24 सितम्बर का इतिहास एवं जुडी कई महत्वपूर्ण घटनाएँ।

24 september today in history २४ सितम्बर आज का इतिहास

आज का इतिहास – 24 सितम्बर

  • 1493 – क्रिस्टोफ़र कोलंबस ने नई दुनिया की खोज के लिए दूसरा अभियान शुरू किया था।
  • 1688 – फ्रांस ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।
  • 1726 – ईस्ट इंडिया कंपनी को बम्बई, कलकत्ता और मद्रास में नगर निगम अदालतों को बनाने के लिए अधिकृत किया था।
  • 1742 – बोस्टन का फैन्यूविल हॉल जनता के लिए खोला गया था।
  • 1789 – अमेरिका में अटॉर्नी जनरल का कार्यालय बनाया गया था।
  • 1805 – फ्रांस के तानाशाह नेपोलियन बोनापार्ट की सैनिक कार्रवाई समाप्त हुई थी। 
  • 1829 – रूस और ओटोमन साम्राज्य के बीच एड्रियनोपोल की शांति संधि हुई थी।
  • 1932 – डॉ. भीमराव अंबेडकर और महात्मा गांधी के बीच पुणे की यरवडा सेंट्रल जेल में दलितों के लिए विधान सभाओं में सीटें सुरक्षित करने को लेकर एक विशेष समझौता हुआ था।
  • 1932 – क्रांतिकारी प्रीति लता वाडेदार देश की आजादी के लिए प्राण न्यौछावर करने वाली पहली महिला बनी थी।
  • 1937 – पिंगजिंगग्वान की लड़ाई शुरू हुई थी।
  • 1946 – कैथे पैसिफिक एयरवेज़ की स्थापना हांगकांग में हुई थी।
  • 1948 – होंडा मोटर कंपनी की स्थापना की गयी थी।
  • 1965 – यमन को लेकर सऊदी अरब और मिस्र के बीच समझौता हुआ था।
  • 1968 – दक्षिण अफ्रीकी देश संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ था।
  • 1971 – ब्रिटेन ने जासूसी के आरोप में 90 रूसी राजनयिकों को निष्कासित किया था।
  • 1973 – गिनी बिसाऊ ने पुर्तगाल से अपनी आजादी की घोषणा की थी।
  • 1975 – डगल हेस्टन और डौग स्कॉट माउंट एवरेस्ट शिखर तक पहुंचने वाले पहले व्यक्ति बने थे।
  • 1979 – घाना ने संविधान को अपनाया था।
  • 1990 – पूर्वी जर्मनी ने खुद को वारसा संधि से अलग किया था।
  • 1996 – बिल क्लिंटन ने संयुक्त राष्ट्र में परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर किये थे।
  • 2003 – फ़्रांस राष्ट्रपति जैक्स शिराक ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी का समर्थन किया था।
  • 2005 – आई.ए.ई.ए. ने ईरानी परमाणु के मुद्दे को सुरक्षा परिषद को सौंपने का निर्णय लिया था।
  • 2007 – बर्मा में 20,000 से 100,000 लोगों ने सरकार विरोधी प्रदर्शन में हिस्सा लिया था।
  • 2008 – थल सेनाध्यक्ष दीपक कपूर ने कपिल देव को प्रादेशिक सेना में लेफ़्टिनेंट कर्नल की मानद पदवी प्रदान की थी।
  • 2009 – जी 20 शिखर सम्मेलन पिट्सबर्ग में 30 वैश्विक नेताओं के साथ शुरू हुआ था।
  • 2009 – भारत के पहले चन्द्रयान-1 ने चाँद की सतह पर पानी खोज निकाला था।
  • 2012 – चीन में जापान से संबंधित किताबों पर रोक लगी थी।
  • 2013 – पाकिस्तान के बलूचिस्तान में 7.7 तीव्रता के भूकंप से 515 लोगों की मौत हुई थी।
  • 2014 – इसरो के उपग्रह मंगल यान ने मंगल ग्रह की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश किया था।

24 सितम्बर को जन्म लेने वाले प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1861 – महिला अधिकारों के लिए लड़ने वाली भिकाजी कामा का जन्‍म हुआ था।
  • 1925 – चिकित्साशास्त्र के वैज्ञानिक औतार सिंग पैंटल का जन्म हुआ था।
  • 1940 – भारत की महिला तैराक आरती साहा का जन्म हुआ था।
  • 1950 – भूतपूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी मोहिन्दर अमरनाथ का जन्म हुआ।
  • 1971 – भारत के प्रथम तीरंदाज लिम्बा राम का जन्म हुआ था।

24 सितम्बर को निधन हुए प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1859 – सैन्य विद्रोह में मुख्य रहे नाना साहब उर्फ धुंदु पंत का निधन नेपाल में हुआ था।
  • 2006 – भारतीय अभिनेत्री व मशहूर भरतनाट्यम नृत्यांगना (नृत्यापेरोली) के नाम से मशहूर पद्मिनी का निधन हुआ था।
Exit mobile version