27 सितम्बर का इतिहास एवं जुडी कई महत्वपूर्ण घटनाएँ।

27 september today in history २७ सितम्बर आज का इतिहास

आज का इतिहास – 27 सितम्बर

  • 1290 – चीन के चिली की खाड़ी में भूकंप से करीब एक लाख लोगों की मौत हो गयी थी।
  • 1760 – मीर कासिम बंगाल के नवाब बने थे।
  • 1821 – मैक्सिको को स्वतंत्रता मिली थी।
  • 1825 – इंग्लैंड में स्टॉकटन-डार्लिंगटन दुनिया का पहला सार्वजनिक रेल परिवहन शुरू हुआ था।
  • 1905 – वैज्ञानिक अल्फ्रेड आंइस्टीन ने E=mc² का सिद्धांत पेश किया था। 
  • 1940 – द्वितीय विश्व युद्ध में इटली, जर्मनी एवं जापान ने समझौते पर हस्ताक्षर किये थे।
  • 1958 – मिहिर सेन ब्रिटिश चैनल को तैरकर पार करने वाले पहले भारतीय बने थे।
  • 1961 – सिएरा लियोन संयुक्त राष्ट्र का सौवां सदस्य बना था।
  • 1988 – अमेरिकी अंतरिक्ष यान डिस्कवरी का केप कैनेवरल से प्रक्षेपण किया गया था।
  • 1996 – अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान द्वारा क़ाबुल पर अधिकार करना और पूर्व राष्ट्रपति नजीबुल्लाह एवं उनके भाई को सरेआम फ़ांसी दी गयी थी।
  • 1998 – इंटरनेट सर्च इंजन गूगल की स्थापना हुई थी।
  • 1998 – जर्मनी में गेरहार्ड श्रोयडर को नया चांसलर बनाया गया था।
  • 2000 – वेनेजुएला की राजधानी काराकस में ओपेक देशों का शिखर सम्मेलन शुरू हुआ था।
  • 2002 – न्यूयार्क में विश्व बैंक व आइएमएफ़ की वार्षिक बैठक शुरू हुई थी।
  • 2003 – ध्वनि से भी अधिक तेज़ गति से उड़ने वाले ब्रिटिश एयर के कांकर्ड विमान ने न्यूयार्क से लंदन के लिए आख़िरी उड़ान भरी थी।
  • 2005 – बिल गेट्स लगातार ग्यारहवें साल दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति बने थे।
  • 2007 – पाकिस्‍तान के राष्‍ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने राष्‍ट्रपति चुनाव के लिए परचा भरा था।
  • 2009 – भारत-पाक के विदेश मंत्रियों की बातचीत शुरू हुई हुई थी।
  • 2013 – बगदाद की एक मस्जिद में बम विस्फोट में सात लोगों की मौत हुई थी।

27 सितम्बर को जन्म लेने वाले प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1871 – सरदार पटेल के बड़े भाई एवं स्वतंत्रता सेनानी विट्ठलभाई पटेल का जन्म हुआ था।
  • 1907 – महान् क्रांतिकारी भगत सिंह का जन्म हुआ था।
  • 1953 – भारतीय धार्मिक नेता माता अमृतानंदमयी का जन्म हुआ था।
  • 1981 – भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी लक्ष्मीपति बाला जी का जन्म हुआ था।

27 सितम्बर को निधन हुए प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1833 – समाज सुधारक राजा राममोहन राय का निधन हुआ था।
  • 1968 – सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता बृजलाल वियाणी का निधन हुआ था।
  • 2004 – भारतीय ठुमरी गायिका शोभा गुर्टू का निधन हुआ था।
  • 2008 – फ़िल्मों के एक पार्श्वगायक महेन्द्र कपूर का निधन हुआ था।
Exit mobile version