Site icon

जम्मू-कश्मीर के खूबसूरत पर्यटन स्थल(Best place to visit in kashmir)

जम्मू-कश्मीर के खूबसूरत पर्यटन स्थल

जम्मू-कश्मीर पर्यटक स्थल के रूप मे देश मे ही नहीं अपितु विदेश मे भी प्रसिद्ध है, यहाँ पर्यटक सालभर आते है, यहाँ का एडवेंचर, और बर्फ से ढकी हिमालय की वादिया पर्यटकों को घूमने के लिए आकर्षित करती है।

श्रीनगर  

श्रीनगर को जम्मू-कश्मीर की राजधानी है, यहाँ प्राकृतिक सौंदर्य की वजह से ही इसे “धरती पर स्वर्ग” कहा जाता है। झेलम नदी के तट पर बसे के कारण प्राकृतिक स्थलों का अनूठा दृश्य दिखाई पड़ता है, जो की अत्यंत मनमोहक है। डल झील भी श्रीनगर की खूबसूरती मे चार चाँद लगाती है। कश्मीरी शॉल और चिनार के पेड़ यहाँ के मुख्य आकर्षण है।   

गुलमर्ग

गुलमर्ग जम्मू-कश्मीर का बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो की बारामुल्ला जिले मे स्थित है। गुलमर्ग एडवेंचर के अलावा हनीमून डेस्टिनेशन लिएफेमस है। चारो तरफ बर्फ से ढकी पहाड़िया एव सदाबहार जंगलों वाली पहाड़िया पर्यटकों को आकर्षित करती है। इस हिल स्टेशन पर कई बॉलीवुड फ़िल्मो की शूटिंग भी हो चुकी है। 

लेह

लेह मे चारो तरफ बर्फ ही बर्फ और सांस्कृतिक विरासत को देखने के लिए मे अपने आप को रोक नहीं पाता हूँ, और चला आता हूँ यहाँ घूमने के लिए। यहाँ बर्फ के साथ साथ नदियाँ, पहाड़िया और तो कही रेगिस्तान भी है। 

यहाँ की संस्कृति, पूजा पाठ, वेशभूषा और खानपान जो की लेह की एक अलग ही पहचान है। लेह समुद्र 10000 किलोमीटर की उचाई पर स्थित है जिससे यहाँ ऑक्सीजन की कमी महसूस होती है।

हॉल ऑफ़ फेम भारतीय सेना का एक संग्रहालय है, इस संग्रहालय मे भारतीय जवानों की वीर गाथा से जुड़ी कुछ निशानिया और दुश्मनों से जीते हुए हथियार भी है जो भारतीय सेना का पराक्रम दिखती है। इसके अलावा यहाँ गुरु द्वारा पत्थर साहिब, काली मंदिर और नुब्रा घाटी मुख्य स्थान है। 

डल झील

डल झील पर्वतों पर बनी एक खूबसूरत झील है, यह झील श्रीधर पर्वत पर स्थित है, जो हसीन वादियों और पहाड़ों के बिच मे आकर्षण का केंद्र है। पर्यटक हाउस बोट मे बैठ कर डल झील के नजारो का आनंद लेते है, यहाँ आना पर्यटकों का शानदार अनुभव होता है।  

 वैष्णो देवी मन्दिर  

वैष्णो देवी मंदिर त्रिकुटा नामक पहाड़ी पर स्थित है। यह हिंदू धार्मिक स्थलों मे से एक है, यहाँ लाखों की संख्या मे लोग वैष्णो माता के दर्शन के लिए आते है। यह दूरी 13 किलोमीटर की होने के बावजूद लोग जय माता जी बोलते हुए आराम से मंदिर पहुँच जाते है। वैष्णो माता  के दर्शन के साथ साथ वहा की पहाड़िया और प्रकृति का भी आनंद लेते है, जो की एक खूबसूरत अनुभव है।

अन्य :- जयपुर घूमने की 15 सबसे अच्छी जगह (15 Best Place to Visit in Jaipur)
मैसूर में घूमने की 15 सबसे अच्छी जगहें

Exit mobile version