18 अप्रैल के इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएँ

today in history - 18th april news count

इतिहास की घटनाएँ

  • सन 1612 में मुगल साम्राज्य के बादशाह शाहजहाँ ने मुमताज से निकाह किया।
  • एशिया की पहली ट्रेन सन 1853 में बॉम्बे से तन्ना तक चलायी गयी।
  • सेन फ्रांसिसको में सन 1906 में आये भूकंप और आग से लगभग 4000 लोगों की मौत।
  • सन 1917 में महात्मा गांधी ने सत्याग्रह के लिए बिहार के चंपारण का चयन किया।
  • नीदरलैंड के हेग में 1948 में अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय का गठन हुआ।
  • सन 1950 में विनोबा भावे ने आंध्र प्रदेश (अब तेलंगाना) के पचमपल्ली गाँव से भूदान आंदोलन की शुरुआत की।
  • “सम्राट अशोक” नामक देश का पहला जंबो जेट विमान 747 सन 1971 में मुंबई में उतरा।
  • ज़िम्बाब्वे ने सन 1980 में ब्रिटेन से स्वतंत्रता मिलने की घोषणा की।
  • सन 1991 में केरल भारत का पहला पूर्ण साक्षर राज्य घोषित हुआ।
  • सन 1973 से इटली में निवास कर रहे अफ़ग़ानिस्तान के पूर्व शासक मोहम्मद जहीर शाह 2002 में काबुल लौटे।
  • इंफ़ोसिस टैक्नोलाजी ने 2008 में विकास एवं मरम्मत सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए अमेरिका की कॉनसेको के साथ पाँच वर्ष के लिए क़रार किया।
  • मुंबई स्थित ‘जिन्ना हाउस’ को सन 2005 मे पाकिस्तान को देने पर सहमत।

18 अप्रैल को जन्म लेने वाले प्रसिद्ध व्यक्ति

  • सन 1621 में सिक्खों के नौवें गुरु गुरु तेग़ बहादुर का जन्म हुआ।
  • आज ही के दिन हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री ललिता पवार का जन्म 1916 में हुआ।
  • बॉलीवुड अभिनेत्री पूनम ढिल्लों का जन्म सन 1961 में हुआ।
  • भारतीय सिनेमा की जानीमानी अभिनेत्री दुलारी का जन्म सन 1928 में हुआ।

18 अप्रैल को निधन हुए प्रसिद्ध व्यक्ति

  • सन 1857 विद्रोह के नेता तात्यां तोपे को 1859 में फांसी दी गयी।
  • सन 1898 में भारत के क्रांतिकारी अमर शहीदों में से एक दामोदर हरी चापेकर का निधन।
  • सन 1955 को ही वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन की 76 वर्ष की उम्र में मृत्यु हो गई थी।
  • आज ही के दिन 1972 में भारतीय संस्कृतज्ञ और विद्वान् पंडित पांडुरंग वामन काणे का निधन।