19 अगस्त का इतिहास एवं जुडी कई महत्वपूर्ण घटनाएँ।

history of 19 august

आज का इतिहास – 19 अगस्त

  • 1493 – मैक्सिमिलियन प्रथम ऑस्ट्रिया का राजकुमार बना था। 
  • 1591 – फ्रांसीसी राजा हेनरी चतुर्थ ने उत्तरी फ्रांस के शहर रोएन पर कब्ज़ा किया था। 
  • 1600 – अहमद नगर पर अकबर का अधिपत्य हो गया था।
  • 1666 – छत्रपति शिवाजी महाराज आगरा में फलों की टोकरी में छिपकर औरंगजेब की कैद से फरार हो गए थे।
  • 1757 – ईस्ट इंडिया कंपनी का पहला एक रुपए का सिक्का कलकत्ता टकसाल में बना था। 
  • 1796 – ब्रिटेन के खिलाफ स्पेन और फ्रांस ने संधि की थी। 
  • 1839 – आज ही के दिन विश्व फोटोग्राफी दिवस की शुरुआत हुई थी।
  • 1897 – लंदन में पहली इलेक्ट्रिक टैक्सी का परिचालन किया गया था।
  • 1919 – अफ़ग़ानिस्तान ब्रिटेन से स्वतंत्रत हुआ था। 
  • 1944 – भारत से जापान की अंतिम सैन्य टुकडी को खदेडा गया था। 
  • 1949 – भुवनेश्वर ओडिशा की राजधानी बनी थी। 
  • 1960 – स्पूतनिक 5 अंतरिक्ष यान से दो कुत्ते और तीन चूहे अंतरिक्ष में भेजे गए थे।
  • 1964 – संचार उपग्रह सिनकोम 3 का प्रक्षेपण किया गया था।
  • 1977 – सोवियत संघ ने सेरी सागान में परमाणु परीक्षण किया था।
  • 1998 – सूडान एवं अफ़ग़ानिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर संयुक्त राज्य अमेरिका ने मिसाइलों से हमला किया था। 
  • 1999 – भारत की परमाणु नीति मसौदे पर नाराज़ जी-8 ने सभी तरह की मदद पर रोक लगाने की घोषणा की थी।
  • 2000 – हिना जलाली विश्व की पहली मानवाधिकार संरक्षक प्रतिनिधि नियुक्त हुई थी।
  • 2003 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने पाकिस्तान को 5 साल में 11 करोड़ 57 लाख डालर का अनुदान देने का निर्णय लिया था।
  • 2004 – दुनिया की सबसे बड़ी इंटरनेट कंपनी Google ने आज ही के दिन अपने शेयर बाजार में उतारे थे।
  • 2004 – गूगल ने आरंभिक सार्वजनिक निगम (आईपीओ) जारी कर 1.67 अरब डॉलर जुटाए थे।
  • 2005 – श्रीलंका सरकार व लिट्टे में शांति वार्ता फिर शुरू करने पर सहमति हुई थी। 
  • 2007 – अंतरिक्ष स्टेशन पर गये मिशन एण्डेवर के यात्रियों ने स्पेस वॉक पूरा किया था।
  • 2008 – पाइमान की सहायक कार्यकारी निदेशक मोसारत कदीय व एसोमैच के अध्यक्ष साजन जिंदल ने भारत-पाक व्यापार संबंधी रिपोर्ट जारी की थी।
  • 2010 – अमेरिकी सेना की अंतिम ब्रिगेड के कुवैत जाने के साथ आपरेशन इराकी फ़्रीडम खत्म हुआ था।
  • 2013 – बिहार के धमरा घाट में ट्रेन दुर्घटना में 37 लोग मारे गए थे।

19 अगस्त को जन्म लेने वाले प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1887 – भारत के क्रांतिकारी नेता एस. सत्य मूर्ति का जन्म हुआ था।
  • 1907 – निबन्धकार, उपन्यासकार, तथा शोधकर्ता हज़ारी प्रसाद द्विवेदी का जन्म हुआ था।
  • 1908 – पद्म भूषण प्राप्त कर्ता शास्त्रीय गायक अब्दुल राशिद ख़ान का जन्म हुआ था।
  • 1918 – भारत के नवें राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा का जन्म हुआ था।
  • 1946 – अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन का जन्म हुआ था।
  • 1950 – इन्फोसिस फ़ाउंडेशन के संस्थापक एन. आर. नारायणमूर्ति की पत्नी एवं सामाजिक कार्यकर्ता सुधा मूर्ति का जन्म हुआ था।

19 अगस्त को निधन हुए प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 2013 – भाषा विज्ञानी, व्याकरण अनुवादक और हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध इतिहासकार रोनाल्ड स्टुअर्ट मेक्ग्रेगॉर का निधन हुआ था।
  • 1993 – हिन्दी तथा बांग्ला फ़िल्मों के अभिनेता और निर्माता उत्पल दत्त का निधन हुआ था।