चुनावी दंगल 2024 : राहुल गाँधी या नरेन्द्र मोदी 

लोकसभा चुनाव 2024

प्रधानमंत्री बनने की रेश में सभी दल अपने प्रत्याक्षी का दावा कर रहे है। कोई नये वादे कर रहा है। तो कोई अपने विकाश कार्यो का गुन गान कर रहा है। और सभी दल अपने-अपने समर्थक जुटाने में लगे है। इसमें सबसे बड़ी भागेदारी गठबंदन की होती है। बड़ी टक्कर दो दलो की कांग्रेस (Congress), और भारतीय जनता पार्टी (BJP), क्या INDIA गठबंदन कर पायेगा मोदी की विदाई या NDA कराएगा मोदी की वापसी। सवाल बड़ा आखिर कौन बनेगा प्रधानमंत्री।  

भारतीय निर्वाचम आयोग की तरफ से 18 वीं लोकसभा सदस्य चुनाव 2024 को जल्दी करवाने की सम्भवना व्यक्त की है। वर्तमान लोकसभा का कार्यकाल 16 जून 2024 को समाप्त हो जायेगा। 2019 का लोकसभा चुनाव अप्रैल-मई में हुआ था। चुनाव के बाद, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के साथ मिलकर केंद्र में सरकार बनाई, जिसमें नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने रहे। 

वर्तमान समय में भारत के लोकसभा चुनाव लड़ने वाले 6 राष्ट्रीय दल हैं, जिनमें भारतीय जनता पार्टी (BJP), कांग्रेस (Congress), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI), बहुजन समाज पार्टी (BSP), नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) और आम आदमी पार्टी (AAP).  इन सभी पार्टियों में से BJP और कांग्रेस का लोकसभा चुनाव टक्कर का माना जा रहा हैं। 

क्या इन कारणों से हो सकती है मोदी की वापसी

1. राम लला प्राण प्रतिष्ठा :-

हाल ही में हुए राम मंदिर उद्घाटन से बीजेपी ने हिन्दू वोटो को साधने का काम किया है। इससे भारतीय जनता पार्टी को जबरदस्त फायदा मिलेगा। और उसकी सीटों की संख्या 400 तक पहुंचने की सम्भावना अधिक बढ़ गई हैं। 

2. धारा 370 :-

जम्मू कश्मीर में धारा 370 को मोदी सरकार ने 5 अगस्त 2019 को हटा दिया। धारा 370 हटने के बाद अलगाववादियों का प्रभाव कम हुआ। तथा सेना के अधिकारो में वृदि हुई। 370 हटने के बाद वर्ष 2019 में 70 और वर्ष 2020 में 6 हुर्रियत नेता गिरफ़्तार हुए। और 18 हुर्रियत नेताओं की सरकारी सुरक्षा और अन्य सरकारी सुविधाएं समाप्त की गई। अलगाववादियों द्वारा हो रहे बैंक लेनदेन को रोकने के लिए 82 बैंक खातों को बंद किया गया।

3. भारत रत्न 2024 :-

भारत रत्न की शुरुआत 02 जनवरी 1954 को डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्वारा की गई। भारत रत्न देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। जिसे उन व्यक्तियों को दिया जाता है, जिन्होंने राजनीति, शासन एवं कृषि में या देशहित के किसी अन्य स्तर पर विशेष कार्य किये हो। वर्ष 2024 में पाँच प्रतिष्ठित हस्तियों को भारत रत्न प्रदान किया जायेगा। वे हैं “ चौधरी चरण सिंह, कर्पूरी ठाकुर, मनकोम्बु संबाशिवन (एम.एस) स्वामीनाथन, लाल कृष्ण आडवाणी और पामुलपर्थी वेंकट (पी. वी.) नरसिम्हा राव ” है। 

4. अन्य कारण :- 

मोदी जी के 10 वर्षीय कार्यकाल के दौरान प्राप्त की गई सफलता और हिंदुस्तान का पूर्ण आदर सम्मान। 

  1.  भारत की इकनॉमी। 
  2. मोदी की विदेश निति से भी काफी लोग प्रभावित है। क्योकि विश्व स्तर पर भारत और भारतीयों का मान सम्मान काफी हद तक बढ़ा है। 
  3.  भारतीय सेना के पास अड्वान्स वैपन, धारा 370 और पूर्ण स्वतंत्रता। 
  4.  भारत का स्पेस डिफेंस सिस्टम। जो की 2014 के बाद काफी बढ़ा है।  
  5.  देश के लोगो दिए गए उनके अधिकार और उनका सम्मान। 
  6. CAA लागु करना।

