पैरो की खूबसूरती के लिए घर बैठे पेडीक्योर।

चेहरे पर कील मुंहासे हो जाये। तो आप पार्लर जाकर फेस मसाज लेती है। वे इस बात को अच्छे से जानती है।  की अगर चेहरे पर दाग धब्बे नज़र आएँगे। तो आपका चेहरा बदसूरत दिखने लगता है। लेकिन आपके चेहरे की सुंदरता अभी तक अधूरी है। यह तब तक रहेंगी जब तक आपका ध्यान आपके पैरो पर नहीं जाएगा। आप एक बार अपने पैरो की तरफ़ झुक कर देखें। आपके देखने पर उनका रंग काला, एडी कटी फटीं हुई नज़र आएँगी। क्या आपको नहीं लगता की आपकी खूबसूरती आपके पैरो के बिना अधूरी है। चेहरे की एक्स्ट्रा केयरिंग के साथ- साथ आप पैरो की त्वचा का भी खास ख्याल रखे। पैरो की खूबसूरती के लिए घर बैठे पेडीक्योर कैसे करे आज हम इस लेख में पढ़ेंगे।

पेडीक्योर के फ़ायदे।

धूप में चलने फिरने से अक्सर पैरों की एडिया फट जाती है। पैरो की पग थलियों में दरारे पड़ जाती है। पैरो का रंग काला हो जाता है। इनमें छुरिया पड़ने लगती है। इसलिए पैरो को खास देखभाल की ज़रूरत होती है। ये ज़रूरी नहीं की पार्लर जाकर समय और पैसा दोनों खर्च करने से ही पैरो पर ध्यान दिया जाए। आप चाहें तो बहुत कम खर्च पर घर बैठे पार्लर जैसी केयरिंग के साथ हाथ पैरों की ख़ूबसूरती को पा सकती है।

इन्हें कटने फटने से बचा सकती है। पेडीक्योर करने से त्वचा का बुढ़ापा नहीं आता। त्वचा में ताज़गी बनी रहती हैं। त्वचा संबंधी बीमारी व एलर्जी त्वचा का ख्याल रखने से दूर हो जाती हैं। हाथों पैरों का स्ट्रेश दूर होता हैं। पेडीक्योर घर पर कैसे करे।  

घर बैठे पेडीक्योर करने के लिए आवश्यक समान।

पेडीक्योर घर पर करने के लिए आपको कुछ समान की आवश्यकता पड़ेगी। यहां बताई गई चीज़ों को एक साथ इकट्ठा कर के घर पर पेडीक्योर कर सकते है।

  • एक टब गर्म पानी।
  • खाने का सोडा।
  • शैम्पू।
  • हाइड्रोजन पर ऑक्साइड की कुछ बूंदे।
  • स्क्रबर।
  • प्यूमिक स्टोन।
  • 1 कटा हुआ नींबू।
  • तौलिया।
  • मॉइश्राइजिंग क्रीम।

ऐसे करें घर बैठे पेडीक्योर बिल्कुल आसान तरीके से।

  • आपके पैरों के नाखून अगर अधिक लंबे है। तो पहले इन्हें नेल कटर से काट लें। इन्हें थोड़ा घिसते हुए शेप दे।
  • एक टब लें। उसमें उतना गर्म पानी लें जितने में आप आसानी से अपने पैरों को अंदर डुबाकर रख सकती है।
  • अब गर्म पानी टब में खाने का सोडा, शैम्पू, हाइड्रोजन पर ऑक्साइड की कुछ बूंदे पानी में डाले।
  • इन्हें अच्छे से मिला लें।
  • अपने दोनों पैरों को टब में 10 मिनट डुबाकर रखें।
  • नैल ब्रश से नाखून के आस पास वाली चमड़ी को हल्का हल्का सा हटा ले।
  • दोनों पैरों को स्क्रबिंग से स्क्रब करें। इससे आपके पैरों की जमीं हुई गंदगी साफ़ हो जाएंगी।
  • पैरों को पानी में रखने से एडिया मुलायम हो गई है। तो आप प्युमिन स्टोन से एड़ियों को रगड़ लें। इससे एड़ियों के कटने फटने से अंदर तक गया हुआ मेल बाहर निकल जाएगा। एडिया साफ़ दिखाई देने लगेगी।
  • नींबू के कटे हुए हीसे से अपने पैरो की मालिश करें। यह आपके पैरों की गंदगी को साफ़ करके उनमें चमक भी लायेगा।
  • पैरों को पानी से बाहर निकालकर एक बार और साफ़ पानी से धो लें। फिर पैरों को तौलिए से पोंछ लें। 
  • मॉइश्चराइज के लिए क्रीम लगाएँ।
  • अपना पसंदीदा कलर लेकर अपने नाखूनों पर लगाएँ।

आप कमर दर्द से परेशान है, तो जाने इसके कारण ओर उपचार।

स्वस्थ्य रहने के लिए इन वास्तु टिप्स को अवश्य आजमाएँ।

दांतों की समस्याओं से कैसे छुटकारा पाएं ?