चॉकलेट एक्टर – ऋषि कपूर उर्फ़ चिंटू से जुडी कुछ बातें

जाने मने अभिनेता ऋषि कपूर ने ३० अप्रैल को मुंबई के एच. एन. रिलायंस अस्पताल में अंतिम सांस ली। 

ऋषि कपूर को प्यार से चिंटू भी पुकारते थे। आपको जान कर हैरानी होगी की ऋषि कपूर गुटका, तम्बाकू और सिगरग़े बहुत पिते थे। इस से भी ज्यादा आश्चर्य ये जान कर होगा की उन्होंने अपनी ये बुरी लत अपनी बेटी के प्यार के चलते छोड़ दी। हुआ कुछ ऐसा की एक दिन ऋषि कपूर को उनकी बेटी ने किस करने से यह कह कर मना कर दिया की “ आपके मुँह से बदबू आती है मैं  आपको किस नहीं करूंगी“ ऋषि कपूर अपनी बेटी से बहुत प्यार करते थे और इसी लिए उन्होंने अपनी बुरी लत छोड़ दी थी। 

ऋषि कपूर के जीवन से जुडी कुछ रोचक बातें 

  • फिल्म “बॉबी “ के लिए राज कपूर किसी टॉप स्टार को साइन करना चाहते थे। परन्तु आर्थिक हालत ख़राब होने के चलते उन्होंने अपने बेटे ऋषि कपूर को साइन किया।  उनको नहीं पता तहत की उनका यह चुनाव बॉबी फिल्म को हिट करवा देगा। 
  • बॉबी फिल्म के हिट होने के बाद ऋषि कपूर ने 90 से ज्यादा रोमांटिक फिल्मों में काम किया है। 
  • ऋषि कपूर ने ‘अमर अख़बार एंथनी‘ के सेट पर नीतू के चेहरे पर काजल फैला दिया था। जिसकी वजह से उन्हें फिर से मेकअप करना पड़ा था। 
  • ऋषि कपूर के साथ 20  से  ज्यादा अभिनेत्रियों ने अपना करियर शरू किया। 
  • अभिनेता ऋषि कपूर की इत्छा थी की वो अपने बेटे रणबीर कपूर की शादी में शामिल हों। 
  • ऋषि कपूर के दो संतानें है: रणबीर कपूर जो की एक अभिनेता है और रिदीमा कपूर जो एक ड्रैस डिजाइन है। 
  • ऋषि कपूर ने अपने जीवन काल में केवल एक ही फिल्म ‘आ अब लौट चले‘ को बतौर निर्देशक पूरा किया ।