15 अगस्त का इतिहास एवं जुडी कई महत्वपूर्ण घटनाएँ।

history of 15 august

आज का इतिहास15 अगस्त

  • 1519 – पनामा शहर बसाया गया था।
  • 1772 – ईस्ट इंडिया कंपनी ने विभिन्न जिलों में अलग सिविल और आपराधिक अदालत के लिए फैसला लिया था।
  • 1854 – ईस्ट इंडिया रेलवे ने कलकत्ता (अब कोलकाता) से हुगली तक पहली यात्री ट्रेन चलाई, हालांकि आधिकारिक तौर पर इसका संचालन 1855 में शुरू हुआ था।
  • 1907 – स्वदेशी आंदोलन के अंश के रूप में इंडियन बैंक की स्थापना हुई थी।
  • 1945 – द्वितीय विश्व युद्ध कोरियाई मुक्ति दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • 1947 – पंडित जवाहरलाल नेहरू ने स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी।
  • 1947 – भारत को 1947 में अंग्रेज़ों से स्वतंत्रता प्राप्त हुई और आज ही के दिन को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • 1950 – भारत में 8.6 के तीव्रता वाले भूकम्प के कारण 20 से 30 हजार लोग मारे गये थे।
  • 1971 – बहरीन ब्रिटेन के शासन से आजाद हुआ था।
  • 1972 – पोस्टल इंडेक्स नंबर अर्थात् पिन कोड लागू किया गया था।
  • 1979 – 15 अगस्त का इतिहास हरियाणा का 12वाँ ज़िला फ़रीदाबाद बना था।
  • 1982 – राष्ट्रव्यापी रंगीन प्रसारण और टीवी के राष्ट्रीय कार्यक्रम का दिल्ली में उद्घाटन किया गया था।
  • 1989 – क्लार्क ने दक्षिण अफ़्रीका के राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी।
  • 1990 – जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल आकाश का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया गया था।
  • 1994 – सूडान के खार्तूम में आतंकवादी कार्लोस पकड़ा गया था।
  • 2000 – उत्तर एवं दक्षिण कोरिया के बिछड़े नागरिक में आपस में मिले थे।
  • 2002 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने इस्लामाबाद स्थित अपने सूचना केन्द्र को बन्द किया।
  • 2004 – लारा सबसे तेज 10,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे।
  • 2008 – स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने संसद भवन परिसर में स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया था।

15 अगस्त को जन्म लेने वाले प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1769 – फ़्राँसीसी सैन्य अधिकारी और राजनीतिक नेता नेपोलियन बोनापार्ट का जन्म हुआ था।
  • 1872 – स्वतंत्रता सेनानी, विद्वान, और महान दार्शनिक प्रतिभा के धनी अरविंद घोष का जन्म हुआ था।
  • 1918 – साहित्यकार, पत्रकार तथा सम्पादक हंस कुमार तिवारी का जन्म हुआ था।
  • 1924 – हिंदी फ़िल्मों के भारतीय गीतकार इन्दीवर का जन्म हुआ था।
  • 1924 – साहित्यकार एवं कवि रामदरश मिश्र का जन्म हुआ था।
  • 1938 – चाचा चौधरी कार्टून चरित्र बनाने वाले कार्टुनिस्ट प्राण कुमार शर्मा का जन्म हुआ था।
  • 1947 – भारतीय अभिनेत्री राखी गुलज़ार का जन्म हुआ था।
  • 1975 – भारतीय क्रिकेटर विजय भारद्वाज का जन्म हुआ था।
  • 1975 – भारत की महिला एथलीट के.एम. बीनामोल का जन्म हुआ था।

15 अगस्त को निधन हुए प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1942 – भारत के क्रांतिकारी महादेव देसाई का निधन हुआ था।
  • 1947 – स्वतंत्रता सेनानी सरदार अजीत सिंह का निधन हुआ था।
  • 2004 – भारतीय राजनीतिज्ञ अमरसिंह चौधरी का निधन हुआ था।