23 अगस्त का इतिहास एवं जुडी कई महत्वपूर्ण घटनाएँ।

history of 23 august 23 अगस्त का इतिहास

आज का इतिहास – 23 अगस्त

  • 1456 – जर्मनी के योहानेस गुटेनबर्ग ने आधुनिक ढंग के बाइबिल की पहली प्रति छापी जो गुटेनबर्ग बाइबिल के नाम से प्रसिद्ध हुई थी।
  • 1821 – मेक्सिको ने आजादी की घोषणा की थी।
  • 1839 – ब्रिटेन ने चीन के साथ युद्ध में हांगकांग पर कब्ज़ा किया था।
  • 1914 – जापान द्वारा जर्मनी के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की थी।
  • 1922 – स्पेन के खिलाफ मोरक्को में विद्रोह शुरु हुआ था।
  • 1939 – सोवियत संघ और जर्मनी के बीच एक दूसरे पर हमला न करने की संधि पर हस्ताक्षर हुआ था।
  • 1947 – वल्लभ भाई पटेल को देश का उप प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया था।
  • 1976 – चीन में भूकंप से हजारों लोगों की मौत हो गयी थी।
  • 1979 – 23 अगस्त का इतिहास ईरान की सेना ने कुर्दों के खिलाफ मोर्चा खोला था।
  • 1986 – बम्बई के शंभु अभावाने ने सबसे लंबे समय तक टाइपिंग का मैराथन जीतकर विश्व रिकार्ड बनाया था।
  • 1990 – पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी ने तीन अक्टूबर को एक होने की घोषणा की थी।
  • 1993 – ऐतिहासिक ओलंपिक खेलों की मेजबानी आस्ट्रेलियाई नगर सिडनी को 2000 में सौंपी गई थी ।
  • 1997 – संयुक्त राज्य अमरीका के मिसीसिपी यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर को चार साल पहले मिला हल्दी का पेटेन्ट रद्द किया गया था।
  • 2002 – संयुक्त राज्य अमरीका ने मिसाइल रक्षा प्रणाली का परीक्षण रोका था। 
  • 2003 – ब्राजील में एक अंतरिक्ष यान में प्रक्षेपण से पूर्व ही विस्फोट हो जाने से 21 लोगो की मृत्यु हो गयी थी। 
  • 2003 – परवेज मुशर्रफ़ ने घोषणा की कि पाकिस्तान न्यूनतम सुरक्षात्मक हथियार क़ायम रखेगा। 
  • 2004 – अमेरिका के जस्टिन गैटलिन 100 मीटर फर्राटा दौड़ जीतकर सबसे तेज धावक बने थे।
  • 2007 – यूनेस्को के विश्व स्मृति रजिस्टर में ऋग्वेद की 30 पांडुलिपियाँ शामिल की गयी थी।
  • 2008 – झारखण्ड के मुख्यमंत्री मधुकोड़ा ने अपने पद से इस्तीफा दिया था।
  • 2013 – लेबनान के त्रिपोली में मस्जिद पर हुये हमले में 50 लोग मारे गए थे।

23 अगस्त को जन्म लेने वाले प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1762 – फ्रांस के कवि और साहित्यकार आंद्रे शनीये का जन्म हुआ था।
  • 1875 – स्वतंत्रता सेनानी एवं चंपारण सत्याग्रह के प्रमुख लोगों में से एक राजकुमार शुक्ल का जन्म हुआ था।
  • 1923 – कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष बलराम जाखड़ का जन्म हुआ था।
  • 1944 – हिंदी फ़िल्म अभिनेत्री सायरा बानो का जन्म हुआ था।

23 अगस्त को निधन हुए प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1975 – शास्त्रीय संगीत गायक विनायकराव पटवर्धन का निधन हुआ था।
  • 1994 – भारत की महिला तैराक आरती साहा का निधन हुआ था।