पिम्पल्स और मुंहासों से बचाव के टिप्स।

हेलो दोस्तों। आज हम आप के लिए पिम्पल्स और मुंहासे से बचाव के टिप्स पर आर्टिकल लाये है। मौसम में होने वाले परिवर्तन, तेज़ धूप, पॉल्यूशन, जेनेटिक प्रॉब्लम व अन्य कई कारणों की वजह से चेहरे पर पिम्पल्स होंने लगते हैं। छोटी उम्र के बच्चों के साथ साथ युवाओं में भी ये समस्या देखीं जा सकतीं हैं। कई बार बच्चे इस समस्या से इतने जकड़ जाते है। वे अपने आपको परिजन व दोस्तों से अलग कर लेते है। जो मानसिक तनाव का कारण बनता है। इसका कारण बदलती हुई हमारी जीवन शैली। जिसकी वज़ह से हमारा खान- पान, रहने के तौर तरीकों में बदलाव देखा जा सकता है। ये सब हमारी त्वचा पर प्रभाव डालते हैं। 

खून में खराबी, हार्मोन परिवर्तन, लीवर में खराबी व क़बज की समस्या के कारण। पिम्पल्स, मुंहासों, व चरम रोगों की समस्या होने लगती है। अगर समय रहते इनकी प्रॉब्लम से छुटकारा न पाया जाएं। तो चेहरे की रोनक ही खो जाती हैं। तो आज हम आपको पिम्पल्स व मुंहासों से बचाव के उपाय बताने जा रहे है। दैनिक जीवन में कुछ परिवर्तन कर इस समस्या से छुटकारा पा सकते हो।

जंक फूड खाने से बचें।

ज्यादा ऑयली व तली हुई गर्म चीजें खाने से चेहरे पर ऑयली पन आने लगता है।  जिसे चेहरे पर पिम्पल्स व कील मुहांसे होने लगते है।

पेट की समस्या।

डाइजेस्ट सही न होने के कारण पेट में गेस व कबज़ की समस्या होने लगती है। जो शरीर में होने वाली छोटी बीमारी से लेकर बड़ी बीमारियों के होने का कारण बनती है।

कॉस्मेटिक समान।

मोबाइल, टीवी व अन्य गेजेट के माध्यम से कॉस्मेटिक सामानों को इस तरह प्रस्तुत किया जाता है। कि आम लोग उनकी और आकर्षित होए बिना नहीं रह  पाते पर। ये सब केमिकल चीजें बेच कर पैसा कमाने का एक जरिया बन चुका है। जो त्वचा को हानि पहुँचाता है। इसलिए इनका उपयोग कम करना चाहिए।

मानसिक तनाव।

लोग तनाव से ग्रसित हो जाते है। जिसके  कारण पिंपल्स की समस्या होने लगती है। इसलिए जितना हो पाए। 7/8 घंटे तक नींद लेकर ख़ुश रहने की कोशिश करें।

डैंड्रफ की समस्या।

बालों में होने वाला डेंड्रफ जब बालों से छड़ कर चेहरे की स्किन पर गिरता है। तो पिम्पल्स की समस्या होने लगती है। 

हरी व कच्ची सब्जिया।

पालक, सरसों,  मटर,  गाजर, फूलगोभी व खाना खाने के वक़्त खीरे खाने से शरीर को भरपूर पोषण मिलता है। हरी सब्जियां  एंटी ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते है। जो स्किन प्रॉब्लम को दूर करते है।  

पर्याप्त पानी।

घर व ऑफिस के कामों की वज़ह से तेज़ धूप में घूमने के कारण शरीर में जल की  कमी होने के लगती हैं। प्रतिदिन 8/10 गिलास पानी पीने से चेहरा भी ग्लो करता है। पानी चेहरे के छिद्र को खोल देता है। जिससे कील मुंहासों की समस्या नहीं रहतीं।

एलोवेरा का जूस।

प्रतिदिन सुबह जल्दी उठकर एक गिलास गुनगुने पानी में एक चमच एलोवेरा जूस डालकर। पीने से चेहरे की समस्या के साथ साथ पेट की समस्या भी दूर हों जाती है। बाज़ार से लाएं गए एलोवेरा ज्यूस की बजाए इस पोधे को आप घर पर ही लगाएँ।

मुल्तानी मिट्टी।

मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। फ़िर इसे चेहरे पर लगा लें। एक घंटा लगा रहने के बाद चेहरे को अच्छे से धो लें। इससे पिम्पल्स की समस्या दूर होंगी। ये चेहरे को ठंडक प्रदान करता है।

पपीता का फेस पैक।

पका हुआ पपीता लेकर। उसकी दो से तीन बड़ी स्लाइस काट ले और एक बाउल लेकर। उसमें उसे अच्छे से मेश करें, चेहरे को अच्छे से गुलाब जल से धोएं। चेहरा सूखने के बाद। उसे चेहरे व गर्दन तक लगाएँ। कम से कम 1/2 घंटे रखने के बाद चेहरे को साफ़ पानी से धोएं। साफ़ तौलिए से चेहरे को हल्के हाथों से पोंछ ले।

सनस्क्रीन लगाएँ।

जब भी धूप में घर से बाहर निकलना हों। तो पहले चेहरे पर सनस्क्रीन लगाए। जो आपके चेहरे को सूरज से निकलने वाली हानिकारक किरणों से त्वचा को बचाएँ रखता है।

चेहरे को मसाज दे।

रात को सोने से पहले दूध की मलाई लेकर। उसमें केसर या विटामिन ई का कैप्सूल मिक्स करने के बाद। चेहरे को 5 मिनट तक अच्छे से मसाज दे। जो चेहरे के अंदर तक पहुंच सके। चेहरे की खूबसूरती को बरक़रार रखता है। मसाज के लिए नारियल का तेल भी काम ले सकते है।

योग करें।

पिम्पल्स को कम करने योग काफ़ी फ़ायदेमंद है। प्रतिदिन खाली पेट अनुलोम विलोम, कपालभाति करने से तनाव कम होता है। ब्लड सर्कुलेशन बना रहता है। जिससे पिम्पल्स की समस्या दूर होती है। 

हार्मोन की जांच।

किसी कारण वंश हार्मोन का अच्छे से काम न कर पाने से भी पिम्पल्स की समस्या होने लगती है। इसके लिए स्किन डॉक्टर के पास जाकर उनसे ही ट्रीटमेंट लेना सही रहता है।