कैसे बन सकते है राहुल गाँधी प्रधानमंत्री

1. किसान आंदोलन कोंग्रेस का बड़ा मुद्दा :- 

    क्या किसान आंदोलन मोदी की हार और कोंग्रस की जीत का एक बड़ा कारण बन सकता है। सोमवार 12 फ़रवरी 2024 के दिन शुरू हुए किसान आंदोलन को प्रधानमंत्री मोदी की विदाई की बड़ी वजह बताया जा रहा है। जिसमे किसानो की 12 मांगे को लेकर यह आंदोलन किया गया है। इन मांगो को लेकर किसानो का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। कुछ समय पहले 27 सितंबर 2020 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तीन कृषि बिलों को लागु किया, 25 नवम्बर 2020 के दिन किसानो ने बिल वापसी की मांग की, और किसानो ने आंदोलन कर दिया। जिसमे सरकार को कृषि कानून वापस लेने पड़े। और किसानो ने आंदोलन रोक दिया।  

2. हर घर 15 लाख, मोदी का वादा और कोंग्रस का मुद्दा :-

प्रधानमंत्री नरेन्द्रमोदी ने 2014 के लोकसभा चुनाव में कहा था कि ‘‘ भ्रष्टाचारीयों द्वारा चोरी किया हुआ देश का पैसा वापस आना चाहिए या नहीं? क्या कालाधन वापस नहीं आना चाहिए? चाेर-लुटेरों और भ्रष्टाचारीयों से एक-एक रुपये का हिसाब लेना चाहिए या नहीं? इन रुपयों पर देश के नागरिको का अधिकार है या नहीं? ये रुपया जनता और देश विकास के काम आना चाहिए या नहीं? देश का जितना पैसा विदेशी बैंकों में जमा हैं, वो अगर देश में वापस आ जाये, तो देश की सारी गरीबी मिट जाएगी और गरीब आदमी को मुफ्त में काम से काम 15-20 लाख रुपए यूं ही मिल जाएंगे।

ग्रहमंत्री श्री अमित शाह ने 5 फरवरी 2015 को कहा था- ” देश के प्रत्येक गरीब परिवार के खाते में 15-15 लाख जमा करने की बात की बात कही “ उन्होंने अपने भाषण में वजन डालने के लिए यह बात कही।

ये सब वादे अभी तक पुरे नहीं हुए, जिससे 2024 के चुनाव में काफी असर देखने को मिल सकता है। हालाँकि BJP अपने गुटों को साधकर बैठी है, परन्तु INDIA गठबंदन इस मामले पर भरी पड़ता नजर आ रहा है।  

 3. 15 लाख के चक्कर में मोदी और अमित शाह पर हुआ मुकदमा :

वकील एचके सिंह, ने पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें उन पर सत्ता में आने के बाद प्रत्येक व्यक्ति के बैंक खाते में 15 लाख रुपये देने का वादा किया था, लोगों को धोखा देने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता एचके सिंह ने की – कहा 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान मोदी और अमित शाह ने 15 रूपये देने का वादा किया था। जो उन्होंने अभी तक पूरा नहीं किया है। 

  • यह मामला रांची में उच्च न्यायालय के वकील एचके सिंह ने दर्ज कराया था। 
  • उन्होंने नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर लोगों को धोखा देने का आरोप लगाया है। 
  • उन्हें प्रत्येक के खाते में 15 लाख रुपये जमा करने के वादे की भी बात कही। 

4. राहुल गाँधी, समान नागरिक सहित (UCC बिल):-

UCC :  इस कानून का अर्थ है- देश के अंदर सभी धर्मो, पंथो, और महजबो के लिए विवाह, तलाक, भरण-पोषण, विरासत व बच्चा गोद लेन आदि से सम्बंधित मामलो में सभी को समान अधिकार प्राप्त होंगे। मुस्लिम जो की देश की एक बड़ी आबादी है। वो इस बिल के खिलाफ। वही दूसरा ओर हिन्दू इस बिल के पक्षधर है। और हिन्दू का वोट कांग्रेस की तुलना में BJP को अधिक है। तथा अब राहुल गाँधी UCC बिल से मुस्लिम वोटो को साधने का काम कर रहे है। उत्तराखंड देश का पहला ऐसा राज्य, जिसने 7 फरवरी 2024 को उत्तराखंड में इस कानून को लागु किया।

इन्हे भी पढ़े