बढ़ता मोटापा

Increasing obesity बढ़ता मोटापा

खाने के कुछ समय के अन्तराल में फ़िर से भूख लगना। और कुछ खा लेने के बाद फिर से भूख लगना। भूख पर कंट्रोल न होने से कुछ ही दिनों में वज़न बढ़ने लगता है। बढ़ते हुए मोटापे से हर कोई परेशान है। बढ़ता हुआ मोटापा बीमारी का कारण है।

कुछ लोगों में तो मोटापा इतना बढ़ जाता है। की मोटापे के कारण उनके पैरों में दर्द  होने लगता है। पेट की बीमारियाँ होने लगती है। शरीर बेडौल होने लगता है। इससे व्यक्ति का व्यक्तित्व प्रभावित होने लगता है। वज़न को काम करने के लिए जिम जोइन करने का ख्याल मन में आता है। लेकिन उससे पहले उन चीज़ों को जानना सही रहता है। जिनके कारण वज़न बढ़ा है।

बढ़ते मोटापे के कारण।

  • अनियमित तरीक़े से भोजन :- आपके द्वारा किये गये भोजन का कोई निश्चित समय न होना आपके वज़न बढ़ने का कारण बन सकता है।
  • तली हुई चीजें अधिक खाना :- बाजार की तली हुई चीजें,अधिक वसा युक्त खाना खाने से पेट की चर्बी बढ़ने लगती है। जो मोटापे का कारण है।
  • हार्मोन्स के कारण :- शरीर का वजन हार्मोन द्वारा नियंत्रित होता है। लेकिन हो सकता है। कि किसी बीमारी या किसी अन्य कारण हार्मोन अपना नियंत्रण खो चुके हो। जो वज़न बढ़ने का कारण बन जाते है।
  • बीमारी के कारण :- शारीरिक व मानसिक बीमारी चलते शरीर का संतुलन खोने लगता है। जिसके वज़ह से अधिक भोजन करने से मोटापा बढ़ने लगता है।

आपके लिए कौनसी डाइट सही है ये जानने के लिए यहाँ क्लिक करे।

अक्सर लोग पतला होने के चक्कर में खाना पीना छोड़ घंटो तक एक्सरसाइज करने लगते है। उनको लगता है की ऐसे करने से जल्द ही उनका वेट लूज हो जायेगा। पर ऐसा करने की बजाए उन चीजों को कम कर दे। जिनके कारण वज़न बढ़ता है। साथ ही साथ आप अपने मन पर नियत्रंण करना सीख लें। इसके करने से बाद आपको मोटापे से छुटकारा पाने में अधिक मुश्किल का सामना नहीं करना होगा।

Exit mobile version