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सैयद हसन इमाम जन्म हुआ था।
  • 1919 – भारतीय उपन्यासकार और निबंधकार अमृता प्रीतम का जन्म हुआ था।
  • 1940 – मराठी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार शिवाजी सावंत का जन्म हुआ था।
  • 1962 – राजनीतिज्ञ पल्लम राजू का जन्म हुआ था।
  • 1963 – बंगाली फ़िल्मों के निर्देशक और अभिनेता ऋतुपर्णो घोष का जन्म हुआ था।

31 अगस्त को निधन हुए प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 2002 – संगीतकार फ़रहाद मेहराद ईरानी का निधन हुआ था।
  • 2003 – विजय शंकर मल्ल का निधन हुआ था। 
  • 2016 – पद्मश्री से सम्मानित उर्दू कवि कश्मीरी लाल ज़ाकिर का निधन हुआ था।